Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
मैक्सिको मैक्सिको में दो ऑस्ट्रेलियाई भाइयों और उनके अमेरिकी दोस्त की हत्या के मामले में तीन दोषियों को 158 साल और नौ महीने की जेल की सजा सुनाई गई है. बाजा कैलिफोर्निया के तटीय शहर एनसेनाडा की अदालत ने तीनों को हत्या, हिंसा के साथ लूट और हिंसा के साथ वाहन चोरी का दोषी माना है। यह मामला ऑस्ट्रेलिया के कैलम रॉबिन्सन और जेक रॉबिन्सन और उनके अमेरिकी दोस्त कार्टर रेड रोड की हत्या से जुड़ा है. शुक्रवार को तीनों को सजा सुनाई गई, जबकि इससे एक हफ्ते पहले ही उन्हें दोषी ठहराया गया था. मई 2024 में तीनों के…
खुजदार 17 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10:06-10:07 बजे पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में खुजदार शहर से लगभग 48 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में 5.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. कुछ एजेंसियों ने इसे 5.6 से 5.9 के बीच बताया है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह भूकंप बहुत उथला था- सिर्फ 10 किलोमीटर गहराई पर. उथले भूकंप समान तीव्रता वाले गहरे भूकंपों की तुलना में सतह पर कहीं ज्यादा जोरदार झटके पैदा करते हैं। इसलिए यह झटका खुजदार और आसपास के बड़े क्षेत्र में साफ महसूस किया गया होगा. पाकिस्तान मौसम विभाग (पीएमडी) के अनुसार केंद्र 28.02 उत्तर…
मुंबई लग्जरी कार निर्माता कंपनी Audi ने भारतीय बाजार में अपनी नई Audi Q3 एसयूवी को लॉन्च कर दिया है. इसके तीसरे जनरेशन मॉडल को कुल दो वेरिएंट्स – Nova और Zenith में पेश किया गया है. इनकी शुरुआती कीमत 51.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस नए जनरेशन मॉडल को अगस्त 2026 में भारतीय बाजार में पेश किया था. इसे महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में स्थित Skoda Auto Volkswagen India Pvt Ltd (SAVIPL) के प्लांट में असेंबल किया जा रहा है। नई 2026 Audi Q3 का एक्सटीरियर नई Audi Q3 अपने पिछले मॉडल के मुकाबले ज़्यादा शार्प दिखाई…
नई दिल्ली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को रूस से तेल और गैस खरीदने पर टैरिफ से छूट देने का ऐलान किया है. यह फैसला 'लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत लगाया गया था, जिसमें इन देशों को राष्ट्रीय हित के तहत छूट दी गई है. ट्रंप ने स्पष्ट किया कि इन पांच देशों को रूस से ऊर्जा खरीदने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा, जिससे उनके आर्थिक और ऊर्जा सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान इन पांच देशों में शामिल है. अमेरिकी राष्ट्रपति का यह…
नई दिल्ली भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमेटी में खाली हुए पद के लिए आवेदन किया है। पूर्व चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद से यह पद खाली पड़ा है। अभी प्रज्ञान ओझा चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ओझा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय सेलेक्शन कमेटी ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20, वनडे और टेस्ट टीम का चयन किया है। बीसीसीआई ने खाली पड़े पद के लिए आवेदन मांगे थे और समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक जाफर ने इसके लिए आवेदन किया है। जाफर ने…
नई दिल्ली भारत ने संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत जीना रोमेरो के उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है जिनमें उन्होंने कहा था कि भारत में युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य या लैंगिक न्याय पर चर्चा करने के कारण बदले की कार्रवाई का सामना करना पड़ता है। संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजनयिक अनुज स्वरूप ने कड़े शब्दों में जवाब देते हुए कहा कि ये आरोप गुमनाम और असत्यापित जानकारियों पर आधारित हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की तीसरी समिति के 81वें सत्र के दौरान अनुज स्वरूप ने कहा कि भारत का संविधान हर नागरिक को ये स्वतंत्रताएं प्रदान करता…
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंटोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. वनडे सीरीज के लिए दो अलग-अलग टीमें चुनी गई हैं. पहले तीन मुकाबलों में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे, जबकि आखिरी दो वनडे में श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे। सवाल यह है कि आखिर BCCI ने ऐसा क्यों किया? तो इसके पीछे टेस्ट सीरीज की तैयारी और सीनियर खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेजमेंट अहम वजह है. भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं. वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी, जबकि…
नई दिल्ली न्ग कॉन्ग क्रिकेट सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. क्रुणाल पंड्या को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार टीम से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह कुलवंत खेजरोलिया को भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है। पहले भुवनेश्वर कुमार को इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी करनी थी, लेकिन अब क्रुणाल पंड्या को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. कुलवंत खेजरोलिया की एंट्री से टीम के गेंदबाजी विभाग में भी बदलाव हुआ है। दरअसल, भुवनेश्वर कुमार अब टीम इंडिया की नेशनल टी20 टीम का हिस्सा हैं, जिसे…
कीव यूरोपीय काउंसिल के प्रेस ब्रीफिंग रूम में माहौल तब अचानक असहज हो गया, जब यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोलोडिमिर जेलेंस्की की कवरेज के लिए डटे पत्रकारों का सामना एक अजीब दुर्गंध से हो गया। यहां जेलेंस्की का इंतजार कर रहे रिपोर्टर्स को एक अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा. बताया जा रहा है कि पत्रकार 'फेटिड फार्टर' यानी बहुत ज्यादा बदबूदार गैस छोड़ने वाले एक रहस्यमयी शख्स से बेहद परेशान रहे। इस बदबू के कारण रिपोर्टर्स को काफी परेशानी उठानी पड़ी. यह कोई पहली बार नहीं था, बल्कि इससे पहले भी एक डिप्लोमैटिक ब्रीफिंग के दौरान तेज बदबू के चलते कई…
नई दिल्ली केंद्रीय कर्मचारियों के मन में 8वें वेतन आयोग को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि बढ़ी हुई सैलरी कब से मिलेगी और क्या 1 जनवरी 2026 से एरियर यानी बकाया भी दिया जाएगा? अगर आयोग की सिफारिशें लागू होने में ज्यादा समय लगता है, तो कर्मचारियों को एरियर का पैसा मिलने की संभावना है. हालांकि, अभी सरकार ने एरियर को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. कर्मचारी संगठन 1 जनवरी 2026 से वेतन संशोधन लागू करने की मांग कर रहे हैं। आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) का गठन केंद्र सरकार द्वारा 3 नवंबर…
