Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, August 31
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » हरियाणा से एक ही आवाज-अबकी बार- 400 पार : नायब सिंह सैनी

    हरियाणा से एक ही आवाज-अबकी बार- 400 पार : नायब सिंह सैनी

    Human India NewsBy Human India NewsApril 23, 20242 Views चंडीगढ़

    केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी

    तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर 70 साल से ऊपर के हर व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड मिलेगा

    चंडीगढ़ , । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साढ़े 9 साल में हरियाणा सरकार द्वारा किए गए विकास के कार्यों पर 25 मई को हरियाणा की जनता मोहर लगाकर 10 की 10 लोकसभा सीट भाजपा की झोली में डालने का काम करेगी, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़ी ताकत हासिल होगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को नारनौल में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार धर्मवीर सिंह के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा का यह इलाका 2014 से पहले इस स्थिति में चला गया था कि यहां पर पानी की बूंद तक नहीं बची थी, भूमिगत जल का स्तर 1000 फुट से नीचे चला गया था,जिसे प्रदेश सरकार के प्रयासों से रिचार्ज किया गया। आज यहां पर पानी 300 फीट पर है। जिससे लोगों को भारी लाभ हुआ है और किसानों के खेतों में फसलें लहराने लगी हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की अनेक बड़ी-बड़ी समस्याओं का समाधान करने का काम किया है, जिनमें धारा 370 को खत्म करना, राम मंदिर का निर्माण करना, सीएए लागू करना, बोडो समस्या का समाधान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने इतने काम किए हैं कि आज प्रदेश का हर नागरिक पूरी तरह से खुश है और सरकार ने सुशासन का नया उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिस कारण आज पूरे हरियाणा से एक ही आवाज आ रही है कि अबकी बार- 400 पार।

    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम किया है और रेलवे और एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने के साथ-साथ एम्स बनाने पर ध्यान दिया। नायब सैनी ने कहा कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने रेवाड़ी में एम्स की आधारशिला रखी है इसके बनने से न केवल हरियाणा बल्कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लोगों को भी काफी लाभ होगा।

    सीएम सैनी ने कहा कि 10 वर्षों में डबल इंजन सरकार ने इतने काम किए हैं कि अब विपक्ष लोगों को बरगलाकर वोट हथियाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन प्रदेश की जनता भली प्रकार जानती है कि यह लोग झूठ बोलकर वोट हथियाना का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने ट्रांसपेरेंट नीति से काम करते हुए नौकरियों और तबादलों में भी पूरी तरह पारदर्शिता बरती है। जिसके कारण आज हर गांव से गरीब से गरीब घर से 50 से 400 तक बच्चे नौकरी में लगे हैं।

    सीएम सैनी ने कहा कि आज देश में ऐसे राजनीतिक हालात हैं कि देश की जनता नरेंद्र मोदी को 400 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करवाकर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले चुकी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज कांग्रेस के लोग भाजपा के सामने चुनाव लड़ने से डरते हैं। उन्हें पता है कि भाजपा की जबरदस्त लहर चल रही है और इस लहर में कांग्रेस को वोट मिलने वाला नहीं है, इसलिए कांग्रेस में कोई भी चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं कर पा रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प पत्र जारी किया है और इस संकल्प पत्र में साफ किया गया है कि तीसरी बार सरकार बनने पर 70 साल से ऊपर के हर व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड जारी किया जाएगा ताकि वह अपने इलाज के लिए पूरी तरह से आशान्वित रहे। इसके अलावा सरकार ने रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा रेल और एयर की कनेक्टिविटी को अधिक मजबूत करने का संकल्प किया है।

     

