Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पुतिन ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, जयशंकर के सामने भारत के किसानों को दी बड़ी खुशखबरी

    August 25, 2026

    Uttarakhand News: ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा! CM धामी ने स्वयं सहायता समूहों के स्टाल से खरीदे स्थानीय उत्पाद, प्रदेशवासियों से की खास अपील…

    August 25, 2026

    Uttarakhand News: ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा! CM धामी ने स्वयं सहायता समूहों के स्टाल से खरीदे स्थानीय उत्पाद, प्रदेशवासियों से की खास अपील…

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 25
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरगुजा के स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल पर डीएमएफ से 26 पैरामेडिकल पदों की  स्वीकृति, दूरस्थ अंचलों तक पहुंचेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा….

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरगुजा के स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल पर डीएमएफ से 26 पैरामेडिकल पदों की  स्वीकृति, दूरस्थ अंचलों तक पहुंचेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा….

    News DeskBy News DeskAugust 6, 20261 Views देश

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की पहल और मार्गदर्शन में सरगुजा जिले के दूरस्थ एवं संसाधन-विहीन स्वास्थ्य संस्थानों में लंबे समय से बनी मानव संसाधन की कमी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन ने जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) निधि से विभिन्न पैरामेडिकल संवर्ग के 26 पदों की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से जिले के सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले हजारों नागरिकों को उनके निकट ही बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई भी नागरिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे। इसी सोच के अनुरूप स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने, उपचार सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लगातार ठोस पहल की जा रही है। सरगुजा जिले में डीएमएफ निधि से पैरामेडिकल पदों की स्वीकृति इसी जनकल्याणकारी सोच का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। उनके विशेष प्रयासों से जिला प्रशासन द्वारा ऐसे स्वास्थ्य संस्थानों को प्राथमिकता दी गई है, जहां लंबे समय से आवश्यक पैरामेडिकल कर्मियों की कमी के कारण मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब इन पदों पर नियुक्तियां होने से प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और मरीजों को उपचार एवं जांच के लिए अनावश्यक रूप से जिला मुख्यालय की ओर नहीं जाना पड़ेगा।

    जिला कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा स्वीकृत इस प्रस्ताव के तहत डीएमएफ निधि से फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, एएनएम, आरएचओ (पुरुष), ओटी टेक्निशियन तथा ड्रेसर सहित कुल 26 पैरामेडिकल पदों पर एकमुश्त मानदेय के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन नियुक्तियों का उद्देश्य दूरस्थ एवं एकल स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करना, मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन को गति देना है।

    स्वीकृत पदों में 6 फार्मासिस्ट, 3 स्टाफ नर्स, 6 एएनएम, 2 आरएचओ (पुरुष), 1 ओटी टेक्निशियन तथा 8 ड्रेसर के पद शामिल हैं। इनकी नियुक्ति जिले के विभिन्न विकासखंडों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में की जाएगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और अधिक मजबूत होगा।

    अम्बिकापुर विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवानगर, रामपुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरिमा सहित अन्य संस्थानों में आवश्यक पैरामेडिकल कर्मियों की नियुक्ति होगी। बतौली, लखनपुर, धौरपुर, मैनपाट, सीतापुर और उदयपुर विकासखंडों के दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों में भी स्वीकृत पदों के माध्यम से मानव संसाधन की कमी दूर की जाएगी। इसके अलावा शहरी अम्बिकापुर के नवापारा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी ओटी टेक्निशियन, स्टाफ नर्स एवं ड्रेसर की नियुक्ति से शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।

    इन नियुक्तियों से दूरस्थ अंचलों में रहने वाले ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिक उपचार, दवा वितरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, आवश्यक जांच तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही अधिक प्रभावी ढंग से उपलब्ध हो सकेंगी। इससे मरीजों का समय और आर्थिक व्यय दोनों बचेंगे तथा गंभीर परिस्थितियों में त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, चिकित्सा अधोसंरचना के विकास तथा मानव संसाधनों की उपलब्धता को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के सतत प्रयासों से सरगुजा जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली यह बड़ी सौगात निश्चित रूप से दूरस्थ अंचलों के नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी। यह पहल राज्य सरकार की जनकेंद्रित, संवेदनशील और विकासोन्मुखी कार्यशैली का सशक्त उदाहरण है, जिसके माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प निरंतर साकार हो रहा है।

    Related Posts

    पुतिन ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, जयशंकर के सामने भारत के किसानों को दी बड़ी खुशखबरी

    August 25, 2026

    Uttarakhand News: ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा! CM धामी ने स्वयं सहायता समूहों के स्टाल से खरीदे स्थानीय उत्पाद, प्रदेशवासियों से की खास अपील…

    August 25, 2026

    Uttarakhand News: ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा! CM धामी ने स्वयं सहायता समूहों के स्टाल से खरीदे स्थानीय उत्पाद, प्रदेशवासियों से की खास अपील…

    August 25, 2026

    Uttarakhand News: किल्लत दिखाकर ज्यादा पैसा वसूला तो खैर नहीं! CM धामी ने जमाखोरों पर कसा शिकंजा, होगी सख्त कार्रवाई…..

    August 25, 2026

    Uttarakhand News: किल्लत दिखाकर ज्यादा पैसा वसूला तो खैर नहीं! CM धामी ने जमाखोरों पर कसा शिकंजा, होगी सख्त कार्रवाई…..

    August 25, 2026

    Uttarakhand News: होम्योपैथिक डॉक्टरों की नियुक्ति पर घमासान, 24 चयनित अभ्यर्थियों के लिए BJP विधायकों ने CM धामी से लगाई गुहार…..

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.