Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोलकाता एयरपोर्ट पर हाइजैक मैसेज से हड़कंप, मुंबई जाने वाली फ्लाइट में मिला धमकी भरा संदेश

    November 11, 2026

    कुलगाम में CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, फायरिंग में 3 जवान घायल

    November 11, 2026

    लाहौर में जहरीले स्मॉग का असर, पाकिस्तान-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच रावलपिंडी शिफ्ट

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, November 11
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » कुलगाम में CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, फायरिंग में 3 जवान घायल

    कुलगाम में CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, फायरिंग में 3 जवान घायल

    News DeskBy News DeskNovember 11, 20260 Views देश

    कुलगाम

    जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार को आतंकी हमला हुआ है। सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने गोलीबारी की है, जिसमें तीन जवान घायल हो गए। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, कुलगाम जिले में दोपहर में एक नाके पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं। इसमें सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए। यह घटना दोपहर करीब सवा दो बजे हुई।

    अज्ञात हमलावर बाइक से आए थे और गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घायल जवानों को अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। आतंकी हमले के बाद तुरंत पूरे इलाके को घेर लिया गया है। सेना और पुलिस गोली चलाने वालों की तलाश में जुट गई है। आसपास के इलाकों में भी हमलावरों को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

    बता दें कि सितंबर महीने में ही जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जैश के दो आतंकियों को ढेर किया गया था। इसके अलावा, एक पकड़ लिया गया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी थी कि मारे गए दो आतंकियों की पहचान पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के आतंकियों सद्दाम और मुस्तफा के रूप में हुई है। दोनों के पास से एके असॉल्ट राइफल, चार मैगजीन, एम4 कार्बाइन, ग्लॉक पिस्टल और चार ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।

    गोलीबारी से मौके पर मची अफरा-तफरी
    इससे वहां मौजूद आम लोगों में अफरा तफरी मच गई। तीन सीआरपीएफ जवान घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। अन्य जवानों ने अन्य जवानों ने उसी समय मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायर किया, लेकिन उन्होंने वहां फैली अफरा-तफरी के बीच आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ संयम बरता, जिसका लाभ लेकर आतंकी भागने में कामयाब रहे।

    एक जवान की टांग, दूसरे के बाजू और तीसरे की पीठ में लगी गोली
    हमले की सूचना मिलते ही निकटवर्ती शिविरों से सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने उसी समय पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए घायल जवानों को उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया।

    घायल सीआरपीएफ जवानों के नाम
    1. सीटी/जीडी राकेश दास, पुत्र अरुण दास, निवासी असम
    2. सीटी/जीडी संतोष चंद्रू, पुत्र महावीर, निवासी बंगाल 
    3. एचसी/जीडी सोमवीर सिंह, पुत्र महावीर, निवासी मध्य प्रदेश

    डाक्टरों के अनुसार, एक जवान की टांग में, दूसरे की बाजू में और तीसरे की पीठ में गोली लगी है। जवान संतोष चंद्रू की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    हमलावरों की तलाश में कई इलाकों में तलाशी अभियान
    इस बीच, सुरक्षाबलों ने घटनास्थल के आस पास के सभी इलाकों में तलाशी अभियान चलाया है। घटनास्थल के आस पास उपलब्ध सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है। सीआरपीएफ, पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

    हमले की सूचना मिलते ही क्विक रिएक्शन टीमें (QRT) मौके पर पहुंच गईं. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. हमला स्थल नेशनल हाईवे से करीब चार किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। 

    घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सुरक्षाबल हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रहे हैं. फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। 

     

    Related Posts

    कोलकाता एयरपोर्ट पर हाइजैक मैसेज से हड़कंप, मुंबई जाने वाली फ्लाइट में मिला धमकी भरा संदेश

    November 11, 2026

    चिराग पासवान का बड़ा विजन, भारत को ग्लोबल फूड बास्केट बनाने की तैयारी

    November 11, 2026

    मुंबई लोकल में बड़ा बदलाव, पहली ऑटोमैटिक डोर वाली नॉन-AC ट्रेन पहुंची

    November 11, 2026

    असम में बड़ा रेल हादसा, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे

    November 11, 2026

    वंदे भारत स्लीपर में नहीं मिलेगा RAC और WL टिकट, जानें बुकिंग के नियम

    November 11, 2026

    भारत की ताकत बढ़ाएंगी स्वदेशी ATAGS तोपें, 48 KM तक मारक क्षमता; 2028 से सेना को मिलेगी डिलीवरी

    November 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.