Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराई PM की कुर्सी? राहुल-प्रियंका की नाराजगी और उस रात का बड़ा खुलासा

    November 10, 2026

    सर्दियों में मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी रूखी रहती है त्वचा? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 9 गलतियां

    November 10, 2026

    सर्दियों में मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी रूखी रहती है त्वचा? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 9 गलतियां

    November 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 10
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराई PM की कुर्सी? राहुल-प्रियंका की नाराजगी और उस रात का बड़ा खुलासा

    सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराई PM की कुर्सी? राहुल-प्रियंका की नाराजगी और उस रात का बड़ा खुलासा

    News DeskBy News DeskNovember 10, 20261 Views देश

    नई दिल्ली

    2004 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन ने सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का फैसला किया था, लेकिन उन्होंने इस पद को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. अब अपनी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ में सोनिया गांधी ने उस फैसले के पीछे की पूरी कहानी बताई है. उन्होंने खुलासा किया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नहीं चाहते थे कि उनकी मां प्रधानमंत्री बनें. गठबंधन के नेताओं के दबाव में एक पल के लिए उन्होंने ‘ठीक है’ भी कह दिया था, लेकिन रातभर चले आत्ममंथन के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल लिया। 

    जी हां, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 21वीं सदी के भारत के सबसे अहम फैसलों में से एक लेने के दौरान प्रधानमंत्री पद संभालने के विचार को पहले पूरी तरह खारिज कर दिया था.  गठबंधन सहयोगियों के लगातार दबाव डालने पर उन्होंने बेहद धीमी आवाज में ‘ठीक है’ कहा, लेकिन आखिरकार इस पद को संभालने से दृढ़ता से इनकार कर दिया. सोनिया के पुत्र राहुल गांधी और पुत्री प्रियंका गांधी वाद्रा का मानना था कि उन्हें प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहिए, क्योंकि वे अपनी दादी इंदिरा गांधी की हत्या और अपने पिता राजीव गांधी की हत्या के सदमे से गुजर चुके थे। 

    सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा
    हालांकि, सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ में लिखा है कि यह फैसला लेना उनके लिए आसान नहीं था. यह पुस्तक आज यानी मंगलवार को बाजार में आ गई. इसमें पहली बार 2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराने के फैसले के पीछे उनके मन में चल रहे द्वंद्व का विस्तार से खुलासा किया गया है। 

    उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर वह अंदरूनी तौर पर दुविधा में थीं. एक तरफ उनका मन इस विचार को पूरी तरह खारिज कर रहा था, जबकि दूसरी तरफ पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति अपने दायित्व का अहसास करा रहा था, जिन्हें उनके इनकार से ठेस पहुंचती और निराशा होती। 

    दादी और पिता की हत्या के बाद बच्चों का डर
    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सोनिया गांधी लिखती हैं कि उनके बच्चे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पूरी तरह इसके खिलाफ थे कि उनकी मां प्रधानमंत्री बनें।

    दोनों ने अपनी दादी इंदिरा गांधी की नृशंस हत्या और पिता राजीव गांधी की बम धमाके में हुई मौत का गहरा आघात झेला था। उनके मन में यह बात बैठ चुकी थी कि इस संवैधानिक पद पर रहने का मतलब अपनी जान को भारी खतरे में डालना है।

    किताब के अनुसार, 2004 के आम चुनावों से कुछ महीने पहले परिवार में इस पर बात हुई थी। जब बच्चों ने उनसे सीधे पूछा कि अगर पार्टी जीतती है तो क्या वह पीएम बनेंगी, तो सोनिया ने तुरंत कहा था, बिल्कुल नहीं!

    जब बच्चों ने दोबारा पूछा, तो उन्होंने साफ कहा था कि वह अपने इस फैसले को लेकर पूरी तरह स्पष्ट हैं। उस समय बच्चों ने राहत की सांस ली थी।

    गठबंधन नेताओं का भारी दबाव
    चुनाव नतीजों के बाद 10, जनपथ स्थित राजीव गांधी के कॉन्फ्रेंस रूम में एक बैठक के दौरान गठबंधन दलों के नेता सोनिया गांधी पर पद संभालने का भारी दबाव बना रहे थे।

    सोनिया गांधी लिखती हैं कि जब उन्होंने पद स्वीकार करने से मना किया, तो कमरे में अफरा-तफरी मच गई। सभी नेता अपनी जगह से खड़े होकर उनकी ओर बढ़ आए और उन्हें घेर लिया।

    नेताओं ने कड़े और आक्रामक लहजे में कहा कि हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे, मैडम आप यह फैसला नहीं ले सकतीं। हम 'ना' सुनना ही नहीं चाहते।

    इस दबाव और शोर-शराबे से घबराकर सोनिया गांधी ने दबी जुबान में लगभग न सुनाई देने वाली आवाज में कह दिया, 'ठीक है…'। उनके इतना कहते ही सभी नेता उन्हें बधाई देने लगे।

    राहुल गांधी के गुस्सा के बाद प्रियंका बनीं सहारा
    उस वक्त प्रियंका गांधी दरवाजे के बाहर खड़ी थीं। जैसे ही उन्होंने सोनिया के मुंह से 'ठीक है' सुना, वे रोते हुए सीधे राहुल के कमरे की तरफ भागीं और बोलीं कि नेताओं ने मां को घेर लिया है और उन्होंने हां कह दी है!

