Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रदेश के हजारों जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप गरीब और आवासविहीन परिवारों का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। यह योजना केवल एक मकान उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का आधार भी प्रदान कर रही है। जशपुर जिले के तपकरा निवासी सुनील पांडेय की कहानी इस परिवर्तन की जीवंत मिसाल है। कभी…
नई दिल्ली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा लंदन में समय बिता रहे हैं. लंदन में अब रोहित शर्मा की मुलाकात टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री से हुई, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. रवि शास्त्री ने अपने X अकाउंट पर रोहित शर्मा के साथ फोटो साझा की. तस्वीर में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं. शास्त्री ने रोहित के कंधे पर हाथ रखा हुआ है और उनकी ओर इशारा करते हुए मुस्कुरा रहे हैं. वहीं, रोहित पहले के मुकाबले बिल्कुल अलग अंदाज…
नई दिल्ली पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय टीम का खुलासा किया है. उनकी टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों को जगह मिली है, लेकिन युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और विकेटकीपर संजू सैमसन को उन्होंने शामिल नहीं किया. इतना ही नहीं, अश्विन ने अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी की भी पैरवी की है. रविचंद्रन अश्विन ने अपनी टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है. बल्लेबाजी क्रम में उन्होंने शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और ईशान किशन को भी चुना. साथ ही…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री श्री साय ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि वे शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में सक्रिय हों।
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में जशपुर जिले को एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। राज्य शासन ने वर्ष 2025-26 के बजट प्रावधान के अंतर्गत जिले के चार प्रमुख ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए कुल 8 करोड़ 44 लाख 68 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इन सड़कों के निर्माण से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा आवागमन के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। शासन के इस निर्णय से क्षेत्रवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल है।…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बस्तर के समग्र विकास का रोडमैप प्रधानमंत्री के सामने रखा और राज्य की कई प्रमुख परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से तीन प्रमुख विषयों पर विशेष सहयोग मांगा। पहला, राजनांदगांव में प्रस्तावित 10,500 करोड़ रुपये की गैस आधारित यूरिया परियोजना को शीघ्र मंजूरी दी जाए। उन्होंने बताया कि इसके लिए भूमि उपलब्ध करा दी गई है और राज्य सरकार…
हैदराबाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस ऐक्शन जारी है। मॉर्फ्ड यानी एडिट किए गए वीडियो शेयर करने के मामले में कांग्रेस शासित राज्य तेलंगाना की हैदराबाद पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के कई अकाउंट्स के साथ-साथ 'मेटा इंडिया' के हेड के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं। यह कार्रवाई बीजेपी समर्थकों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर की गई है। पुलिस के निशाने पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रोटेस्ट में शामिल हुए वे लोग भी हैं जिन्होंने पीएम…
नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है. CNN-News18 के सूत्रों के मुताबिक, भाजपा में लंबे समय से प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला ने निजी कारणों से यह इस्तीफा दिया है. उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. इस्तीफा देने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। सूत्रों के अनुसार, इस्तीफे को लेकर जल्द ही इस बारे में शहजाद पूनावाला की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा. शहजाद पूनावाला अपनी बेहतरीन बहस करने की क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं. शहजाद पूनावाला भाजपा के मुखर प्रवक्ता रहे…
रायपुर 31 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समक्ष बदलते छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से बस्तर के विकास का रोडमैप प्रस्तुत करते हुए राज्य की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुरक्षा, विश्वास और विकास की समन्वित रणनीति के परिणामस्वरूप बस्तर आज…
नई दिल्ली ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह गोल्ड मेडल जीतने से महज 1 किलो पीछे रह गए. पुरुषों के 110+ किलोग्राम वर्ग के फाइनल में उन्होंने कुल 388 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. यह मुकाबला आखिरी लिफ्ट तक बेहद रोमांचक रहा, जहां न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयू लिटी ने अंतिम प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड पर कब्जा जमा लिया. लवप्रीत सिंह ने स्नैच में बेहतरीन शुरुआत की. उन्होंने तीनों प्रयास सफलतापूर्वक पूरे किए और 176 किलोग्राम वजन उठाया. इसके मुकाबले डेविड लिटी सिर्फ 166 किलोग्राम ही उठा सके. यानी स्नैच के बाद…