    युवाओं में है जबरदस्त उत्साह : राव इंद्रजीत

    केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि भारत ऐसा देश था जहां सिकंदर भी देश को लूटने के लिए आया। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। युवाओं में नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता सबसे ज्यादा है। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में तीन लाख युवा मतदाता हैं। राव इंद्रजीत ने केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम किया है और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि केवल नरेंद्र मोदी ही ऐसे व्यक्ति हैं,जो भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का काम कर सकते हैं। आज पूरे विश्व में भारत की धाक है। भारत एक बार फिर विश्व के नक्शे पर विश्व गुरु के रूप में अपनी पहचान कायम कर रहा है। राव इंद्रजीत सिंह ने दक्षिणी हरियाणा में जल संकट की चर्चा करते हुए कहा कि 2014 से पहले यहां पर जल संकट इस कदर गहरा गया था कि यहां के लोग पलायन करने को मजबूर थे,लेकिन सरकार ने इस संकट को पहचान कर आगे बढ़ने का काम किया है और संकट का समाधान किया है।

     

     

    भावनाओं में बहकर मतदान न करें : डॉक्टर अभय सिंह

    हरियाणा के सिंचाई मंत्री डॉ अभय सिंह ने कहा कि चुनाव पांच साल में एक बार आता है और किसी भी व्यक्ति को भावनाओं में बहकर मतदान नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक बार गलती करने से 5 साल तक पछताना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जब मतदान करने के लिए जाएं तो 1952 से लेकर 2014 तक के विकास कार्यों को और 2014 से लेकर 2024 तक के विकास कार्यों का एक बार आकलन जरूर करें। उसके बाद अपनी आत्मा से पूछ कर फैसला करें। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले क्षेत्र के बहुत से गांव में पानी की स्थिति यह थी कि पानी 1000 फीट नीचे चला गया था लेकिन सरकार के प्रयासों से अब यह है 300 फीट पर आ गया है। सिंचाई मंत्री ने कहा कि बात पानी की हो या नौकरी की या फिर सड़कों के जाल की, हर मामले में भाजपा ने विकास करवा कर दिखाया है।

     

    भाजपा के लिए पूरे देश की जनता एक परिवार : धर्मबीर

    लोकसभा सांसद एवं भाजपा उम्मीदवार धर्मवीर सिंह ने कहा कि भारत कभी सोने की चिड़िया हुआ करता था। यह देश पूरे विश्व में सबसे धनी देश था, लेकिन 1000 साल तक यहां लुटेरों ने राज किया और देश को लूटने का काम किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी बहुत कुछ बदला नहीं था। यहां राज करने वाले अपने कुछ चहेते लोगों की टोलियां बनाकर उन्हें पैसा कमवाने का काम करते थे। ताकि जरूरत पड़ने पर वह लोग इन शासकों का ध्यान रख सकें। लेकिन भाजपा ने पूरे देश को अपना परिवार माना और सभी को एक नजर से देखा है। इसीलिए भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि विकास के कार्यों और भ्रष्टाचार पर लगी रोक के कारण हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी।

     

     

    यह रहे उपस्थित

    आज की इस सभा को हरियाणा के पूर्व मंत्री प्रोफेसर रामविलास शर्मा, ओम प्रकाश यादव विधायक नारनौल, लक्ष्मण यादव कोसली, सीताराम अटेली, हरियाणा विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष संतोष यादव, पार्टी के जिला अध्यक्ष दयाराम, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, ओम प्रकाश, सुरेश पाटीकार,गोविंद भारद्वाज समेत अनेक कार्यकर्ताओं और नेताओं ने संबोधित किया।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने एमएसएमई एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2026 का किया विमोचन

    August 11, 2026

    हरियाणा भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता की नई टीम घोषित 

    August 1, 2026

    पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अधिनियम : युवाओं की मेहनत, पारदर्शिता और विश्वास की सुरक्षा का सशक्त कानूनी आधार

    August 1, 2026

    हरियाणा के 11 नगर निगमों में दो ‘कानूनी कसौटी’ पर फेल –

    July 22, 2026

    बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    July 20, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे

    July 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202466 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202466 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.