Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    संन्यास से एक दिन पहले विराट कोहली को किया था फोन, केन विलियमसन ने बताया क्यों लिया क्रिकेट छोड़ने का फैसला

    November 10, 2026

    सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराई PM की कुर्सी? राहुल-प्रियंका की नाराजगी और उस रात का बड़ा खुलासा

    November 10, 2026

    सर्दियों में मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी रूखी रहती है त्वचा? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 9 गलतियां

    November 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 10
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » CSK के ₹14.2 करोड़ वाले खिलाड़ी की हो सकती है छुट्टी, मिनी ऑक्शन से पहले बड़ा फैसला!

    CSK के ₹14.2 करोड़ वाले खिलाड़ी की हो सकती है छुट्टी, मिनी ऑक्शन से पहले बड़ा फैसला!

    News DeskBy News DeskNovember 10, 20260 Views खेल

     चेन्नई

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए मिनी नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपनी टीम में बड़े बदलाव कर सकती है. पांच बार की चैम्पियन टीम अपने दो महंगे खिलाड़ियों में से एक को रिलीज करने पर विचार कर रही है. उत्तर प्रदेश के 20 वर्षीय ऑलराउंडर प्रशांत वीर का नाम इस सूची में सबसे आगे बताया जा रहा है। 

    चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले साल अबू धाबी में हुई मिनी नीलामी में प्रशांत वीर और राजस्थान के विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को एक समान 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन में बड़ा अंतर देखने को मिला। 

    बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर प्रशांत वीर को छह मैचों में खेलने का मौका मिला. उन्होंने इस दौरान पांच पारियों में 90 रन बनाए, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 43 रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. गेंदबाजी में वह एक भी विकेट नहीं ले सके. ऐसे में फ्रेंचाइजी को उनका प्रदर्शन कीमत के हिसाब से उम्मीद के मुताबिक नहीं लगा। 

    कार्तिक शर्मा का प्रदर्शन शानदार रहा
    वहीं, 20 वर्षीय कार्तिक शर्मा ने अपने पहले सीजन में बेहतर प्रदर्शन किया. उन्होंने 11 मैचों में 32.77 की औसत से 295 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 71 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही. मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर उनके प्रदर्शन को संतोषजनक माना जा रहा है, इसलिए सीएसके उन्हें टीम में बनाए रख सकती है। 

    हालांकि फ्रेंचाइजी की ओर से अभी तक किसी खिलाड़ी को रिटेन या रिलीज करने को लेकर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीएसके प्रशांत वीर को पूरी तरह छोड़ने के मूड में नहीं है. टीम के पास दिसंबर में होने वाली नीलामी के लिए सीमित रकम है और वह अपने पर्स में इजाफा करना चाहती है। 

    फिलहाल सीएसके के पर्स में 2.4 करोड़ रुपये बचे हैं. सैलरी कैप में सालाना 5 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के बाद यह रकम 7.4 करोड़ रुपये हो जाएगी. इसके बावजूद टीम अतिरिक्त फंड जुटाने के लिए कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है. ऐसी संभावना है कि प्रशांत वीर को रिलीज करने के बाद सीएसके उन्हें मिनी ऑक्शन में कम कीमत पर दोबारा खरीदने की कोशिश करे। 

    जानसेन को लेकर भी बड़ा अपडेट
    दूसरी ओर, पंजाब किंग्स (PBKS) ने साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर मार्को जानसेन को लेकर चल रही ट्रेड की अटकलों को खारिज कर दिया है. टीम के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, फ्रेंचाइजी का जानसेन को छोड़ने का कोई इरादा नहीं है. जानसेन का पिछला आईपीएल सीजन खास नहीं रहा था. उन्होंने 12 मैचों में सिर्फ नौ विकेट लिए और उनकी इकोनॉमी रेट 10 से ज्यादा रही. बल्ले से भी वह ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके और पांच पारियों में 51 रन बनाए। 

    हालिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन ने उनकी स्थिति मजबूत कर दी है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खेली गई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में मार्को जानसेन को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया. दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी महीने जानसेन को मौजूदा समय में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बताया था. पंजाब किंग्स ने जानसेन को 2025 के मेगा ऑक्शन में 7 करोड़ रुपये में खरीदा था और अब फ्रेंचाइजी उन्हें अपने साथ बनाए रखने के मूड में है। 

    Related Posts

    संन्यास से एक दिन पहले विराट कोहली को किया था फोन, केन विलियमसन ने बताया क्यों लिया क्रिकेट छोड़ने का फैसला

    November 10, 2026

    पाकिस्तान की उम्मीदों को झटका! बाबर आजम ने बीच WTC चक्र में ही मानी फाइनल की राह मुश्किल

    November 10, 2026

    सूर्यकुमार यादव की कप्तान के रूप में वापसी, मुंबई को चैंपियन बनाने की मिली जिम्मेदारी

    November 10, 2026

    भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे बारिश की भेंट चढ़ा, टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त रखी बरकरार

    November 10, 2026

    IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस की नई कोचिंग टीम तैयार, पोलार्ड समेत 5 दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी

    November 9, 2026

    IND vs NZ: रोमांचक मुकाबले में भारत की जीत, DLS नियम से 7 विकेट गिरने के बाद भी मारी बाजी

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.