Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Uttarakhand News: ताइक्वांडो छात्रा के मामले पर सरकार ने दी सफाई, कहा- रिश्वत मांगने का दावा भ्रामक, मामला निजी संस्था से जुड़ा….

    August 12, 2026

    Uttarakhand News: ताइक्वांडो छात्रा के मामले पर सरकार ने दी सफाई, कहा- रिश्वत मांगने का दावा भ्रामक, मामला निजी संस्था से जुड़ा….

    August 12, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने नेगी के गीतों की अंग्रेजी पुस्तक का किया विमोचन, बोले- लोक संस्कृति के पुरोधा हैं नरेंद्र नेगी…..

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Thursday, August 13
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » लंदन में रोहित शर्मा से मिले रवि शास्त्री, नया लुक हुआ वायरल

    लंदन में रोहित शर्मा से मिले रवि शास्त्री, नया लुक हुआ वायरल

    News DeskBy News DeskJuly 31, 20261 Views खेल

    नई दिल्ली
    इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा लंदन में समय बिता रहे हैं. लंदन में अब रोहित शर्मा की मुलाकात टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री से हुई, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

    रवि शास्त्री ने अपने X अकाउंट पर रोहित शर्मा के साथ फोटो साझा की. तस्वीर में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं. शास्त्री ने रोहित के कंधे पर हाथ रखा हुआ है और उनकी ओर इशारा करते हुए मुस्कुरा रहे हैं. वहीं, रोहित पहले के मुकाबले बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दिए.

    तस्वीर में रोहित शर्मा क्लीन-शेव लुक में नजर आए. उन्होंने काले रंग की स्टाइलिश हाफ स्लीव शर्ट पहनी हुई थी, जिस पर सफेद ज्योमेट्रिक डिजाइन बने थे. इसके साथ उन्होंने ब्लैक ट्राउजर पहना था. उनका यह नया अवतार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं. फोटो शेयर करते हुए रवि शास्त्री ने लिखा, "लंदन की सैर के दौरान रिलैक्स्ड 'शर्मा' से मुलाकात कर काफी अच्छा लगा."

    इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत रोहित के लिए अच्छी नहीं रही थी. पहले दो मैचों में वह सिर्फ 11 और 26 रन ही बना सके. इसके बाद उनके संन्यास को लेकर अटकलें तेज हो गईं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि लॉर्ड्स ओडीआई उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला हो सकता है. हालांकि, बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) के सचिव देवजीत सैकिया ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया और साफ कहा कि रोहित टीम इंडिया की भविष्य की योजनाओं का अहम हिस्सा हैं.

    इसके बाद रोहित शर्मा ने आलोचकों को अपने बल्ले से जवाब दिया. लॉर्ड्स वनडे में उन्होंने सिर्फ 110 गेंदों पर 138 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 17 चौके और 5 छक्के लगाए. भारत भले ही मैच हार गया, लेकिन रोहित ने यह संदेश जरूर दे दिया कि उनमें अभी भी मैचों का रुख बदलने की क्षमता बरकरार है.

    रोहित शर्मा अब सितंबर के आखिर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के जरिए मैदान पर वापसी कर सकते हैं. 2027 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए यह सीरीज उनके लिए काफी अहम मानी जा रही है.

    Related Posts

    फुटबॉल के बाद क्रिकेट में भी पुर्तगाल की एंट्री, खिलाड़ियों का ऐलान; ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बने कप्तान

    August 12, 2026

    बांग्लादेश को BCCI का बड़ा झटका! नहीं होगा क्रिकेट मैच, दौरे पर अटकी पूरी सीरीज

    August 12, 2026

    41 की उम्र में दूल्हा बने Cristiano Ronaldo, 9 साल छोटी दुल्हन से रचाई शादी; कौन हैं Georgina Rodríguez?

    August 12, 2026

    विराट कोहली का ये महारिकॉर्ड टूटेगा या रहेगा अमर? भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में दिग्गजों की नजर

    August 12, 2026

    बैडमिंटन चैंपियनशिप में बंदर बनेंगे चुनौती, भगाने के लिए बुलाए गए ‘मंकी व्हिस्परर्स’

    August 11, 2026

    रहाणे के संन्यास पर आया सचिन का पहला फोन, विराट-रोहित समेत इन खिलाड़ियों ने भेजे मैसेज

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.