    राहुल गांधी गुस्से में अपनी मां के पास पहुंचे और कड़े स्वर में पूछा, 'आपने हां कैसे कह दी?'
    सोनिया ने जवाब दिया, 'वे मेरी सुन ही नहीं रहे थे, मुझ पर बहुत दबाव डाला गया।'
    इस पर राहुल ने नाराजगी जताते हुए कहा, 'दबाव? आप पर दबाव है? हमारा क्या?'

    वहीं, प्रियंका गांधी ने शांत स्वर में अपनी मां से कहा कि मां, आप इस बात को लेकर हमेशा स्पष्ट थीं। किसी के दबाव में मत आइए। वही कीजिए जो आपने तय किया था, हम दोनों आपके साथ खड़े हैं।

    उस रात सोनिया गांधी काफी देर तक अपने बेडरूम में लेटी रहीं और भीतर के भारी द्वंद्व से जूझती रहीं। एक तरफ इटली से आकर भारत के एक अरब से ज्यादा लोगों के नेतृत्व का ख्याल था, तो दूसरी तरफ देश और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति कर्तव्य और प्यार की भावना।

    थकावट के बीच जब वह सोने की कगार पर थीं, तभी उनका मन पूरी तरह साफ हो गया। उन्होंने खुद से कहा कि सोनिया अपने प्रति ईमानदार रहो। इसे छोड़ दो।

    कुछ घंटों बाद सुबह उठते ही वह सीधे राहुल के कमरे में गईं और दरवाजा खटखटाकर कहा कि मैंने फैसला कर लिया है। मैं अपने रुख पर कायम रहूंगी। राहुल ने तुरंत अपनी मां को गले से लगा लिया और कहा कि यह बिल्कुल सही फैसला है।
    मनमोहन सिंह के नाम पर कैसे लगी मुहर?

    इसके बाद संसद में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक का बेहद भावुक और नाटकीय दृश्य सामने आया। तमाम सांसदों ने उनसे पद संभालने की मिन्नतें कीं, लेकिन सोनिया गांधी ने अपनी अंतरात्मा की आवाज का हवाला देते हुए इस जिम्मेदारी को विनम्रतापूर्वक ठुकरा दिया।

    सदन में जोरदार हंगामा हुआ, जिसके बाद सोनिया गांधी ने सांसदों से अपने उत्तराधिकारी को नामित करने की अनुमति मांगी। मंजूरी मिलते ही उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह के नाम का एलान कर दिया।

    सोनिया गांधी लिखती हैं कि जब डॉ. सिंह के नाम पर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा और उनके बच्चे भी ताली बजा रहे थे, तब उन्होंने अपने कागजात समेटे और मंच से नीचे उतर आईं। आखिरकार, वह भारी उथल-पुथल और अग्निपरीक्षा समाप्त हो चुकी थी।

    किसी को कोने में खड़ा कर दिया किसी से कई दिन नहीं की बात… इंदिरा गांधी का कैसा था गुस्सा?
    किताब के प्रसंगों के क्रम में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी सास इंदिरा गांधी के निजी जीवन से जुड़े कई किस्से भी साझा किए हैं. उन्होंने लिखा कि इंदिरा गांधी को कभी-कभी इतना गुस्सा आता था कि घर और कार्यालय का पूरा स्टाफ सहम जाता था. एक बार एक कर्मचारी महत्वपूर्ण अपॉइंटमेंट याद दिलाना भूल गया था, जिसके बाद इंदिरा गांधी ने उसे कमरे के एक कोने में खड़ा रहने को कहा था। 

    एक अन्य घटना में सोनिया गांधी ने कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता को दीवार की ओर मुंह करके खड़े देखा था. बाद में उन्हें पता चला कि इंदिरा गांधी के निर्देश पर वह ऐसा कर रहे थे. सोनिया गांधी ने लिखा कि इंदिरा गांधी कभी-कभी नाराज लोगों से कई दिनों तक बात नहीं करती थीं. एक बार संसद में विपक्ष के साथ तीखी बहस के बाद उन्होंने गुस्से में खाने की थाली मेज के दूसरी ओर सरका दी थी. इन घटनाओं से सोनिया गांधी घबरा जाती थीं. हालांकि, राजीव गांधी उन्हें समझाते थे कि इंदिरा का गुस्सा जल्द शांत हो जाएगा। 

