Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दीपावली पर अवैध पटाखों के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, मैदान में उतरीं 53 विशेष टीमें

    October 31, 2026

    सडक़ पर थूकने पर होगी जेब ढीली, एमसीजी लगाएगा जुर्माना

    October 31, 2026

    सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोया, अब 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Saturday, October 31
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » ‘कांटे’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, बॉलीवुड में शोक

    ‘कांटे’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, बॉलीवुड में शोक

    News DeskBy News DeskOctober 31, 20261 Views मनोरंजन

    मुंबई 
    बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही दर्दनाक और दुखद खबर सामने आ रही है। इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता (57 साल) अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन की खबर से पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए हिंदी सिनेमा में एक अलग और खास पहचान बनाई थी। 'कांटे' , 'शूटआउट एट वडाला' , 'काबिल' जैसी कई शानदार फिल्मों और खासतौर पर क्राइम, गैंगस्टर और एक्शन फिल्मों को नए अंदाज में बड़े पर्दे पर पेश करने के लिए उन्हें जाना जाता था जो अब हमारे बीच नहीं हैं। अशोक पंडित ने उनके निधन के बाद एक पोस्ट शेयर किया है।

    बताया जा रहा है कि फिल्ममेकर संजय गुप्ता की बीती रात (30 अक्टूबर) को ही मौत हो गई। हालांकि उनके निधन को लेकर अधिक जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। वहीं रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बीती रात वे अपने बाथरूम में गिर गए थे और आज शनिवार सुबह (31 तारीख) तक किसी को इसका पता नहीं चला। अब माना जा रहा है कि गिरने की वजह से उनकी मौत हो गई।

    घर पर सिर में चोट लगने से संजय गुप्ता का निधन
    फिल्ममेकर अशोक पंडित ने उनके निधन पर शोक जताते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'यह सच में चौंकाने वाला और दुखद है। अभी खबर मिली कि हमारे प्यारे दोस्त एक जाने-माने डायरेक्टर संजय गुप्ता अब नहीं रहे। घर पर सिर में चोट लगने से उनका निधन हो गया। एक और टैलेंट बहुत जल्दी चला गया। वह एक बेहतरीन नैरेटर, ज़िंदगी से भरपूर पर्सनैलिटी और एक पैशनेट फिल्ममेकर थे। हमारी इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान। तुम्हें याद करूंगा मेरे दोस्त। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना। ओम शांति। उनके अंतिम संस्कार की जानकारी जल्द ही शेयर की जाएगी।'

    यह सच में चौंकाने वाला और दुखद है। अभी खबर मिली कि हमारे प्यारे दोस्त एक जाने-माने डायरेक्टर संजय गुप्ता अब नहीं रहे। घर पर सिर में चोट लगने से उनका निधन हो गया। एक और टैलेंट बहुत जल्दी चला गया। वह एक बेहतरीन नैरेटर, ज़िंदगी से भरपूर पर्सनैलिटी और एक पैशनेट फिल्ममेकर थे। हमारी इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान।

    साल 1994 में फिल्म 'आतिश' से करियर की शुरुआत
    संजय गुप्ता ने साल 1994 में फिल्म 'आतिश: फील द फायर' से बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में संजय दत्त और आदित्य पंचोली नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने कई ऐसी फिल्में बनाईं, जिन्होंने दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाई।

    सबसे चर्चित फिल्मों में संजय दत्त, सुनील शेट्टी की 'कांटे'
    उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में 'कांटे' का नाम शामिल है। साल 2002 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, महेश मांजरेकर, लकी अली और कुमार गौरव जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म की कहानी, एक्शन और अलग अंदाज को दर्शकों ने काफी पसंद किया और धीरे-धीरे यह कल्ट फिल्म बन गई।

    'शूटआउट एट वडाला', 'काबिल' और 'मुंबई सागा' जैसी फिल्मों का निर्देशन
    इसके अलावा संजय गुप्ता ने 'मुसाफिर', 'शूटआउट एट वडाला', 'काबिल' और 'मुंबई सागा' जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया। वहीं 'शूटआउट एट लोखंडवाला' से भी बतौर निर्माता जुड़े रहे। उनकी फिल्मों में मुंबई की अंडरवर्ल्ड दुनिया, अपराध और गैंगस्टर की कहानियों को खास अंदाज में दिखाया जाता था।

    स्टाइलिश निर्देशन, दमदार डायलॉग और शानदार एक्शन सीक्वेंस
    संजय गुप्ता की फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत उनका स्टाइलिश निर्देशन, दमदार डायलॉग और शानदार एक्शन सीक्वेंस थे। उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस 'व्हाइट फेदर फिल्म्स' के जरिए भी कई प्रोजेक्ट्स में योगदान दिया।

    परिवार की ओर से अभी नहीं दी गई है जानकारी
    फिलहाल उनके निधन की वजह को लेकर परिवार और करीबी लोगों की ओर से भी जानकारी दिए जाने का इंतजार है। उनके जाने से हिंदी सिनेमा ने एक ऐसे फिल्ममेकर को खो दिया है, जिसकी फिल्मों का अंदाज हमेशा दूसरों से अलग रहा।

    Related Posts

    रणबीर कपूर-यश की ‘रामायण’ को बिना कट मिला U सर्टिफिकेट, 3 घंटे 15 मिनट होगी फिल्म की लंबाई

    October 31, 2026

    प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाया भारतीय फिल्म का हौसला, ‘वी वर हीअर’ को ऑस्कर तक पहुंचाने में करेंगी मदद

    October 30, 2026

    32 साल बाद फिर सिनेमाघरों में लौटेगी ‘मोहरा’, नसीरुद्दीन शाह के खतरनाक किरदार ने बनाया था यादगार

    October 30, 2026

    ‘हैरी पॉटर’ के फैंस के लिए खुशखबरी, क्रिसमस पर रिलीज होगी HBO की नई सीरीज

    October 30, 2026

    श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार के दमदार अवतार में आईं नजर

    October 30, 2026

    श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार के दमदार अवतार में आईं नजर

    October 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.