Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
नई दिल्ली जब भी सर्दी का मौसम आता है या फिर तेज बारिश होती है तो ट्रेन के लेट होने का सिलसिला शुरू हो जाता है. हाल में तेज बारिश की वजह से गुजरात, मुंबई से दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनें 17 घंटे तक लेट रहीं. इसके अलावा सर्दी में भी काफी ट्रेन कोहरे की वजह से लेट होती हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कोहरा और बारिश ही नहीं… ट्रेन लेट होने के 33 से ज्यादा कारण हैं, जिनमें अधिकतर कारण रेलवे के कंट्रोल में हैं. इन कारणों में कुछ तो ऐसे हैं, जिनकी वजह से…
बेंगलुरु कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार के बाद कांग्रेस के भीतर नाराजगी के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने नाराज हो रहे विधायकों को कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि यदि कोई विधायक इस्तीफा देना चाहता है तो उसे कोई नहीं रोक सकता और अगर इस्तीफा दिया गया तो वह उसे "पलभर में स्वीकार" कर लेंगे. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीति में धैर्य रखना जरूरी है और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर पार्टी का हित होना चाहिए। मंगलवार को सदाशिवनगर स्थित अपने आवास के बाहर पत्रकारों से बातचीत में डीके शिवकुमार ने कहा कि राजनीति में ऐसे उतार-चढ़ाव आते रहते…
वाशिंगटन अमेरिका और ईरान के बीच फिर बातचीत की कोशिश शुरू होने के बीच पाकिस्तान की कथित मध्यस्थता को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ बातचीत की पहल उसके कहने पर हो रही है और इसमें सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर की अहम भूमिका है. खास बात यह रही कि ट्रंप ने इस बार पाकिस्तान का नाम नहीं लिया। ट्रंप ने कहा कि सऊदी अरब, UAE और कतर ने अमेरिका को ईरान पर बड़े सैन्य हमले से पीछे हटने और बातचीत का रास्ता अपनाने के…
नई दिल्ली उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहने के आसार है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार सुबह जारी बुलेटिन में कहा कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार 4 से 7 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में तथा 4 से 9 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक, बिजली तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के 50 किलोमीटर…
इंदौर सावन की शुरुआत हो चुकी है और इस पावन महीने में आज 4 अगस्त को लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी का भाव चढ़ गया है. MCX पर सोने का भाव 1018 रुपये उछलकर 142113 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. चांदी का रेट 2475 रुपये चढ़कर 219221 पर ट्रेड कर रहा है. इससे पहले सोमवार को भी सोने-चांदी का भाव उछल गया था। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त बनी हुई है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 0.53 फीसदी चढ़कर 4112 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. चांदी भी 1.80 फीसदी चढ़कर…
नई दिल्ली श्रीलंका दौरे की शुरुआत से पहले ही शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया को करारा झटका लगा. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट से समय पर फिट नहीं हो सके और 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए. बुमराह की जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया। 'बूम बूम' बुमराह का बाहर होना सिर्फ एक खिलाड़ी का टीम से बाहर होना नहीं, बल्कि भारत की पूरी रणनीति बदलने जैसा है. इंग्लैंड दौरे के दौरान कार्डिफ में बुमराह के…
चेन्नई कावेरी जल विवाद को लेकर सीएम विजय थलपति पर निशाना साधते-साधते एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने अभिनेत्री तृषा को लेकर विवाद टिप्पणी की थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। रैली के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने 'तृषा, तृषा' के नारे लगाए। उदयनिधि ने इस पर अपना भाषण रोककर मुस्कुराते हुए कथित तौर पर ‘डबल मीनिंग’ अश्लील टिप्पणी की, जिसके बाद उनका राजनीतिक विरोध शुरू हो गया। उदयनिधि ने कहा है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा था और ना ही किसी का नाम लिया था।…
नई दिल्ली मिडिल ईस्ट में एक बार फिर शांति की उम्मीद जाग रही है. डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान के बाद अमेरिका और ईरान में बातचीत को लेकर लगातार अपडेट आ रहे हैं. इन सबके बीच कच्चे तेल की कीमतें भी भरभराकर गिर रही हैं. लेकिन दूसरी ओर भारत में सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एयर टर्बाइन फ्यूल यानी ATF पर टैक्स बढ़ाया है. सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए फ्यूल एक्सपोर्ट पर विंडफॉल गेन टैक्स बढ़ा दिया है। कहां कितना बढ़ा TAX? रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने सोमवार को ही पेट्रोल पर निर्यात शुल्क तत्काल प्रभाव…
राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश अकादमी का शानदार प्रदर्शन 1 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव भोपाल ओडिशा के कटक में 29 से 31 जुलाई 2026 तक आयोजित प्रथम इंडिया ताइक्वांडो यूथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1 रजत एवं 3 कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश की खेल प्रतिभा और अकादमी की प्रभावी प्रशिक्षण व्यवस्था को एक बार फिर स्थापित किया है। रेवा गुर्जर ने रजत पदक जीतकर किया शानदार प्रदर्शन प्रतियोगिता के 63 किलोग्राम भार…
नई दिल्ली संसद में आज टैक्स से लेकर डिजिटल बैंकिंग तक कई बड़े फैसलों की तैयारी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में कई अहम बिल पेश करने वाली हैं. संसद के मौजूदा मॉनसून सत्र में मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान लोगों की नजर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर रहेगी, जो टैक्स और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक सदन में पेश करेंगी. बताया जा रहा है कि सबसे पहले वित्त मंत्री Taxation and Other Laws (Amendment) Bill, 2026 पेश करेंगी. इस बिल के जरिए पेमेंट सिस्टम, इनकम टैक्स और फाइनेंस एक्ट से जुड़े कुछ कानूनों में बदलाव…
