Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
वाशिंगटन अमेरिका की जेटजीरो (JetZero) कंपनी एक ऐसा पैसेंजर प्लेन बना रही है जो दिखने में किसी हवाई जहाज जैसा नहीं, बल्कि समुद्र की मैंटा रे (Manta Rays) मछली जैसा चौड़ा और चपटा है. सबसे खास बात यह है कि इस पूरे विमान में एक भी पारंपरिक कांच वाली खिड़की नहीं होगी. इस वजह से यह प्लेन (Windowless Z4 Aircraft) आज के आम हवाई जहाजों के मुकाबले बहुत हल्का होगा और काफी ऊंचाई पर उड़ेगा. कंपनी का दावा है कि इससे 50% तक फ्यूल की बचत होगी, जिसका फायदा आम जनता के लिए सस्ती टिकट के जरिए मिल सकता है। …
नई दिल्ली संसद के दोनों ही सदन से एंटी पेपर लीक बिल पास हो गया है. मॉनसून सत्र का दूसरा सप्ताह शुक्रवार को पूरा हो जाएगा. मोदी सरकार हंगामे के बीच विधायी कामकाज निपटाना शुरू कर दिया है. सरकार संसद सत्र के दूसरे सप्ताह में दो महत्वपूर्ण बिल को पास कराने में सफल रही है और अब सभी की निगाहें महिला आरक्षण से जुड़े बिल और लोकसभा-विधानसभा सीटों को बढ़ाने वाले परिसीमन से जुड़े विधेयक पर है। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई को शुरू हुआ है और 13 अगस्त 2026 तक चलेगा. संसद सत्र का पहला सप्ताह पेपर लीक…
नई दिल्ली अमेरिका में एक 18 वर्षीय युवक ने 11 बड़ी फूड कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दायर कर पूरी दुनिया में फ्रोजन और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड को लेकर नई बहस छेड़ दी है. युवक का आरोप है कि बचपन से ऐसे खाने की चीजों की वजह से उसे महज 16 साल की उम्र में टाइप-2 डायबिटीज और फैटी लिवर जैसी गंभीर बीमारियां हो गईं. इस मामले के सामने आने के बाद अमेरिका में अल्ट्रा-प्रोसेस्ड और फ्रोजन फूड की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं. ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या भारत में तेजी से बढ़ रहा फ्रोजन…
नई दिल्ली अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और अपने साथ ज्यादा सामान लेकर जाते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नया नियम लागू किया है. अब कन्फर्म ट्रेन टिकट (Confirmed Train Tickets)वाले यात्री अपने साथ डिब्बे में ले जाने वाले पर्सनल सामान की ऑनलाइन बुकिंग (Personal Luggage Online booking) भी कर सकेंगे.यानी स्टेशन पर लाइन में खड़े होने के बजाय यह काम चुटकियों में ऑनलाइन होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना एक्स्ट्रा चार्ज दिए आप अपने साथ कितना सामान ले जा सकते हैं?आइए जानते हैं कि…
ग्लास्गो ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स का आज नौवां दिन है। आज कई बड़े मुकाबले खेले जा रहे हैं। इनमें नीरज चोपड़ा का गोल्ड मेडल मैच अहम है। नीरज के साथ इस स्पर्धा में फाइनल में रोहित यादव और यशवीर सिंह भी होंगे। वहीं, मुक्केबाज भी सेमीफाइनल में उतर रहे हैं। जूडो में लगातार दूसरा स्वर्ण भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने जूडो में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता है। पहले अस्मिता डे ने महिला 48 किग्रा वर्ग में सोना अपने नाम किया और अब हर्ष सिंह ने पुरुष 60 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता। हर्ष ने…
प्रदेश के 200 सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम जारी रहेगा। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने शासकीय आवास पर हुई शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में इसे जारी रखने के निर्देश दिए। मंत्री ने समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी और पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। राज्य में इसके लिए अनुबंधित कंपनी का करार खत्म होने पर एक अप्रैल से 200 स्कूलों में यह पाठ्यक्रम प्रभावित हो गया था।…
ग्राम्य विकास विभाग की योजना भुली का लाभ उठाने के लिए अब तक एक हजार से अधिक महिलाओं/स्वयं सहायता समूहों ने आवेदन कर दिया है। योजना में चुनी गई महिलाओं/स्वयं सहायता समूहों को रोजगार बढ़ाने के लिए बिना ब्याज पर 1.66 लाख रुपये से लेकर 7.50 लाख रुपये तक का सॉफ्ट कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य की महिला उद्यमियों को वित्तीय और तकनीकी सहायता देने के लिए शुरू की गई योजना भुली में महिला उद्यमियों या महिला नेतृत्व में संचालित 150 स्वयं सहायता समूहों को चुना जाएगा। निर्धारित मानकों पर खरा उतरने वाले समूहों को अपना व्यापार बढ़ाने के लिए…
रायपुर: डिजिटल शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण आज के युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रहे हैं, जिसमें आधुनिक ई-लाइब्रेरी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं । युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने और डिजिटल शिक्षा को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। धमतरी जिले के नगर पंचायत आमदी में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ई-लाइब्रेरी का भव्य लोकार्पण प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा द्वारा किया गया। यह ई-लाइब्रेरी क्षेत्र के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ज्ञान, तकनीक और अवसरों के एक बड़े केंद्र के…
रायपुर: एक समय था जब यह माना जाता था कि केवल पढ़ाई-लिखाई ही उज्ज्वल भविष्य और अच्छी नौकरी का मार्ग है। इसी सोच को दर्शाते हुए कहा जाता था- ‘पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे बनोगे खराब।’ लेकिन आज का भारत इस धारणा को पूरी तरह बदल चुका है। इसलिए आज के दौर में यह कहना उचित नहीं होगा कि केवल पढ़ाई-लिखाई ही सफलता का एकमात्र मार्ग है। यदि किसी में खेल के प्रति जुनून, अनुशासन और समर्पण है, तो वह खेलों के माध्यम से भी अपने सपनों को साकार कर सकता है। शिक्षा और खेल, दोनों मिलकर व्यक्तित्व का समग्र विकास करते…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से मुलाकात कर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत बस्तर संभाग के 7 जिलों के 461 दूरस्थ और पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक ग्रिड बिजली पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार से 435 करोड़ रुपये की विशेष वित्तीय सहायता का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में विस्तृत प्रस्ताव सौंपते हुए कहा कि जिन गांवों में वर्षों तक नक्सल हिंसा के कारण विकास नहीं पहुंच सका, वहां अब बिजली जैसी बुनियादी सुविधा पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना की…
