Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महिला आरक्षण बिल का रास्ता खुला? मानसून सत्र खत्म नहीं, जानें Sine Die और Prorogue में क्या अंतर

    August 24, 2026

    Onion Price Hike: चीनी के बाद अब प्याज ने रुलाया, कीमतों में अचानक तेज उछाल

    August 24, 2026

    यौन उत्पीड़न के मामलों की पहले होगी जांच, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बोले CJI सूर्यकांत

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, August 24
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » ‘272 सांसद चाहिए, सिर्फ माहौल बनाने से कोई PM नहीं बनता’: कार्ति चिदंबरम ने CM विजय पर कसा तंज

    ‘272 सांसद चाहिए, सिर्फ माहौल बनाने से कोई PM नहीं बनता’: कार्ति चिदंबरम ने CM विजय पर कसा तंज

    News DeskBy News DeskAugust 24, 20261 Views देश

    चेन्नई
     तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय को उनके समर्थकों द्वारा राष्ट्रीय राजनीति और प्रधानमंत्री पद के संभावित चेहरे के रूप में पेश किए जाने पर कांग्रेस ने तीखा तंज कसा है. कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने सोमवार को इन चर्चाओं को सिरे से खारिज करते हुए दो टूक कहा कि देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए संसद में कम से कम 272 सांसदों का संख्याबल चाहिए होता है. केवल सोशल मीडिया या समर्थकों द्वारा माहौल बना देने से कोई प्रधानमंत्री की कुर्सी तक नहीं पहुंच जाता। 

    दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई 31वीं ‘साउदर्न जोनल काउंसिल’ की अहम बैठक में मुख्यमंत्री विजय के शामिल होने के बाद से ही उनके राष्ट्रीय स्तर पर उभरने की अटकलें तेज हो गई थीं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्ति चिदंबरम ने कहा कि किसी भी क्षेत्रीय या नई राजनीतिक पार्टी के नेतृत्व की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी महत्वाकांक्षाएं हो सकती हैं, लेकिन लोकतंत्र में कुर्सी का फैसला संसद के आंकड़े ही करते हैं. जब तक आपके पास 272 लोकसभा सीटों का जादुई आंकड़ा या मजबूत गठबंधन नहीं है, तब तक ऐसी बातें केवल ख्याली पुलाव हैं। 

    कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने क्या कहा?
    कार्ति चिदंबरम ने TVK के पीएम उम्मीदवार से जुड़े दावे पर कहा कि भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए 272 सांसदों का समर्थन जरूरी है. उनके मुताबिक, किसी भी राजनीतिक दल या गठबंधन के पास अगर 272 सांसदों का समर्थन है तो उस गठबंधन का नेता प्रधानमंत्री बन सकता है. उन्होंने कहा कि TVK एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो एक बड़े फिल्म स्टार के इर्द-गिर्द केंद्रित है. इसलिए पार्टी अपने नेता को लेकर अपनी उम्मीदें, सपने और महत्वाकांक्षाएं रख सकती है. कांग्रेस नेता के इस बयान को TVK के उस दावे पर प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें पार्टी के नेताओं ने विजय को देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में पेश किया है। 

    कांग्रेस ने विजय की राजनीति पर साधा निशाना
    इससे पहले तमिलनाडु कांग्रेस प्रमुख मणिकम टैगोर भी TVK और विजय की राजनीति पर टिप्पणी कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि TVK के नेता अभी भी फैन क्लब वाली सोच में हैं और ऐसी सोच को बदलना आसान नहीं है. टैगोर ने कहा कि देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से सभी परिचित हैं. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर विपक्ष की शक्तियां कम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस बीजेपी से लड़ रही है, लेकिन दोनों की राजनीतिक शैली अलग है। 

