Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, August 31
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » पटौदी विधानसभा क्षेत्र में भी टिकट दावेदारों की बगावत का बिगुल

    पटौदी विधानसभा क्षेत्र में भी टिकट दावेदारों की बगावत का बिगुल

    Human India NewsBy Human India NewsSeptember 8, 2024273 Views आज के बड़े घटनाक्रम

    हरियाणा प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ फैला रोष और खोला मोर्चा

    राजनीति की मोह माया से ऊपर पार्टी हित में निर्णय लेने का किया आह्वान

    पटौदी विधानसभा क्षेत्र में भी टिकट दावेदारों की बगावत का बिगुल

    लगातार दो बार हारे और जमानत जप्त दावेदार का जबरदस्त विरोध

    40 कांग्रेस टिकट के दावेदार बोले चुनाव में उतरेंगे सर्वसम्मति से उम्मीदवार

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सरकार की हैट्रिक बनाने से रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी के द्वारा टिकट देने वालों के वास्ते बनाए गए पैमाने में पार्टी के ही नेता बेईमानी होते दिखाई दे रहे हैं ।विधानसभा चुनाव में नामांकन के लिए 12 सितंबर अंतिम तिथि है । अभी तक कांग्रेस पार्टी के द्वारा पहली सूची में 31 नाम घोषित किए गए।

    आरक्षित विधानसभा क्षेत्र पटौदी से कांग्रेस टिकट के लिए 42 दावेदारों के द्वारा आवेदन किया गया। इसके अतिरिक्त पार्टी के जिला प्रभारी और सर्वे करने वाले नेता भी क्षेत्र में पहुंचे। अंततः कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी किए जाने से पहले ही पटौदी पटौदी विधानसभा क्षेत्र से संभावित उम्मीदवार की घोषणा को देखते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ नेता के खिलाफ यहां से टिकट के 40 दावेदार उम्मीदवारों के द्वारा मोर्चा खोल दिया गया है । इन्होंने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया के नाम लिखित पत्र में साफ-साफ कहा है कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा टिकट वितरण के लिए निर्धारित की गई नीति और नियम के विपरीत टिकट दी गई , तो अन्य टिकट आवेदक अपने समर्थ को सहित कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे देंगे।

    कांग्रेस पार्टी के टिकट आवेदकों के हस्ताक्षर युक्त पत्र में साफ-साफ कहा गया है कि ऐसी सूचना मिल रही है, नेता विशेष के दबाव में ऐसे व्यक्ति को लगातार जो दो विधानसभा चुनाव पटौदी से हारते हुए 2019 में अपनी जमानत भी जप्त करवा चुका तथा किसी नेता विशेष के बेहद प्रिय नजदीकी रिश्तेदार को उम्मीदवार बनाया जाना निश्चित किया गया, इसका विरोध किया जाएगा। सार्वजनिक पत्र में साफ लिखा है सुधीर कुमार या फिर उसकी पत्नी राजरानी इन दोनों को ही अन्य टिकट के दावेदारों की अनदेखी करते हुए पटौदी से कांग्रेस प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया गया है । यह फैसला कांग्रेस पार्टी की ही और टिकट आवेदन कमेटी की बनाई गई अपनी पॉलिसी के खिलाफ ही है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी की नीति के मुताबिक दो बार हारे हुए उम्मीदवार, जमानत जप्त उम्मीदवार या फिर एक ही परिवार के दो उम्मीदवार तथा एक उम्मीदवार के द्वारा दो स्थानों पर दावेदारी पर बिल्कुल भी विचार नहीं किया जाएगा।

    पटौदी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट के आवेदक और दावेदार संडे को बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पहुंचे । यहां पहुंच कर भी इनके द्वारा अपने-अपने स्तर पर कांग्रेसी कमान चुनाव समिति मेंबर और स्क्रीनिंग कमेटी के संज्ञान में अपनी बात विभिन्न माध्यम से लाई गई। इन सभी का सामूहिक रूप से कहना और फैसला है की कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस नेतृत्व सहित हाई कमान बिना देरी किए इस विषय पर गंभीरता से फैसला करें । कि परिवार वाद अथवा निकट रिश्तेदारी से अलग हटकर केवल और केवल पार्टी हित को प्राथमिकता देते हुए 40 उम्मीदवारों में से किसी एक को पटौदी से कांग्रेस की टिकट देकर उम्मीदवार बनाए। ऐसा किए जाने पर 40 दावेदार उम्मीदवारों में किसी को कोई भी ऐतराज नहीं रहेगा । अब देखना यह है कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, सिलेक्शन कमेटी और स्क्रीनिंग कमेटी का अंतिम फैसला क्या जन भावना के अनुरूप या फिर पार्टी की ही नेता की इच्छा के मुताबिक होगा ? प्रमुख दावेदारों मै सुनीता वर्मा, अशोक टांक, पवन चौधरी, एडवोकेट, प्रदीप चौहान, प्रदीप जाटौली, निशा सिंह, रतन सिंह दहिया, सहित 40 आवेदक शामिल हुए 

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने एमएसएमई एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2026 का किया विमोचन

    August 11, 2026

    हरियाणा भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता की नई टीम घोषित 

    August 1, 2026

    पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अधिनियम : युवाओं की मेहनत, पारदर्शिता और विश्वास की सुरक्षा का सशक्त कानूनी आधार

    August 1, 2026

    हरियाणा के 11 नगर निगमों में दो ‘कानूनी कसौटी’ पर फेल –

    July 22, 2026

    बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    July 20, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे

    July 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202466 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202466 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.