Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
दिल्ली में शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस से बांग्लादेश में सियासी भूचाल, अखबारों ने जताया कड़ा विरोध
ढाका दिल्ली में बुधवार को शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बांग्लादेश में दो तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिली. एक तरफ अवामी लीग समर्थकों ने फिर से वापसी की उम्मीद देखनी शुरू की, तो दूसरी तरफ हसीना और अवामी लीग के विरोधियों की नाराजगी भी तेज हो गई. इसी बीच बांग्लादेश के क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पर रात में बमबाजी और हमला हुआ। इस पूरी घटना से पहले भी ढाका कई दिनों से आपत्ति जता रहा था, लेकिन भारत ने उस पर ध्यान नहीं दिया. विदेश मंत्रालय ने साफ कहा कि यह कार्यक्रम एक निजी संस्था…
नई दिल्ली मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री मंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य भेंट कर ग्वालियर एवं प्रदेश के व्यापार, उद्योग तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। चेम्बर पदाधिकारियों ने ग्वालियर में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग एवं एक्सपोर्ट ज़ोन (TMEZ) की पहल के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें चेम्बर में आमंत्रित किया। साथ ही आग्रह किया कि TMEZ की संभावनाओं एवं निवेश के अवसरों की विस्तृत जानकारी उद्योगपतियों एवं व्यापारियों को उपलब्ध कराने हेतु चेम्बर में विशेषज्ञों के साथ एक कार्यशाला आयोजित…
नई दिल्ली श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले प्रैक्टिस मैच खेलने उतरेगी, लेकिन मुकाबले से पहले ही पिच को लेकर नया विवाद सामने आ गया है. भारतीय टीम 7 अगस्त से कोलंबो में नॉनडिस्क्रिप्ट क्रिकेट क्लब (NCC) के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी. हालांकि जिस पिच पर यह मुकाबला होना है, उसने टीम इंडिया के मैनेजमेंट को खुश नहीं किया है l भारतीय टीम की उम्मीद थी कि उसे गॉल टेस्ट जैसी स्पिन मददगार परिस्थितियों वाली विकेट मिलेगी, ताकि बल्लेबाज और स्पिनर दोनों टेस्ट सीरीज से पहले बेहतर तैयारी कर…
नई दिल्ली संसद के उच्च सदन राज्यसभा में गुरुवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला. इस दौरान बीजेपी नेता और महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल सुखदेवराव बोंडे के एक बयान के बाद सदन में कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई. सदन में 'आतंकवादी कहां मिलेंगे… कांग्रेस के दफ्तर में' जैसे नारे गूंज उठे। सदन में चर्चा के दौरान अपनी बात रखते हुए बीजेपी सांसद अनिल बोंडे ने साल 2014 से पहले के राजनीतिक माहौल का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि 2014 से पहले बच्चा-बच्चा ये बोल सकता था कि कोयला चोर, भ्रष्टाचारी और आतंकवादी कहां मिलेंगे? जैसे ही बोंडे…
मुंबई गुरुवार 5 अगस्त को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी रही। सोना 292 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। सोने का भाव 1,49,670 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल सोने का भाव 391 रुपये की बढ़त के साथ 1.46 लाख रुपये पर बंद हुआ था। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,37,100 रुपये पर है। 22 कैरेट गोल्ड 264 रुपये चढ़ा है। अगर आप सावन में ज्वेलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो गोल्ड रेट जान लीजिए। दिल्ली में आज का सोने का रेट देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव…
नई दिल्ली भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया के लिए एक पल ऐसा आया, जिसने खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी. कप्तान शुभमन गिल को कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान अंगूठे पर गेंद लग गई. चोट लगते ही उन्हें नेट्स छोड़कर मेडिकल स्टाफ के पास जाना पड़ा l भारतीय टीम 4 अगस्त को श्रीलंका पहुंची थी. अगले दिन से खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया था और गुरुवार (6 अगस्त) को भी टीम ने टेस्ट सीरीज से पहले जमकर तैयारी की. इसी दौरान तेज गेंदबाजों का…
मुंबई तरुण तेजपाल केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने दोषी पाए गए पूर्व तहलका एडिटर-इन-चीफ की सजा का ऐलान कर दिया है. सजा तय करने से पहले कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं. बेंच ने कहा कि तेजपाल के खिलाफ बाद में किसी और दुर्व्यवहार की रिपोर्ट सामने नहीं आई और दोनों पक्ष अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. इसके बाद कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं के तहत तेजपाल को सजा सुनाई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी पाया था. कोर्ट ने गोवा की ट्रायल कोर्ट के 2021 के उस फैसले…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, महिला स्वसहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने तथा जैविक कृषि को प्रोत्साहन देने के प्रयास लगातार नई सफलताएं प्राप्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान के अंतर्गत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के महिला स्वसहायता समूहों एवं किसान उत्पादक संगठन द्वारा तैयार किए जा रहे जैविक उत्पादों ने देश के सबसे बड़े एवं प्रतिष्ठित जैविक उद्योग व्यापार मेला एवं सम्मेलन ’बायोफैच इंडिया-2026’ में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। नई दिल्ली में आयोजित इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला एवं सम्मेलन में जिले के प्रसिद्ध…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिको की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति के सुधार हो रहा है। विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें की शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक श्रमिकों को मिले। प्रदेश के श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की बैठक को सम्बोधित करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किये। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की पंचम कार्यकाल की…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की पहल और मार्गदर्शन में सरगुजा जिले के दूरस्थ एवं संसाधन-विहीन स्वास्थ्य संस्थानों में लंबे समय से बनी मानव संसाधन की कमी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन ने जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) निधि से विभिन्न पैरामेडिकल संवर्ग के 26 पदों की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से जिले के सुदूर क्षेत्रों…
