Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट, AI बबल की आशंका के बीच 1.8 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा

    October 31, 2026

    बेंगलुरु के 5-स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट लगने से 2 विदेशियों की मौत; कई घायल

    October 31, 2026

    दीपावली पर अवैध पटाखों के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, मैदान में उतरीं 53 विशेष टीमें

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Saturday, October 31
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » लोकतंत्र की मजबूती और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए जागरूक समाज की भूमिका महत्वपूर्ण : कैप्टन अभिमन्यु

    लोकतंत्र की मजबूती और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए जागरूक समाज की भूमिका महत्वपूर्ण : कैप्टन अभिमन्यु

    Human India NewsBy Human India NewsOctober 31, 20262 Views आज के बड़े घटनाक्रम

     

    *‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत गुरुग्राम में प्रबुद्ध जन गोष्ठी, कैप्टन अभिमन्यु ने किया संबोधित*

    *लोकतंत्र, सुशासन और राष्ट्रहित पर कैप्टन अभिमन्यु ने रखे विचार, संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर*

    गुरुग्राम  ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत गुरुग्राम के सोहना रोड स्थित जीएनएच (GNH) कन्वेंशन सेंटर में प्रबुद्ध जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने उपस्थित प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए लोकतंत्र की मजबूती, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा, सुशासन एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे।

     

    भाजपा गुरुग्राम के जिला मीडिया प्रभारी अजय दुआ ने जानकारी देते हुए बताया कि कैप्टन अभिमन्यु ने अपने संबोधन में लोकतांत्रिक व्यवस्था में जन-जागरूकता, सकारात्मक संवाद एवं नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जागरूक नागरिकों, संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने में निहित होने पर जोर दिया।

     

    कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, सोहना विधायक तेजपाल तंवर, जिला प्रभारी संदीप जोशी, पूर्व प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, कार्यक्रम संयोजक पार्षद कुलदीप यादव, प्रदेश एन जी ओ प्रकोष्ठ सयोंजक बोधराज सीकरी, वीटा डायरी चेयरमैन राम अवतार गर्ग, जिला महामंत्री अजीत यादव एवं मनीष सैदपुर, जिला मीडिया सह प्रभारी कृतिक जैन सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों एवं भाजपा पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

     

    गोष्ठी के दौरान लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने, संवैधानिक संस्थाओं के प्रति सम्मान बनाए रखने, सुशासन को बढ़ावा देने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-मंथन हुआ। वक्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण और समाज में सकारात्मक एवं रचनात्मक संवाद को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

    भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने प्रबुद्ध जन गोष्ठी को लोकतांत्रिक चेतना के विस्तार और राष्ट्रहित में सकारात्मक संवाद का महत्वपूर्ण मंच बताया। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक समाज, संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा राष्ट्रहित और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श को नई दिशा मिलती है।

    Related Posts

    दीपावली पर अवैध पटाखों के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, मैदान में उतरीं 53 विशेष टीमें

    October 31, 2026

    सडक़ पर थूकने पर होगी जेब ढीली, एमसीजी लगाएगा जुर्माना

    October 31, 2026

    सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोया, अब 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    October 31, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर नेहरू स्टेडियम से निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’, मंत्री राव नरबीर सिंह ने झंडी दिखाकर किया रवाना

    October 31, 2026

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने मेडिकल मोड़ पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

    October 31, 2026

    बिजली हड़ताल : 13 घंटे से बिजली गुल, लोगों ने रोड किया जाम

    October 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.