Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डेब्यू वनडे में जॉर्डन हरमन का धमाका, 150 रन जड़कर रचा इतिहास

    September 10, 2026

    सलमान खान की ‘काला हिरण’ पर फिर हाई कोर्ट में सुनवाई, 30 सितंबर को होगा अगला फैसला

    September 10, 2026

    7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा; PM मोदी से होगी मुलाकात

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Thursday, September 10
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » इंग्लैंड में फिर ढही पाकिस्तान की बल्लेबाजी, 133 रन पर ऑलआउट; 16 साल पुराना रिकॉर्ड बचा

    इंग्लैंड में फिर ढही पाकिस्तान की बल्लेबाजी, 133 रन पर ऑलआउट; 16 साल पुराना रिकॉर्ड बचा

    News DeskBy News DeskSeptember 10, 20261 Views खेल

     नई दिल्ली
    इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. बर्मिंघम के एजबेस्टन में सीरीज के तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान की बल्लेबाजी फिर ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. मुकाबला बुधवार (9 सि‍तंबर) से शुरू हुआ. इंग्लैंड ने मेहमान टीम को सिर्फ 133 रन पर 33.5 ओवर में ऑलआउट कर दिया. पाकिस्तान की यह पारी इतनी जल्दी खत्म हुई कि एक 16 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड टूटते-टूटते रह गया.

    टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी चुनी और उसके तेज गेंदबाजों ने कप्तान जो रूट के फैसले को सही साबित करने में ज्यादा वक्त नहीं लगाया. पाकिस्तान ने शुरुआती ओवरों से ही विकेट गंवाने शुरू कर दिए.

    सैम अयूब बिना खाता खोले, जबकि अजान अवैस 9 और अब्दुल्लाह शफीक सिर्फ 3 रन बनाकर लौट गए. शान मसूद भी 5 रन ही बना सके. नतीजा यह रहा कि पाकिस्तान ने शुरुआती 10 ओवर के भीतर ही अपने चार विकेट गंवा दिए और स्कोर 26 रन पर 4 विकेट हो गया.

    इसके बाद कप्तान बाबर आजम से पारी संभालने की उम्मीद थी, लेकिन वह भी 7 रन बनाकर जोश टंग का शिकार हो गए. बाबर का विकेट गिरते ही पाकिस्तान का स्कोर 48 रन पर 5 विकेट हो गया.

    सऊद शकील अकेले लड़ते रहे
    पाकिस्तान की ओर से सिर्फ सऊद शकील ने कुछ देर मोर्चा संभाला. उन्होंने 47 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके शामिल थे. लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई लंबा साथ नहीं मिला.

    गाजी घोरी 4, मोहम्मद इमरान 5 और राजाउल्लाह 11 रन बनाकर आउट हो गए. सऊद शकील भी 43 रन पर जोश टंग की गेंद पर बोल्ड हो गए.

    आखिर में मोहम्मद अब्बास ने 21 रन बनाकर टीम को 100 के पार पहुंचाया, लेकिन पाकिस्तान की पारी 133 रन पर ही सिमट गई. मोहम्मद अली 5 रन बनाकर नाबाद रहे. पाकिस्तान के खाते में 20 एक्स्ट्रा रन भी आए, जिसमें 6 बाई और 14 लेग बाई शामिल थे.

    टंग ने बरपाया कहर, रॉबिन्सन-आर्चर ने भी तोड़ी कमर
    इंग्लैंड की गेंदबाजी में जोश टंग सबसे घातक रहे. उन्होंने 10 ओवर में एक मेडन डालते हुए 42 रन देकर 4 विकेट झटके.

    ओली रॉबिन्सन ने 11 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए. उनके लिए यह खास मौका भी रहा, क्योंकि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे किए. जोफ्रा आर्चर ने भी 7.5 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए.

    16 साल पुराना रिकॉर्ड क्यों बच गया?
    पाकिस्तान की 33.5 ओवर की यह पारी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में उसकी तीसरी सबसे छोटी पारी है. इससे छोटी दो पारियां साल 2010 में आई थीं.

    नॉटिंघम में पाकिस्तान 29 ओवर में 80 रन पर ऑलआउट हुआ था, जबकि उसी साल लॉर्ड्स में टीम 33 ओवर में 74 रन पर ढेर हो गई थी. बर्मिंघम में पाकिस्तान 33.5 ओवर तक टिक गया और इस तरह 16 साल पुराना वह रिकॉर्ड टूटने से बच गया.

    यानी पाकिस्तान ने इस मैच में 133 रन तो बनाए, लेकिन उसके बल्लेबाजों ने एक और शर्मनाक आंकड़ा अपने नाम कर लिया. यह इस सीरीज में पाकिस्तान की सबसे छोटी पारी भी रही है.

    टॉप-5 का हाल सबसे खराब
    पाकिस्तान की हालत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसके शुरुआती पांच बल्लेबाजों में कोई भी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका.

    सैम अयूब 0, अजान अवैस 9, अब्दुल्लाह शफीक 3, शान मसूद 5 और बाबर आजम 7 रन बनाकर आउट हुए. यानी टॉप-5 के खाते में कुल 24 रन आए. यह टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड में पाकिस्तान के लिए बेहद खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन रहा.

    इंग्लैंड को मिला 23 रन का फायदा
    पाकिस्तान को 133 रन पर समेटने के बाद इंग्लैंड की शुरुआत भी बहुत शानदार नहीं रही. उसने 39 रन तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे. लेकिन एमिलियो गे ने 60 और हैरी ब्रूक ने नाबाद 52 रन बनाकर पारी को संभाल लिया.

    दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 39 ओवर में 156/4 रन बना लिए थे. इस तरह उसे पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में 23 रन की बढ़त हासिल हो गई.

    पाकिस्तान पहले ही सीरीज के शुरुआती दोनों टेस्ट गंवा चुका है. ऐसे में एजबेस्टन में भी उसकी बल्लेबाजी का यही हाल रहा तो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में क्लीन स्वीप से बचना उसके लिए बड़ी चुनौती होगी.

    Related Posts

    डेब्यू वनडे में जॉर्डन हरमन का धमाका, 150 रन जड़कर रचा इतिहास

    September 10, 2026

    एशिया कप सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की टक्कर, टीम इंडिया का पलड़ा भारी

    September 10, 2026

    केएल राहुल के KKR जाने की अटकलों पर लगा विराम, DC ने साफ कहा- ‘राहुल कहीं नहीं जा रहे’

    September 8, 2026

    पाकिस्तान क्रिकेट 10 साल पीछे चला गया’, सईद अजमल का PCB पर बड़ा हमला, इस पूर्व पेसर को ठहराया जिम्मेदार

    September 8, 2026

    पाकिस्तान ने हॉन्ग कॉन्ग को 72 रन से रौंदा, महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची

    September 8, 2026

    शेफाली को सेंडऑफ देना फातिमा सना को पड़ा भारी, ICC ने लगाया 10% मैच फीस का जुर्माना

    September 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.