Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महर्षि कश्यप के आदर्शों और विचारों से समाज को मिलती है एकता, समरसता और सेवा की प्रेरणा: राव नरबीर सिंह

    November 23, 2026

    जनगणना-2027 : नागरिक 10 से 24 जनवरी तक घर बैठे ऑनलाइन स्व-गणना कर सकेंगे : डीसी

    November 23, 2026

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला: हरियाणा में निवेश को बढ़ावा देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, November 23
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » जनगणना-2027 : नागरिक 10 से 24 जनवरी तक घर बैठे ऑनलाइन स्व-गणना कर सकेंगे : डीसी

    जनगणना-2027 : नागरिक 10 से 24 जनवरी तक घर बैठे ऑनलाइन स्व-गणना कर सकेंगे : डीसी

    Human India NewsBy Human India NewsNovember 23, 20261 Views आज के बड़े घटनाक्रम

    *स्व-गणना पोर्टल se.census.gov.in पर परिवार के सदस्य स्वयं दर्ज कर सकेंगे अपनी जानकारी, 25 जनवरी से घर-घर जाकर होगा विवरण का सत्यापन*

    *डिजिटल जनगणना में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी, सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करने की डीसी उत्तम सिंह ने की अपील*

    गुरुग्राम। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत गुरुग्राम जिला सहित प्रदेश भर में नागरिकों को अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए 10 जनवरी से 24 जनवरी, 2027 तक ऑनलाइन स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया संचालित होगी। नागरिक इस अवधि में घर बैठे आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार एवं सदस्यों से संबंधित निर्धारित जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे।

     

    डीसी उत्तम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना-2027 को डिजिटल माध्यम से संचालित किया जा रहा है। स्व-गणना इस प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करा सकेंगे। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित अवधि के दौरान इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने परिवार से संबंधित सभी जानकारियां सही एवं सावधानीपूर्वक दर्ज करें।

     

    *घर बैठे ऐसे कर सकेंगे स्व-गणना*

     

    डीसी ने बताया कि स्व-गणना के लिए नागरिकों को आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाना होगा। पोर्टल पर उपलब्ध स्व-गणना सुविधा के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए परिवार एवं सदस्यों से संबंधित जानकारी ऑनलाइन भरनी होगी। सभी आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जानकारी सबमिट करनी होगी।

     

    उन्होंने कहा कि स्व-गणना करते समय नागरिक यह सुनिश्चित करें कि परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी सही तरीके से दर्ज हो। किसी भी प्रकार की गलत या अधूरी जानकारी देने से बचें, ताकि जनगणना के आंकड़ों की शुद्धता बनी रहे।

     

    *स्व-गणना के बाद भी घर आएंगे प्रगणक*

     

    उत्तम सिंह ने बताया कि ऑनलाइन स्व-गणना करने के बाद भी प्रगणक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार घर-घर पहुंचेंगे और दर्ज की गई जानकारी का सत्यापन करेंगे। मुख्य जनसंख्या गणना अभियान 25 जनवरी से 28 फरवरी, 2027 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रत्येक आवासीय परिसर तक पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जानकारी का मिलान एवं सत्यापन करेंगे।

     

    उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि ऑनलाइन स्व-गणना पूरी करने के बाद भी प्रगणकों को आवश्यक सहयोग दें और सत्यापन की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

     

    *स्व गणना के दौरान 40 सवालों के देने होंगे उत्तर*

     

    डीसी ने बताया कि जनगणना के दौरान निर्धारित प्रश्नावली के माध्यम से प्रत्येक परिवार एवं व्यक्ति से संबंधित विभिन्न जानकारियां एकत्रित की जाएंगी। हरियाणा में जारी प्रशिक्षण संबंधी जानकारी के अनुसार प्रश्नावली में कुल 40 प्रश्न शामिल होंगे। इनमें जनसांख्यिकीय, सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक गतिविधियों, भाषा, प्रवास तथा अन्य निर्धारित विषयों से संबंधित विवरण शामिल होंगे।

     

    उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों के आधार पर भविष्य में विकास योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं, सार्वजनिक सेवाओं और जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण में मदद मिलेगी।

     

    *डिजिटल माध्यम से होगी जानकारी की प्रविष्टि एवं निगरानी*

     

    डीसी ने बताया कि जनगणना-2027 में डिजिटल तकनीक का व्यापक उपयोग किया जाएगा। प्रगणक मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से आंकड़े दर्ज करेंगे, जबकि जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली के माध्यम से कार्य की प्रगति पर नजर रखी जाएगी। जनसंख्या गणना के बाद 1 से 5 मार्च, 2027 तक पांच दिवसीय पुनरीक्षण कार्य भी आयोजित किया जाएगा।

     

    *नागरिकों की जानकारी की गोपनीयता रहेगी सुरक्षित*

     

    डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि जनगणना के दौरान नागरिकों द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता सर्वोपरि है। जनगणना अधिनियम, 1948 एवं संबंधित नियमों के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार नागरिकों की जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है।

     

    उन्होंने कहा कि गुरुग्राम जैसे तेजी से विकसित हो रहे जिले में प्रत्येक परिवार तक पहुंचना महत्वपूर्ण है। विशेष रूप से बहुमंजिला इमारतों, नए विकसित सेक्टरों, किराये के मकानों एवं प्रवासी आबादी वाले क्षेत्रों में शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

     

    डीसी ने आरडब्ल्यूए, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से जनगणना अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं भी इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में भागीदार बन सकते हैं। सही जानकारी दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि गुरुग्राम में कोई भी परिवार जनगणना से वंचित न रहे और पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ संपन्न हो।

    Related Posts

    महर्षि कश्यप के आदर्शों और विचारों से समाज को मिलती है एकता, समरसता और सेवा की प्रेरणा: राव नरबीर सिंह

    November 23, 2026

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला: हरियाणा में निवेश को बढ़ावा देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    November 23, 2026

    आर्थिक तंगी से बंद हुई अखबारी वेबसाइटों को फिर मिलेगा डिजिटल जीवन!

    November 15, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव के राष्ट्रसेवा के जज्बे की सराहना

    November 14, 2026

    आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहर लाल नेहरू: पंकज डावर

    November 14, 2026

    पंजाब की जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी ने प्रदेश को भ्रष्टाचार, नशे और अव्यवस्था की ओर धकेला: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    November 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.