Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डेब्यू वनडे में जॉर्डन हरमन का धमाका, 150 रन जड़कर रचा इतिहास

    September 10, 2026

    सलमान खान की ‘काला हिरण’ पर फिर हाई कोर्ट में सुनवाई, 30 सितंबर को होगा अगला फैसला

    September 10, 2026

    7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा; PM मोदी से होगी मुलाकात

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Thursday, September 10
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » सलमान खान की ‘काला हिरण’ पर फिर हाई कोर्ट में सुनवाई, 30 सितंबर को होगा अगला फैसला

    सलमान खान की ‘काला हिरण’ पर फिर हाई कोर्ट में सुनवाई, 30 सितंबर को होगा अगला फैसला

    News DeskBy News DeskSeptember 10, 20261 Views मनोरंजन

    सलमान खान और फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ का विवाद एक बार फिर दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है. कोर्ट में फिल्म की रिलीज को लेकर सुनवाई हुई, जहां जस्टिस ज्योति सिंह ने मेकर्स से सीधा सवाल किया कि- फिल्म कब रिलीज हो रही है?

    प्रोड्यूसर अमित जानी की ओर से पेश वकील ने कहा कि उन्हें इस बारे में निर्देश लेने होंगे. वहीं मेकर्स की तरफ से कोर्ट में फिल्म की रिलीज को लेकर गंभीर आपत्ति जताई गई. उनका कहना था कि फिल्म अभी रिलीज करने की स्थिति में ही नहीं है और उसे सेंसर सर्टिफिकेशन के लिए CBFC के पास भेजना बाकी है. यहां तक कि फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज नहीं हुआ है.

    कोर्ट के आदेश में भी दर्ज किया गया कि फिल्म फिलहाल रिलीज योग्य स्थिति में नहीं है और इसकी सामग्री को अभी सेंसर बोर्ड से प्रमाणित किया जाना बाकी है. हालांकि, सलमान खान की ओर से पेश वकील ने कहा कि OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए सेंसर सर्टिफिकेशन की जरूरत नहीं होती. इसके बाद कोर्ट ने OTT रिलीज को भी अपने आदेश के दायरे में शामिल किया है. अब इस मामले में मेकर्स को दो हफ्ते में जवाब दाखिल करना है, जबकि अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी.

    फिलहाल ‘काला हिरण’ की रिलीज को लेकर मामला पूरी तरह साफ नहीं हुआ है. फिल्म बड़े पर्दे पर आएगी या OTT का रास्ता अपनाएगी, इस पर भी कानूनी पेंच बना हुआ है.

    आखिर सलमान खान ‘काला हिरण’ फिल्म से इतने नाराज क्यों हैं?

    अब जरा पूरे मामले की शुरुआत समझिए….
    ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ कोई आम फिल्म नहीं है. इस फिल्म को लेकर सबसे बड़ा विवाद यही है कि इसकी कहानी और प्रमोशनल मटीरियल का कनेक्शन सलमान खान के 1998 के काला हिरण मामले से जोड़ा जा रहा है.

    फिल्म के सामने आने के बाद सलमान की टीम ने आरोप लगाया कि प्रोजेक्ट में उनकी शख्सियत और पहचान का इस्तेमाल किया जा रहा है. एक्टर ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख करते हुए फिल्म की रिलीज, प्रमोशन और इससे जुड़े दूसरे कामों पर रोक की मांग की थी. उनकी याचिका में इसे उनके पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स का उल्लंघन बताया गया था.

    मामला सिर्फ इतना नहीं था कि फिल्म का नाम ‘काला हिरण’ है. फिल्म के पोस्टर और प्रमोशनल मटीरियल में दिखाए गए किरदार को लेकर भी सलमान की टीम ने आपत्ति जताई. आरोप था कि किरदार की शक्ल-सूरत और कुछ पहचान वाली चीजों के जरिए दर्शकों को सीधे सलमान खान की याद दिलाई जा रही है.

    1998 का वो काला हिरण केस फिर क्यों आया चर्चा में?
    1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान राजस्थान में काले हिरण के शिकार का मामला सामने आया था. इस केस ने सलमान खान की जिंदगी में लंबी कानूनी लड़ाई को जन्म दिया.

    अब ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ इसी विवाद से प्रेरित बताई जा रही है. फिल्म को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक इसमें काले हिरण से जुड़े मामले के साथ कोर्टरूम ड्रामा, अपराध और उससे जुड़े दूसरे विवादों को कहानी का हिस्सा बनाया गया है. फिल्म में लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े एंगल की चर्चा भी हुई है.

