Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव के राष्ट्रसेवा के जज्बे की सराहना

    November 14, 2026

    आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहर लाल नेहरू: पंकज डावर

    November 14, 2026

    पंजाब की जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी ने प्रदेश को भ्रष्टाचार, नशे और अव्यवस्था की ओर धकेला: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    November 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, November 15
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहर लाल नेहरू: पंकज डावर

    आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहर लाल नेहरू: पंकज डावर

    Human India NewsBy Human India NewsNovember 14, 20261 Views आज के बड़े घटनाक्रम

    -नेहरू जी ने देश में लोकतंत्र को मजबूत किया, औद्योगिक विकास की नींव रखी

    -उनके कार्यकाल में आईआईटी, आईआईएम, एम्स, इसरो जैसे राष्ट्रीय संस्थान बने

    गुडग़ांव। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती यहां कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर की अध्यक्षता में कांगे्रस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। भावी पीढिय़ों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

    पंकज डावर ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश में लोकतंत्र को मजबूत किया, औद्योगिक विकास की नींव रखी और विज्ञान, शिक्षा और तकनीक को बढ़ावा दिया। उनके कार्यकाल में आईआईटी, आईआईएम, एम्स, इसरो जैसे संस्थानों की स्थापना हुई। पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को दिशा दी। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू जी गुटनिरपेक्ष आंदोलन के भी प्रमुख नेता थे। उन्होंने दुनिया को शांति, सह-अस्तित्व और पंचशील के सिद्धांत का संदेश दिया। उनका मानना था कि भारत को किसी एक गुट के साथ नहीं, बल्कि स्वतंत्र विदेश नीति के साथ आगे बढऩा चाहिए। नेहरू जी हमेशा कहते थे कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ खेल, संस्कृति और नैतिक मूल्यों की शिक्षा भी मिलनी चाहिए। उन्होंने बच्चों के लिए बाल भवन, बाल पुस्तकालय और बच्चों के पार्क बनवाने पर जोर दिया। उनका सपना था कि हर बच्चा शिक्षित हो, स्वस्थ हो और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े। आज जब देश डिजिटल युग में आगे बढ़ रहा है, तब भी नेहरू जी के विचार प्रासंगिक हैं। वैज्ञानिक सोच, लोकतांत्रिक मूल्य, धर्मनिरपेक्षता और सभी धर्मों का सम्मान, यही उनकी विरासत थी। उन्हें कांग्रेस नेत्री सुनीता सहरावत, सूबे सिंह यादव, सीमा हुड्डा, हरकेश प्रधान, सुशील सहरावत, विकास हुड्डा, नरेश वशिष्ठ, भोले गुर्जर, श्याम लाल बामनिया, राजीव यादव, पंकज मेहंदीरत्ता, शैलजा भाटिया, दीपिका खन्ना, सुनीता गाबा, करन लोहिया, जिला अध्यक्ष एससी सैल राजकुमार, पवन चौधरी, सतीश सांगवान, मनोज आहुजा, कार्तिक गहलोत, मोहित तंवर, मास्टर महेंद्र सेन, अमन प्रजापति, ओमप्रकाश पांचाल, हरीश कुमार, मंजीत सिंह, विजय दहिया, विपिन तनेजा, भूपेश शुक्ला, जगदीश यादव, ओमप्रकाश खरेरा आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    पंकज डावर ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को प्रयागराज (तत्कालीन इलाहाबाद) में हुआ था। उनके पिता मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील और स्वतंत्रता सेनानी थे, जबकि माता स्वरूप रानी नेहरू थीं। बचपन से ही नेहरू जी को बच्चों से विशेष लगाव था। वे मानते थे कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और उनका सही पालन-पोषण, शिक्षा और संस्कार ही मजबूत भारत की नींव रखेंगे। पंकज डावर ने कहा कि नेहरू जी ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। उन्होंने असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। 15 अगस्त 1947 को जब देश आजाद हुआ, तो नेहरू जी देश के पहले प्रधानमंत्री बने। उन्होंने 15 अगस्त की मध्य रात्रि को ट्रिस्ट विद डेस्टिनी नामक ऐतिहासिक भाषण दिया, जो आज भी लोगों को प्रेरित करता है। वे 1947 से 1964 तक लगातार 17 वर्षों तक प्रधानमंत्री रहे।

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव के राष्ट्रसेवा के जज्बे की सराहना

    November 14, 2026

    पंजाब की जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी ने प्रदेश को भ्रष्टाचार, नशे और अव्यवस्था की ओर धकेला: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    November 14, 2026

    अशोक बुवानीवाला को दिल्ली की सीएम ने दिया महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड

    November 14, 2026

    हरियाणा युवक कांग्रेस के 10 पदाधिकारि तत्काल प्रभाव से निलंबित 

    November 3, 2026

    हरियाणा की धरती ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर राष्ट्र निर्माण तक हर क्षेत्र में दिया अतुलनीय योगदान – राष्ट्रपति

    November 1, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर, कुरुक्षेत्र में देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए की विधिवत पूजा-अर्चना

    November 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.