Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महर्षि कश्यप के आदर्शों और विचारों से समाज को मिलती है एकता, समरसता और सेवा की प्रेरणा: राव नरबीर सिंह

    November 23, 2026

    जनगणना-2027 : नागरिक 10 से 24 जनवरी तक घर बैठे ऑनलाइन स्व-गणना कर सकेंगे : डीसी

    November 23, 2026

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला: हरियाणा में निवेश को बढ़ावा देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, November 23
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » महर्षि कश्यप के आदर्शों और विचारों से समाज को मिलती है एकता, समरसता और सेवा की प्रेरणा: राव नरबीर सिंह

    महर्षि कश्यप के आदर्शों और विचारों से समाज को मिलती है एकता, समरसता और सेवा की प्रेरणा: राव नरबीर सिंह

    Human India NewsBy Human India NewsNovember 23, 20260 Views आज के बड़े घटनाक्रम

    *बादशाहपुर में कैबिनेट मंत्री ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा का किया अनावरण, क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं*

    *कैबिनेट मंत्री ने वार्ड-18 में 23 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास तथा उद्घाटन*

    *जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना सरकार की प्राथमिकता, बादशाहपुर में चल रहे विकास कार्यों का असर वर्ष 2027 में धरातल पर आएगा नजर : राव नरबीर सिंह*

    गुरुग्राम। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने रविवार को बादशाहपुर स्थित कश्यप चौपाल में महर्षि कश्यप की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं केवल हमारी आस्था और श्रद्धा का प्रतीक नहीं होतीं, बल्कि उनकी शिक्षाओं, आदर्शों और जीवन मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का भी माध्यम होती हैं। महर्षि कश्यप का भारतीय संस्कृति और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी प्रतिमा की स्थापना से क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को और मजबूती मिलेगी।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महर्षि कश्यप के जीवन और उनके आदर्शों से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके विचार हमें समाज में आपसी सद्भाव, एकता, समरसता और सेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं। हमें महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करते हैं।

    राव नरबीर सिंह ने उपस्थिजन को संबोधित करते हुए कहा कि बादशाहपुर क्षेत्र और हरियाणा की जनता ने जिस विश्वास और विकास की उम्मीद के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर दिया है, सरकार उन उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि बादशाहपुर की जनता ने भी जिस विश्वास के साथ उन्हें क्षेत्र की सेवा का दायित्व सौंपा है, उस विश्वास को कायम रखना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक विकास कार्य चल रहे हैं। इन कार्यों को गति देने के साथ गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विकास कार्यों का व्यापक प्रभाव वर्ष 2027 में धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा और बादशाहपुर क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।कार्यक्रम में निगम पार्षद ज्योति सुमित जैलदार ने बताया कि दक्षिण हरियाणा में पहली बार महर्षि कश्यप जी की मूर्ति स्थापित की गई है, जो कश्यप समाज के लिए एक महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज का सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है।

    *कैबिनेट मंत्री ने वार्ड-18 में 23 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन*

    कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर वार्ड-18 में करीब 23 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। मुकेश यादव जैलदार ने विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि इनमें बादशाहपुर गांव की क्षतिग्रस्त एवं जंग लगी पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन को बदलकर नई डीआई पाइपलाइन बिछाना, त्यागीवाड़ा प्रजापति मोहल्ला में फिरनी वाले रास्ते पर आरएमसी-40 सड़क का निर्माण, सीवरेज लाइन एवं जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाना शामिल है।

    इसके अतिरिक्त आरआर कॉलोनी, रामगढ़ और गांव बादशाहपुर के लिए नहरी पानी के बूस्टर का निर्माण किया जाएगा। वहीं बादशाहपुर तालाब से कबड्डी स्टेडियम तक फुटपाथ, स्ट्रीट लाइटिंग, जल निकासी व्यवस्था सहित सड़क निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के कार्य भी किए जाएंगे। इन विकास परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी और सड़क, सीवरेज तथा जल निकासी से जुड़ी सुविधाओं में सुधार होगा।

    इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता तिलक राज मल्होत्रा, सत्ये कश्यप प्रधान, अजीत कश्यप, नरेश कश्यप, गणपत कश्यप, पप्पू कश्यप, इंद्रजीत कश्यप, मोनू कश्यप सहित कश्यप समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    इसके अलावा जगजीत यादव, धर्म लंबरदार, रोशन मेंबर, गिरवर यादव, होशियार यादव, लक्ष्मण सैनी, कृष्ण सैनी, नरेश निंबल एवं ब्रह्म कांगड़ा सहित आसपास के गांवों की सरदारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

    Related Posts

    जनगणना-2027 : नागरिक 10 से 24 जनवरी तक घर बैठे ऑनलाइन स्व-गणना कर सकेंगे : डीसी

    November 23, 2026

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला: हरियाणा में निवेश को बढ़ावा देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    November 23, 2026

    आर्थिक तंगी से बंद हुई अखबारी वेबसाइटों को फिर मिलेगा डिजिटल जीवन!

    November 15, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव के राष्ट्रसेवा के जज्बे की सराहना

    November 14, 2026

    आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहर लाल नेहरू: पंकज डावर

    November 14, 2026

    पंजाब की जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी ने प्रदेश को भ्रष्टाचार, नशे और अव्यवस्था की ओर धकेला: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    November 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.