Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बेंगलुरु के 5-स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट लगने से 2 विदेशियों की मौत; कई घायल

    October 31, 2026

    दीपावली पर अवैध पटाखों के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, मैदान में उतरीं 53 विशेष टीमें

    October 31, 2026

    सडक़ पर थूकने पर होगी जेब ढीली, एमसीजी लगाएगा जुर्माना

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Saturday, October 31
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने मेडिकल मोड़ पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने मेडिकल मोड़ पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

    Human India NewsBy Human India NewsOctober 31, 20260 Views आज के बड़े घटनाक्रम

     

    : पदयात्रा मार्ग को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ किया श्रमदान

    : स्वच्छता केवल प्रशासन की नहीं, प्रत्येक नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी : डॉ. अर्चना गुप्ता

    रोहतक, । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन की 1 नवंबर को रोहतक में प्रस्तावित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की तैयारियों के तहत शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने मेडिकल मोड़ पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं श्रमदान कर सफाई अभियान में भाग लिया। साथ ही, पदयात्रा मार्ग के आसपास स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

     

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से स्वच्छता को देशव्यापी जनआंदोलन का स्वरूप दिया है। इस अभियान की सार्थकता तभी सुनिश्चित होगी, जब प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता को अपनी दिनचर्या और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाएगा।

     

    उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सेवा और जनभागीदारी के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता है। सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना हम सभी का सामूहिक संकल्प होना चाहिए।

     

    प्रदेशाध्यक्ष डॉ. गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पदयात्रा की तैयारियों के साथ-साथ स्वच्छता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में भी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि रोहतक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन की प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरे समर्पण और सुनियोजित ढंग से की जा रही हैं।

     

    इस अवसर पर नगर निगम के मेयर राम अवतार वाल्मीकि, पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया, युवा आयोग के पूर्व चेयरमैन मुकेश गौड़ तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी भूपेश्वर दयाल भी उपस्थित रहे।

    Related Posts

    दीपावली पर अवैध पटाखों के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, मैदान में उतरीं 53 विशेष टीमें

    October 31, 2026

    सडक़ पर थूकने पर होगी जेब ढीली, एमसीजी लगाएगा जुर्माना

    October 31, 2026

    सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोया, अब 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    October 31, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस पर नेहरू स्टेडियम से निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’, मंत्री राव नरबीर सिंह ने झंडी दिखाकर किया रवाना

    October 31, 2026

    लोकतंत्र की मजबूती और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए जागरूक समाज की भूमिका महत्वपूर्ण : कैप्टन अभिमन्यु

    October 31, 2026

    बिजली हड़ताल : 13 घंटे से बिजली गुल, लोगों ने रोड किया जाम

    October 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.