Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
नई दिल्ली अगर आप अपनी सेहत के प्रति जागरूक हैं और बाजार से 100% शुद्ध या 100% प्राकृतिक मान कर खाने-पीने की चीजें खरीदते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. दरअसल, देश के खाद्य सुरक्षा नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने प्रमुख रोजमर्रा की घरेलू व खाने पीने की चीजें बनाने वाली कंपनी डाबर इंडिया (Dabur India) को अपने शहद, घी और अन्य उत्पादों से 100% वाले दावों को तुरंत हटाने का कड़ा आदेश दिया है. FSSAI के मुताबिक किसी भी कंपनी के उत्पादों की पैकेजिंग और विज्ञापनों में 100% Natural, 100% Pure और…
नई दिल्ली CBSE की कक्षा 9 के छात्रों के लिए तीन भाषा नीति को अनिवार्य किए जाने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ वकील गोपाल शंकर नारायण ने मामले को जल्द सुनने की मांग रखी. वकील ने कोर्ट को बताया कि इस मामले को बुधवार को सुनाई के लिए सूचीबद्ध किया था लेकिन बाद में इस केस को सूची से हटा दिया गया. उन्होंने कहा कि इस मामले में तुरंत सुनवाई की जरूरत है क्योंकि कई छात्र ऐसी भाषा पढ़ने…
नई दिल्ली केंद्र सरकार ने META के हेड ऑफ पब्लिक पॉलिसी जोएल कपलान को तलब किया है. उन्हें 5 अगस्त यानी कल तलब किया गया है. इसके अलावा इंस्टाग्राम के तकनीकी अफसरों को भी तलब किया गया है. सरकार सोशल मीडिया कंपनी के एल्गोरिदम को लेकर जानकारी चाहती है. यानी सरकार जानना चाहती है कि ये कंपनियां किस तरह के कंटेट को बढ़ावा देते हैं। सूत्रों के मुताबिक, सरकार को कई शिकायतें मिली हैं कि कुछ सरकार विरोधी पोस्ट को ज्यादा तूल दी गई. सरकार तकनीकी गड़बड़ी को लेकर बड़ी टेक कंपनियों से लिखित जवाब चाहती है. इसके अलावा सरकार…
नई दिल्ली विपक्षी सांसदों के लगातार हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा ने "द एप्रोप्रिएशन (नंबर-3) बिल को ध्वनिमत से पास कर दिया. विपक्षी सांसद सदन में लगातार विरोध और नारेबाजी करते रहे, लेकिन हंगामा नहीं थमने पर पीठ ने विधेयक को वोटिंग के लिए आगे बढ़ाया। कार्यवाही के दौरान स्पीकर की तरफ से विपक्षी सांसदों से अपनी सीटों पर लौटने और खर्च से जुड़े प्रावधानों पर निर्धारित चर्चा में हिस्सा लेने की अपील की गई. हालांकि, विपक्षी सदस्यों का विरोध जारी रहा. इसके बाद सदन ने विधेयक को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी। "The Appropriation (No. 3) Bill, 2026"…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरकुल में 17.80 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष स्वर्गीय दीपक पुंडीर की स्मृति में बने सामुदायिक भवन का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से मसूरी क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार उत्तराखंड को पर्यटन, खेल और एडवेंचर गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। धामी ने बताया कि पुरकुल में सैन्य धाम का निर्माण…
हरिद्वार। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। कांवड़ यात्रियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई, जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर की पैड़ी पहुंचकर कांवड़ियों के पैर धोकर उनका सम्मान किया। पूरे शहर में शिवभक्ति का माहौल देखने को मिला और प्रशासन ने आगामी दिनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी हैं। उधर, कांवड़ मेले के सबसे बड़े पड़ावों में शामिल कनखल स्थित बैरागी कैंप अब डाक कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। पंचक समाप्त होने के…
देहरादून। सरकार की महत्वाकांक्षी ‘लखपति दीदी’ पहल को बल देते हुए शहर के विभिन्न वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण कार्य से जुड़ी 47 स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को यूजर चार्ज से प्राप्त धनराशि के चेक वितरित किए। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में महापौर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने महिलाओं को चेक सौंपते हुए उन्हें स्वरोजगार, स्वावलंबन और आर्थिक उन्नति के लिए शुभकामनाएं दीं। महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। ‘लखपति दीदी’ अभियान का उद्देश्य स्वयं सहायता…
चारधाम यात्रा को और अधिक सुरक्षित व व्यवस्थित बनाने के लिए इस बार पहली बार अत्याधुनिक नभ नेत्र ड्रोन की तैनाती की जा रही है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत वाला यह हाई-टेक ड्रोन पांच किमी के दायरे तक उड़ान भरकर हाई-रिजाल्यूशन कैमरों के माध्यम से श्रद्धालुओं की निगरानी करेगा। इसकी शुरुआत आगामी कांवड़ मेले से की जाएगी, जहां भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था में इसका उपयोग होगा। लाइव निगरानी से आसान होगा भीड़ प्रबंधन नभ नेत्र ड्रोन यात्रा के दौरान प्रत्येक दिन के पीक आवर्स में श्रद्धालुओं की गतिविधियों की लाइव तस्वीरें और वीडियो एसडीआरएफ मुख्यालय तथा चारधाम यात्रा…
चेन्नई मद्रास हाई कोर्ट ने मंगलवार को तमिलनाडु पुलिस को निर्देश दिया कि वे DMK नेता और पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन से पूछताछ के बाद उन्हें रिहा कर दें। उनसे कावेरी जल-बंटवारे के विवाद को लेकर तंजावुर में हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर "दोहरे अर्थ" वाली टिप्पणी करने के मामले में पूछताछ की जानी थी। कोर्ट ने यह निर्देश तब दिया जब तमिलनाडु सरकार ने उसे बताया कि पूछताछ के बाद उदयनिधि को स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया जाएगा। विपक्ष के नेता को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर कथित तौर पर निशाना साधने वाली…
रायपुर,04 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में ‘समान नागरिक संहिता’ (UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों के बजाय सभी नागरिकों को संविधान के एक ही दायरे में लाने के उद्देश्य से गठित विशेष समिति ने अब आम जनता और विभिन्न संगठनों से उनके सुझाव और अभिमत आमंत्रित किए हैं। राज्य के नागरिक यह बता सकते हैं कि राज्य में आने वाला नया कानून कैसा होना चाहिए। राज्य सरकार द्वारा गठित यह 5-सदस्यीय समिति छत्तीसगढ़ में UCC की आवश्यकता और उसकी रूपरेखा का अध्ययन कर रही है। इसके साथ ही समिति…
