Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए तथा इसका प्रभावी प्रारूप तैयार करने की दिशा में गठित उच्च स्तरीय समिति द्वारा बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर स्थित जिला कलेक्टोरेट के प्रेरणा हॉल में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक एवं समूह चर्चा का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में समान नागरिक संहिता समिति के सदस्य श्री एमके राऊत, सदस्य श्री मोहन सिंह पवार, श्रीमती ज्योति रानी सिंह, समिति के सचिव श्री श्याम धावड़े तथा कमिश्नर श्री डोमन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जगदलपुर और कोंडागांव जिले के प्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, सामाजिक व धार्मिक…
रायपुर: सरगुजा जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के डॉक्टर और इंजीनियर बनने के सपनों को साकार करने की दिशा में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल की गई है। अब जिले के शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नीट एवं जेईई जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़े शहरों की ओर रुख करने की आवश्यकता कम होगी। उन्हें अपने विद्यालयों में ही आधुनिक स्मार्ट क्लासरूम, विषय विशेषज्ञ शिक्षकों और नवीनतम डिजिटल तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण कोचिंग की सुविधा मिलेगी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल…
मुंबई भारत में स्टारलिंक की एंट्री को लेकर चल रहा विवाद अब नरम पड़ता दिख रहा है. स्टारलिंक विवाद पर एलन मस्क अब सुलह के मूड में नजर आ रहे हैं. जी हां, एलन मस्क ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के बयान पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है. रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने शुक्रवार को एक बयान जारी किया था. इस बयान में कंपनी ने भारत के सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में स्टारलिंक का स्वागत किया था. अब उस बयान पर एलन मस्क का जवाब आ गया है. एलन मस्क ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के बयान को खूब सराहा है. इससे स्टारलिंक विवाद पर एलन मस्क…
नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की तारीफ करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कभी-कभी ओवैसी भारत के राष्ट्रीय हित से जुड़े मुद्दों पर समझदारी की बातें करते हैं, हालांकि उनकी कट्टर मुस्लिम-केंद्रित नीतियों का विरोध किया जाता है. रिजिजू ने कहा कि अगर विपक्ष के कुछ नेता उनकी बात नहीं सुनना चाहते, तो उन्हें ओवैसी से सीखना चाहिए. उन्होंने आगे लिखा, "अब साफ हो गया है कि कौन एंटी-इंडिया गैंग है। रिजिजू की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब ओवैसी ने अमेरिकी कारोबारी एलॉन मस्क की भारत के राजनीतिक…
नई दिल्ली एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने मौजूदा हालात देखते हुए जेद्दा, रियाद और दम्माम के लिए 24 अक्टूबर तक अपनी सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द कर दी हैं. एयरलाइंस ने प्रभावित यात्रियों के लिए टिकट की तारीख में बदलाव और पूरा रिफंड लेने का विकल्प दिया है। एयरलाइंस के मुताबिक, बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के यात्री अपनी यात्रा की तारीख बदल सकते हैं. एयरलाइंस ने कहा कि जिन भी यात्रियों के पास 15 अक्टूबर या उससे पहले की कन्फर्म बुकिंग हैं और जिनकी यात्रा की तारीख 9 से 25 अक्टूबर के बीच है. वे 10 नवंबर…
चेन्नई मद्रास हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को तमिलनाडु में रैलियां करने की इजाजत देने का आदेश जारी किया है. अदालत ने इस तरह के आयोजनों के लिए कुछ निर्देश भी जारी किए हैं, जिसमें यह बताया गया है कि रैलियों के दौरान क्या करने की अनुमति है और क्या करने की मनाही है. कोर्ट ने यह आदेश भी दिया कि यदि आरएसएस पुलिस द्वारा लगाई गई शर्तों का उल्लंघन करता है, तो पुलिस को उचित कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। आरएसएस ने अपने स्थापना के 100 वर्ष (शताब्दी वर्ष) पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे भारत…
मैक्सिको मैक्सिको में दो ऑस्ट्रेलियाई भाइयों और उनके अमेरिकी दोस्त की हत्या के मामले में तीन दोषियों को 158 साल और नौ महीने की जेल की सजा सुनाई गई है. बाजा कैलिफोर्निया के तटीय शहर एनसेनाडा की अदालत ने तीनों को हत्या, हिंसा के साथ लूट और हिंसा के साथ वाहन चोरी का दोषी माना है। यह मामला ऑस्ट्रेलिया के कैलम रॉबिन्सन और जेक रॉबिन्सन और उनके अमेरिकी दोस्त कार्टर रेड रोड की हत्या से जुड़ा है. शुक्रवार को तीनों को सजा सुनाई गई, जबकि इससे एक हफ्ते पहले ही उन्हें दोषी ठहराया गया था. मई 2024 में तीनों के…
खुजदार 17 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10:06-10:07 बजे पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में खुजदार शहर से लगभग 48 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में 5.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. कुछ एजेंसियों ने इसे 5.6 से 5.9 के बीच बताया है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह भूकंप बहुत उथला था- सिर्फ 10 किलोमीटर गहराई पर. उथले भूकंप समान तीव्रता वाले गहरे भूकंपों की तुलना में सतह पर कहीं ज्यादा जोरदार झटके पैदा करते हैं। इसलिए यह झटका खुजदार और आसपास के बड़े क्षेत्र में साफ महसूस किया गया होगा. पाकिस्तान मौसम विभाग (पीएमडी) के अनुसार केंद्र 28.02 उत्तर…
मुंबई लग्जरी कार निर्माता कंपनी Audi ने भारतीय बाजार में अपनी नई Audi Q3 एसयूवी को लॉन्च कर दिया है. इसके तीसरे जनरेशन मॉडल को कुल दो वेरिएंट्स – Nova और Zenith में पेश किया गया है. इनकी शुरुआती कीमत 51.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस नए जनरेशन मॉडल को अगस्त 2026 में भारतीय बाजार में पेश किया था. इसे महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में स्थित Skoda Auto Volkswagen India Pvt Ltd (SAVIPL) के प्लांट में असेंबल किया जा रहा है। नई 2026 Audi Q3 का एक्सटीरियर नई Audi Q3 अपने पिछले मॉडल के मुकाबले ज़्यादा शार्प दिखाई…
नई दिल्ली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को रूस से तेल और गैस खरीदने पर टैरिफ से छूट देने का ऐलान किया है. यह फैसला 'लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत लगाया गया था, जिसमें इन देशों को राष्ट्रीय हित के तहत छूट दी गई है. ट्रंप ने स्पष्ट किया कि इन पांच देशों को रूस से ऊर्जा खरीदने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा, जिससे उनके आर्थिक और ऊर्जा सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान इन पांच देशों में शामिल है. अमेरिकी राष्ट्रपति का यह…
