Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा

    November 28, 2026

    मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम वासियों को दी आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन की सौगात

    November 28, 2026

    नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Saturday, November 28
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम वासियों को दी आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन की सौगात

    मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम वासियों को दी आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन की सौगात

    Human India NewsBy Human India NewsNovember 28, 20265 Views आज के बड़े घटनाक्रम

    *100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, सेक्टर-48 में नए ई-बस डिपो का भी किया उद्घाटन*

    *गुरुग्राम में सार्वजनिक परिवहन के इतिहास में नए अध्याय की शुरुआत, 100 इलेक्ट्रिक बसों के जुड़ने से बेड़े की संख्या हुई 250 : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी*

    *मुख्यमंत्री ने कहा, गुरुग्राम की बढ़ती जरूरतों के अनुरूप सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं का होगा विस्तार

    *विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में स्वच्छ और आधुनिक शहरों की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री*

    गुरुग्राम । हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम वासियों को आधुनिक, सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की बड़ी सौगात देते हुए शनिवार को 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के बेड़े में शामिल की गई ये बसें यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ-साथ पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करने और वायु प्रदूषण नियंत्रित करने में भी अहम भूमिका निभाएंगी। ये बसें गुरुग्राम जिले के 20 विभिन्न रूटों पर संचालित होंगी, जिससे शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 17 करोड़ की लागत से विकसित सेक्टर-48 स्थित जीएमसीबीएल के नए ई-बस डिपो का उद्घाटन भी किया।

    कार्यक्रम में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर तथा गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा भी गरिमामयी उपस्थिति में शामिल हुए।

    *गुरुग्राम में सार्वजनिक परिवहन के इतिहास में नए अध्याय की शुरुआत, 100 इलेक्ट्रिक बसों के जुड़ने से बेड़े की संख्या हुई 250 : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी*

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुग्राम के विकास और सार्वजनिक परिवहन के इतिहास में आज एक नई शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 100 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ और सेक्टर-48 में आधुनिक ई-बस डिपो का लोकार्पण गुरुग्राम को स्वच्छ, सुगम और आधुनिक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल शहर की बढ़ती परिवहन जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की यात्रा वर्ष 2018 में 25 बसों के साथ शुरू हुई थी। आज गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड के बेड़े में 150 सीएनजी बसें संचालित हैं। इनमें 100 नई इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने से कुल बसों की संख्या बढ़कर 250 हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना देश के शहरों में स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने का राष्ट्रीय प्रयास है। इस योजना के तहत देशभर में 10 हजार इलेक्ट्रिक बसें संचालित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गुरुग्राम में 100 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ इसी व्यापक राष्ट्रीय संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

     

    *मुख्यमंत्री ने कहा, गुरुग्राम की बढ़ती जरूरतों के अनुरूप सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं का होगा विस्तार*

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुग्राम देश की आर्थिक प्रगति का प्रमुख केंद्र है। यहां देश-विदेश की कंपनियां, उद्योग, आईटी और सेवा क्षेत्र के संस्थान स्थापित हैं। प्रतिदिन लाखों लोग रोजगार, शिक्षा, व्यापार और अन्य आवश्यकताओं के लिए शहर में आवागमन करते हैं। शहर के तेजी से विस्तार के साथ सुरक्षित, भरोसेमंद और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन की जरूरत भी बढ़ रही है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए 100 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन और सेक्टर-48 में आधुनिक ई-बस डिपो की स्थापना की गई है, जिससे बसों के सुचारू संचालन के लिए बेहतर आधारभूत ढांचा उपलब्ध होगा और नागरिकों को आवागमन के अधिक विकल्प मिलेंगे।

    मुख्यमंत्री ने नागरिकों से सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को सफल बनाने में जनभागीदारी भी महत्वपूर्ण है। निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक बसों का उपयोग करके प्रत्येक नागरिक पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार बुनियादी ढांचे के विकास को आमजन की रोजमर्रा की जरूरतों से जोड़कर काम कर रही है। सड़क, परिवहन, पेयजल और शहरी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कर उनका लाभ लोगों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। गुरुग्राम में ई-बस डिपो और नई इलेक्ट्रिक बसों से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई क्षमता मिलेगी और भविष्य में भी शहरों की आवश्यकताओं के अनुरूप परिवहन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

     

    *विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में स्वच्छ और आधुनिक शहरों की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री*