    कांग्रेस ने फिर दोहराया राहुल गांधी का नाम
    कांग्रेस की ओर से लगातार राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिए अपने प्रमुख चेहरे के तौर पर पेश किया जा रहा है. 22 अगस्त को मणिकम टैगोर ने राहुल गांधी का नाम दोहराते हुए तमिलनाडु में NEET को लेकर कांग्रेस की पुरानी स्थिति भी बताई थी. टैगोर ने कहा था कि राज्य को यह तय करने का अधिकार होना चाहिए कि तकनीकी परीक्षाएं किस तरह आयोजित की जाएं. उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी 2019 के कांग्रेस घोषणापत्र में तमिलनाडु को NEET से मुक्त करने के वादे के प्रमुख सूत्रधार थे। 

    उनके मुताबिक, राहुल गांधी ने वादा किया था कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने पर तमिलनाडु को NEET से छूट दी जाएगी. टैगोर ने यह भी कहा कि तमिलनाडु को राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने से पहले ही NEET से छूट मिलनी चाहिए और मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का आधार 12वीं के परीक्षा परिणाम होने चाहिए। 

    TVK नेताओं ने विजय को बताया अगला प्रधानमंत्री
    वहीं, TVK की ओर से विजय को प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाने को लेकर कई बड़े बयान सामने आ चुके हैं. तमिलनाडु सरकार में मंत्री एम. शरतकुमार ने विजय को अगला भारतीय प्रधानमंत्री तक बता दिया था. उन्होंने कहा था कि पार्टी के नेता विजय उनके दिलों और घरों के साथ-साथ सेंट जॉर्ज फोर्ट में भी मुख्यमंत्री हैं और वह अगले भारतीय प्रधानमंत्री हैं. उन्होंने दावा किया कि विजय निश्चित रूप से देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे। 

    दक्षिण भारत से PM बनाने की मांग भी उठी
    TVK के एक अन्य नेता आधव अर्जुन ने भी प्रधानमंत्री पद को लेकर दक्षिण भारत की दावेदारी की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था में पांच या छह उत्तरी राज्यों के एक साथ आने से प्रधानमंत्री चुना जा सकता है. उन्होंने इस व्यवस्था को बदलने की जरूरत बताते हुए कहा था कि भविष्य में प्रधानमंत्री दक्षिणी राज्यों, खासकर तमिलनाडु से चुना जाना चाहिए. विजय को प्रधानमंत्री पद का चेहरा बताए जाने और कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी का नाम दोहराए जाने के बीच तमिलनाडु की राजनीति में यह मुद्दा आने वाले दिनों में और चर्चा में रहने की संभावना है। 

    चिदंबरम ने कहा, “भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए आपको 272 सांसदों का समर्थन हासिल करना होता है; जो भी गठबंधन या राजनीतिक पार्टी 272 सांसदों का समर्थन जुटा लेती है, उसी गठबंधन या पार्टी का नेता भारत का प्रधानमंत्री बनता है. यह एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो एक बहुत मशहूर फिल्म स्टार के इर्द-गिर्द केंद्रित है. इसलिए, वे अपने नेता के लिए कल्पनाएं, सपने, महत्वाकांक्षाएं और इच्छाएं रख सकते हैं.” इससे पहले, तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सांसद मणिकम टैगोर ने सत्ताधारी पार्टी की आलोचना करते हुए कहा था कि तमिलनाडु के कुछ मंत्री अभी भी ‘फैन क्लब मोड’ में काम कर रहे हैं और ऐसी सोच वाले लोगों को बदला नहीं जा सकता। 

     

    Related Posts

    महिला आरक्षण बिल का रास्ता खुला? मानसून सत्र खत्म नहीं, जानें Sine Die और Prorogue में क्या अंतर

    August 24, 2026

    यौन उत्पीड़न के मामलों की पहले होगी जांच, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बोले CJI सूर्यकांत

    August 24, 2026

    बड़ी संख्या में युवा इंजीनियरों की नियुक्ति से जल जीवन मिशन एवं अन्य कार्यों में आएगी और गति – उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    August 24, 2026

    विष्णु के सुशासन में गांव की बेटियां बन रहीं आत्मनिर्भर, बबली यादव ने फोटो कॉपी, मशरूम और महुआ व्यवसाय से बढ़ाई आय…..

    August 24, 2026

    श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की….

    August 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.