    'अगर संजय गांधी को नियंत्रण में रखा गया होता तो…', किताब में सोनिया गांधी
    सोनिया गांधी ने 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से लगाए गए आपातकाल को गलती बताया है. उन्होंने किताब में लिखा कि उनका मानना है कि बाद में इंदिरा गांधी को भी ऐसा महसूस हुआ था. सोनिया गांधी ने यह भी लिखा कि अगर संजय गांधी को नियंत्रित रखा गया होता, तो आपातकाल के बाद हुए काफी नुकसान को रोका जा सकता था. हालांकि, उनके इन विचारों पर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं। 

    दादी बनने के बाद गुस्से में आई थी कमी
    सोनिया गांधी के अनुसार, दादी बनने के बाद इंदिरा गांधी के स्वभाव में बदलाव आया और उनके गुस्से की घटनाएं कम होने लगीं. अपने पोते-पोतियों के साथ समय बिताकर उन्हें सुकून मिलता था. हार्पर कॉलिन्स इंडिया से प्रकाशित 544 पन्नों की इस किताब में सोनिया गांधी ने इटली में अपने बचपन, नेहरू-गांधी परिवार में विवाह, राजीव गांधी की हत्या और राजनीति में अपने प्रवेश तक के अनुभवों को समेटा है। 

    'मोदी आमने-सामने आने पर नजरें फेर लेते हैं'
    सोनिया गांधी ने अपनी किताब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकातों का जिक्र किया है. उन्होंने लिखा कि मोदी को प्रधानमंत्री बने 12 साल से अधिक हो चुके हैं और वह अपने तीसरे कार्यकाल में हैं, लेकिन आज तक उनके साथ उनकी कोई वास्तविक बातचीत नहीं हुई. सोनिया गांधी के मुताबिक, संसद सत्र के अंत में जब विभिन्न दलों के नेता लोकसभा अध्यक्ष के कक्ष में इकट्ठा होते हैं, तब उनकी मोदी से मुलाकात होती है। 

    उन्होंने लिखा, 'जब वह मेरे आमने-सामने आते हैं, तो हम औपचारिक रूप से नमस्ते करते हैं. यह पहले के समय से अलग है, जब अलग-अलग दलों के नेता एक-दूसरे से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते थे. वह नजरें फेर लेते हैं और आंखें मिलाने से बचते हैं। 

    उन्होंने बताया कि अस्पताल से लौटने के बाद कुछ मौकों पर मोदी ने उनसे तबीयत के बारे में पूछा था. इसके अलावा जन्मदिन और नए साल पर औपचारिक शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ है। 

    मोदी अपने भारत के विचार के लिए लड़ रहे हैं और मैं अपने'
    सोनिया गांधी ने किताब में प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने वैचारिक मतभेदों का भी जिक्र किया है. उन्होंने लिखा कि दोनों के भारत को लेकर विचार बिल्कुल अलग हैं. सोनिया गांधी के मुताबिक, भारत के बारे में उनकी समझ नेहरू-गांधी परिवार के अनुभवों, विभिन्न संस्कृतियों, भाषाओं, धर्मों और समानता के सिद्धांतों से विकसित हुई. वहीं, उन्होंने मोदी की राजनीतिक सोच को आरएसएस की विचारधारा और उनके व्यक्तिगत अनुभवों से प्रभावित बताया। 

    उन्होंने लिखा, 'वह भारत के अपने विचार के लिए लड़ रहे थे और मैं अपने विचार के लिए. ऐसा भारत जो वर्चस्व के खिलाफ हो, समावेशी हो, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय में विश्वास रखता हो. यह व्यक्तिगत नहीं था। 

    सोनिया गांधी ने मोदी की राजनीतिक यात्रा का उल्लेख करते हुए माना कि उन्होंने आरएसएस के भीतर काम करते हुए सत्ता तक पहुंचने का रास्ता बनाया. हालांकि, उन्होंने सवाल उठाया कि मोदी की साधारण पृष्ठभूमि को उनकी प्रचार टीम ने जिस तरह प्रस्तुत किया है, वास्तविकता शायद वैसी नहीं रही हो। 

     

    Related Posts

    इमरान मसूद का दिवाली पर विवादित बयान, त्योहार को बताया ‘मानव जनित रोग’

    November 10, 2026

    म्यांमार में ड्रोन वॉरफेयर ट्रेनिंग का आरोप, अमेरिकी मर्सिनरी ने रूस पर लगाए गंभीर आरोप

    November 10, 2026

    अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर BJP का तंज, राम मंदिर जाने की तारीख पर उठाए सवाल

    November 10, 2026

    दीपावली की आतिशबाजी में लापरवाही पड़ी भारी, करीब 290 लोगों को अस्पताल पहुंचना पड़ा

    November 10, 2026

    बद्रीनाथ धाम पर मंडराया हिमस्खलन का खतरा, 398 इमारतों पर संकट के बादल

    November 10, 2026

    Solar Eclipse 2026: क्या इस साल लगेगा सूर्य ग्रहण? जानें 2027 के पहले ग्रहण की तारीख

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.