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारे सामने विकसित भारत-विकसित हरियाणा-2047 का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए ऐसे शहरों का निर्माण करना होगा, जहां आर्थिक अवसरों के साथ स्वच्छ हवा, बेहतर आवागमन और गुणवत्तापूर्ण नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हों। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए शहरों का आधुनिक होने के साथ-साथ रहने योग्य और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार होना भी जरूरी है। इसी सोच के साथ हरियाणा सरकार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने और प्रदूषण कम करने के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का विस्तार कर रही है। वर्तमान में प्रदेश के 10 बड़े शहरों में 160 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हैं, जिनकी संख्या इस वर्ष के अंत तक बढ़ाकर 375 की जाएगी। गुरुग्राम में तैयार किया गया यह प्रदेश का तीसरा इलेक्ट्रिक बस डिपो है। इसके अलावा, पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत सोनीपत, पानीपत, रोहतक, करनाल, हिसार, गुरुग्राम और फरीदाबाद में जल्द ही 450 नई मिनी बसें शुरू की जाएंगी। इससे लास्ट माइल कनेक्टिविटी बेहतर होगी, ऑटो-रिक्शा पर निर्भरता कम होगी और शहरवासियों का सफर अधिक सुविधाजनक एवं पर्यावरण अनुकूल बनेगा।

     

    *इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से गुरुग्राम के पर्यावरण को मिलेगा लाभ : राव नरबीर सिंह*

     

    पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से शहर को इन बसों की आवश्यकता थी। गुरुग्राम की सड़कों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए 9 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बसें शहर के भीतर एक स्थान से दूसरे स्थान तक आवागमन को सुगम बनाएंगी। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम एनसीआर का प्रमुख आर्थिक केंद्र होने के साथ-साथ प्रदूषण की समस्या से भी जूझ रहा है। ऐसे में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से वायु प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। उन्होंने नागरिकों से निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील भी की।

     

    पर्यावरण मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। कूड़ा-कचरा और पॉलिथीन जलाने से निकलने वाला धुआं वायु प्रदूषण का बड़ा कारण बनता है। उन्होंने बताया कि पॉलिथीन न केवल जमीन में सैकड़ों वर्षों तक नष्ट नहीं होती, बल्कि सीवर व्यवस्था को भी बाधित करती है और जलने पर जहरीला धुआं फैलाती है। इसलिए लोगों को पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद करने, कचरे का उचित निस्तारण करने और स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझने की आवश्यकता है। उन्होंने इंदौर का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां के नागरिकों की भागीदारी से शहर ने स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। हमारा भी प्रयास होना चाहिए कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गुरुग्राम को स्वच्छ और सुंदर शहरों की श्रेणी में शामिल किया जाए।

     

     

    इस अवसर पर हरियाणा सरकार के शहरी विकास विभाग के प्रधान सलाहकार डी.एस. ढेसी, गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के सीईओ डी.के. बेहेरा, सीपी शिवास कविराज, डीसी उत्तम सिंह, एडिशनल सीईओ मोहम्मद इमरान रजा, जीएमसीबीएल के सीईओ विश्वजीत चौधरी, भानु प्रताप सिंह भदौरिया, निदेशक (शहरी परिवहन), आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, एडिशनल सीईओ रविंद्र कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, गुरुग्राम महानगर अध्यक्ष अजीत यादव सहित जीएमडीए तथा जीएमसीबीएल के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    0000

    Related Posts

    Meta India मुख्यालय के बाहर युवा कांग्रेस का जोरदार ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन, पुलिस की रोक के बावजूद कार्यकर्ताओं ने बुलंद की आवाज, कई नेता गिरफ्तार

    November 28, 2026

    ए जर्नी ऑफ लव सिर्फ किताब नहीं, एक मां, पत्नी और बेटी की दास्तान: अशोक बुवानीवाला

    November 28, 2026

    सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज के ‘बेगमपुरा’ के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सैनी

    November 28, 2026

    Swiggy में छंटनी की तैयारी, Instamart से 340 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, AI पर फोकस

    November 28, 2026

    तमिलनाडु में ऑटो सेक्टर की बड़ी छलांग, Royal Enfield और TVS करेंगी 3,000 करोड़ का निवेश

    November 28, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया ‘खेल महाकुम्भ हरियाणा-2026’ के शुभंकर का लोकार्पण

    November 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202476 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202476 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.