    यही वजह है कि सलमान खान की टीम को डर है कि फिल्म में दिखाई गई कहानी उनके बारे में लोगों की धारणा और उनकी प्रतिष्ठा को प्रभावित कर सकती है.

    कोर्ट ने पहले भी मेकर्स को दिया था झटका
    यह पहली बार नहीं है जब इस फिल्म को लेकर कोर्ट में हंगामा हुआ है. जून में सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म के मेकर्स को नोटिस जारी किया था. बाद की सुनवाई में फिल्म के प्रमोशनल मटीरियल को लेकर भी कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया. जुलाई में हाई कोर्ट ने ‘काला हिरण’ के टीजर से जुड़े सोशल मीडिया लिंक और प्रोड्यूसर अमित जानी के कुछ इंटरव्यू हटाने का निर्देश दिया था. कोर्ट ने सलमान की प्रतिष्ठा को लेकर भी गंभीर टिप्पणी की थी.

    यानी मामला सिर्फ ‘फिल्म रिलीज होगी या नहीं’ तक सीमित नहीं रहा, बल्कि फिल्म के पोस्टर, टीजर और प्रमोशन तक कोर्ट की नजर पहुंच चुकी है.

    अमित जानी भी पीछे हटने को तैयार नहीं
    दूसरी तरफ फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी लगातार अपना पक्ष रखते आए हैं. मेकर्स का रुख रहा है कि फिल्म एक वास्तविक विवाद से प्रेरित कहानी है और इसे सीधे सलमान खान की बायोपिक नहीं माना जाना चाहिए. विवाद बढ़ने के बाद जानी ने दिल्ली हाई कोर्ट के कुछ आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती दी थी.

    यानी एक तरफ सलमान खान अपनी पहचान और प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं, तो दूसरी तरफ फिल्म के मेकर्स भी प्रोजेक्ट को बचाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा रहे हैं.

    अब 30 सितंबर को क्या होगा?
    फिलहाल ताजा सुनवाई के बाद गेंद फिर कोर्ट के पाले में है. मेकर्स को दो हफ्ते में अपना जवाब दाखिल करना है और 30 सितंबर को अगली सुनवाई होगी. सबसे दिलचस्प बात यह है कि फिल्म अभी सेंसर सर्टिफिकेशन के स्टेज तक भी नहीं पहुंची है. ऐसे में फिलहाल रिलीज को लेकर कोई साफ तस्वीर नहीं है.

    लेकिन इतना जरूर है कि ‘काला हिरण’ सिर्फ एक फिल्म नहीं रह गई है. एक तरफ सलमान खान का नाम, 1998 का बेहद चर्चित काला हिरण केस और उनकी पर्सनैलिटी राइट्स की लड़ाई है, तो दूसरी तरफ फिल्म मेकर्स का दावा और रिलीज की कोशिश.

    अब असली सवाल यही है- क्या ‘काला हिरण’ सिनेमाघरों तक पहुंच पाएगी, या सलमान खान की कानूनी लड़ाई फिल्म की रिलीज पर भारी पड़ेगी? इसका अगला बड़ा जवाब 30 सितंबर को दिल्ली हाई कोर्ट की सुनवाई में मिल सकता है.

    Related Posts

    AI से पाएं 1980s का रेट्रो लुक, इन 8 आसान प्रॉम्प्ट से बदलें अपनी फोटो

    September 10, 2026

    ‘हनुमान अंश’ पर बरसी बाबा नीम करौली की कृपा! 32वें दिन 150 करोड़ पार हुई कमाई

    September 8, 2026

    ‘एडल्ट फिल्म मत करो, करियर बर्बाद हो जाएगा’, ‘जिस्म’ साइन करने पर बिपाशा बसु को मिली थी वॉर्निंग

    September 8, 2026

    नीम करौली बाबा की फिल्म ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार, 32वें दिन कमाई 150 करोड़ पार

    September 8, 2026

    ‘75 की चीनी हो गई, 75 का पौआ भी…’ वायरल भोजपुरी गाने ने महंगाई पर साधा निशाना

    September 7, 2026

    संजय दत्त से मराठी बोलने को कहा तो बोले- ‘6 साल यरवदा में रहा, फिर भी नहीं सीख पाया’, छूटी हंसी

    September 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.