Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
'बॉर्डर' में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले कर्नल जोशी हों या 'गदर' में हैंडपंप उखाड़ने वाले तारा सिंह एक्टर सनी देओल हमेशा एक देशभक्त हीरो के तौर पर जाने गए हैं. कड़क आवाज, तीखे तेवर और 'ढाई किलो के हाथ' ने सनी देओल को भारतीय सिनेमा का सबसे दमदार हीरो बनाया है. उन्होंने जब भी पर्दे पर देश के विरोधियों को ललकारा, सिनेमाघर दर्शकों की तालियों से गूंज उठे. उन्होंने अपने किरदारों से यह साबित किया कि सच्चा हीरो धर्म से नहीं, अपने कर्मों से पहचाना जाता हैl सनी देओल की अदाकारी सिर्फ एक सीमित दायरे में कैद नहीं रही.…
भोगापुरम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में 4,750 करोड़ रुपये की लागत से निर्मितअल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया. इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू मौजूद रहे। राज्य के गवर्नर जस्टिस अब्दुल नजीर, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, डिप्टी सीएम पवन कल्याण और मंत्री नारा लोकेश ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया. केंद्रीय मंत्री राममोहन, श्रीनिवास वर्मा और पेम्मासनी चंद्रशेखर ने भी गुलदस्ते देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया. उसके बाद उन्होंने टर्मिनल का दौरा किया और लगभग 15 मिनट तक वहां…
नई दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने शानदार शुरुआत की है। भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने फाइनल मुकाबला जीतकर देश को बॉक्सिंग में पहला स्वर्ण पदक दिला दिया। यह ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का छठा स्वर्ण पदक है। प्रीति ने पूरे मुकाबले में आक्रामक खेल दिखाया और तीनों राउंड में अपनी प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बनाए रखी। निर्णायकों ने सर्वसम्मति से उनके पक्ष में फैसला सुनाया। तीनों राउंड में दिखाया दबदबा फाइनल मुकाबले में प्रीति पवार ने शुरुआत से ही शानदार पंच लगाए और विरोधी मुक्केबाज को संभलने का मौका नहीं दिया। तीसरे और अंतिम राउंड में…
नई दिल्ली वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आगाज होने में अभी एक साल से ज्यादा का समय बचा है। लेकिन भारतीय टीम के संयोजन को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। खासकर जसप्रीत बुमराह के अलावा तेज गेंदबाजी आक्रमण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में मैनेजमेंट की ओर से इंग्लैंड दौरे पर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया। जिसमें बुमराह के अलावा कोई और गेंदबाज उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करता हुआ नजर नहीं आया। इसी बीच पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का कहना है कि सिलेक्टरों को…
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले हमेशा रोमांच और भावनाओं से भरपूर होते हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव का असर क्रिकेट मैदान पर भी साफ दिखाई दिया है. हाल के कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंटों में भारतीय और पाकिस्तानी कप्तानों ने पारंपरिक प्री-मैच और पोस्ट-मैच हैंडशेक नहीं किया, जिससे यह मुद्दा लगातार चर्चा में रहा l इसी माहौल के बीच इंग्लैंड में खेली जा रही द हंड्रेड विमेंस लीग से आई एक तस्वीर सुर्खियां बटोर रही है. साउथम्प्टन के द रोज बाउल में खेले गए मुकाबले में सदर्न ब्रेव्स ने बर्मिंघम फीनिक्स को…
नई दिल्ली रामायण की चर्चा इन दिनों हर तरफ है क्योंकि दीवाली 2026 में 4000 करोड़ी रामायणम् आने वाली है, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. वहीं रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी अहम किरदार में हैं. जबकि दूरदर्शन की रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल भी इसमें राजा दशरथ की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं. इसकी झलक हाल ही में ट्रेलर में नजर आई. वहीं सोशल मीडिया पर सेलेब्स और इंटरनेट यूजर्स ने रिएक्शन दिया. लेकिन अब रामानंद सागर की रामायण के लक्ष्मण के सुनील लहरी का 4000 करोड़ी रामायणम् के ट्रेलर…
नई दिल्ली भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में मॉनसून के फिर से सक्रिय होने और मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान खासतौर पर गुजरात के लिए सबसे बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने मॉनसून के दूसरे भाग यानी अगस्त और सितंबर महीने के लिए भी पूर्वानुमान जारी कर दिया है, जिसमें बारिश सामान्य से कम रहने की आशंका जताई गई है। गुजरात पर सबसे बड़ा खतरा, 30 सेमी से अधिक बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, पश्चिमी विदर्भ और उससे सटे दक्षिण मध्य प्रदेश…
'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) और छात्रों के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री दो हिस्सों में बंट चुकी है. प्रर्दशन के दौरान कई सेलेब्स CJP और छात्रों के साथ खड़ रहे, तो वहीं कंगना रनौत ने सीजेपी में शामिल कुछ प्रदर्शनकारियों को गटर छाप कहा था. अब मुकेश खन्ना ने भी 'जेन जी' के विरोध-प्रदर्शन पर खुलकर अपनी राय सामने रखी है. मुकेश खन्ना ने सीजेपी और प्रोटेस्ट में शामिल छात्रों की खराब भाषा की कड़े शब्दों में निंदा की है l मुकेश खन्ना ने क्या कहा? मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर…
रायपुर: प्रदेश के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अपने दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास के प्रथम दिवस जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों से चर्चा कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली। जिला कलेक्टोरेट में आयोजित बैठक में उन्होंने जल संरक्षण, पौधारोपण, पर्यावरण संवर्धन, जैविक कृषि, स्वच्छता, योग, टीबी उन्मूलन, आजीविका, सहकारिता, सड़क सुरक्षा सहित बीस से अधिक बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उनका…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव तथा हर महीने पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे चावल के परिवहन में तेजी आएगी, गोदामों में नई फसल के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध होगी और किसानों से धान खरीदी की प्रक्रिया और अधिक सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ को केंद्रीय पूल के लिए 73 लाख टन…
