Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव के राष्ट्रसेवा के जज्बे की सराहना

    November 14, 2026

    आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहर लाल नेहरू: पंकज डावर

    November 14, 2026

    पंजाब की जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी ने प्रदेश को भ्रष्टाचार, नशे और अव्यवस्था की ओर धकेला: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    November 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, November 15
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » पंजाब की जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी ने प्रदेश को भ्रष्टाचार, नशे और अव्यवस्था की ओर धकेला: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    पंजाब की जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी ने प्रदेश को भ्रष्टाचार, नशे और अव्यवस्था की ओर धकेला: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    Human India NewsBy Human India NewsNovember 14, 20261 Views आज के बड़े घटनाक्रम

    *पंजाब और हरियाणा का रिश्ता राजनीतिक नहीं, बल्कि खून और परिवार का रिश्ता है*

    *2029 तक पंजाब से नशे के कारोबार को समाप्त करना भाजपा की गारंटी: मुख्यमंत्री*

    *नशे का कारोबार करने वालों को या तो अपना यह अवैध धंधा छोड़ना होगा या पंजाब छोड़कर कहीं और जाना होगा*

    *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में हरिंदर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने थामा भाजपा का दामन*

    चंडीगढ़ , – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2022 में पंजाब के लोगों ने बदलाव की उम्मीद के साथ आम आदमी पार्टी को 117 में से 92 सीटें देकर ऐतिहासिक जनादेश दिया था। लोगों को उम्मीद थी कि प्रदेश में नशा समाप्त होगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, किसानों की समस्याओं का समाधान होगा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन मिलेगा। आम आदमी पार्टी ने खुद को कट्टर ईमानदार बताकर जनता का विश्वास हासिल किया, लेकिन आज पंजाब की जनता अपने उन वादों का हिसाब मांग रही है।

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शनिवार को पंजाब के पटियाला में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सरदार हरिंदर सिंह सबरवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी के पार्टी में शामिल होने से पंजाब में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी साथियों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उनके लिए गौरव का विषय है कि वे पटियाला की इस पवित्र धरती पर उपस्थित हैं।पटियाला की धरती के कण-कण में गुरुओं की शिक्षाएं और बलिदान की गाथाएं समाहित हैं। नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी और दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन चरणों से यह भूमि पवित्र हुई है। यहां स्थित गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब और गुरुद्वारा श्री मोती बाग साहिब श्रद्धा एवं आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी द्वारा दिया गया सरबत के भले का संदेश आज भी हर दिल में बसा हुआ है। यह धरती बाबा आला सिंह जी की वीरता और महाराजा भूपिंदर सिंह जी की विरासत की भी साक्षी है।

    *पंजाब और हरियाणा का रिश्ता राजनीति का नहीं, खून और परिवार का रिश्ता है*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब और हरियाणा का रिश्ता केवल राजनीति का नहीं, बल्कि खून और परिवार का रिश्ता है। पंजाब के लोग दुखी होते हैं तो हरियाणा के लोगों के दिलों में भी पीड़ा होती है। उन्होंने कहा कि जिस पंजाब ने देश का पेट भरने और देश की सीमाओं की रक्षा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, आज उसी पंजाब को कुछ स्वार्थी लोगों ने अपने राजनीतिक हित साधने के लिए पीछे धकेलने का काम किया है।

    उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में पंजाब के हर घर में रोजगार देने और नशे को समाप्त करने के वादे किए थे, लेकिन इन वादों का परिणाम शून्य रहा। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने जनता को विश्वास दिलाया कि वह पंजाब का भला करेगी, लेकिन कांग्रेस से भी आगे बढ़कर पंजाब को लूटने और भ्रष्टाचार की दलदल में धकेलने का काम किया।

    *चुटकुलों से नहीं, काम से जनता का पेट भरता है**

    मुख्यमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पांच साल चुटकुलों में निकाल दिए गए। उन्होंने कहा कि चुटकुले सिनेमा हॉल में सुनने में अच्छे लगते हैं, लेकिन जनता के बीच काम की बातें होती हैं। चुटकुलों से प्रदेश का विकास नहीं होता और न ही लोगों की समस्याओं का समाधान होता है। जनता देखती है कि सरकार ने उसके लिए क्या काम किया है।

    उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को 1 हजार रुपये देने, बुजुर्गों को 2,500 रुपये मासिक पेंशन देने, युवाओं को 25 लाख नौकरियां देने, किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदने और तीन से छह महीने में नशे को समाप्त करने का वादा किया था। गरीबों को मजबूत करने की बात भी कही गई थी, लेकिन आज किसान, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सरकार से अपने वादों का हिसाब मांग रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान को चुनौती दी है कि वे श्री अरविंद केजरीवाल को साथ बैठाकर पंजाब की जनता को बताएं कि चुनाव के दौरान किए गए वादों में से कितने पूरे किए गए हैं। पंजाब का किसान, युवा और महिलाएं आज जवाब मांग रहे हैं। केवल चुनाव के समय घोषणाएं करने से जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता।

    *हरियाणा में दो वर्षों में संकल्प पत्र के 76 वादे पूरे, बाकी संकल्पों पर तेजी से काम जारी*

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। प्रदेश सरकार ने अपने संकल्प पत्र में किए गए वादों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया है। सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में 76 संकल्प पूरे किए जा चुके हैं, बाकी संकल्पों पर तेजी से काम किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही स्पष्ट किया है कि वर्ष 2029 के विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जाने से पहले संकल्प पत्र के एक-एक वादे को पूरा किया जाएगा, यही मोदी सरकार की गारंटी है। यही भाजपा सरकार की कार्यशैली है कि जो जनता से वादा किया जाता है, उसे पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया जाता है।

    *हरियाणा देश का पहला राज्य, जहां किसानों की सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं*

    मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार पर किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदने का वादा किया था, लेकिन आज किसानों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने अपने संकल्प के अनुरूप किसानों की सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने का निर्णय लागू किया है। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां किसानों की सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं। यदि किसान की आलू और सब्जियों की फसल कम दाम पर बिकती है तो भावांतर भरपाई योजना के माध्यम से उसकी भरपाई करने का काम भी प्रदेश सरकार करती है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण फसल खराब होने पर हरियाणा सरकार किसानों को मुआवजा उपलब्ध करवाती है। पिछले 12 वर्षों में प्रदेश के किसानों को फसल खराबे के मुआवजे के रूप में 16500 करोड़ रुपये उनके खातों में जमा करवाए गए हैं। इसके अलावा पशुओं की मृत्यु होने और मकान क्षतिग्रस्त होने पर भी प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दी गई है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब में तो भगवंत मान कहते थे कि अगर आपकी मुर्गी की मर जाएगी, तो उसका मुआवजा देंगे। मेरे पास इतना पैसा है कि मुझे दिल्ली की तरफ देखने की जरूरत नहीं। लेकिन जब आपदा आई तो क्या किया।

    उन्होंने पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पठानकोट पहुंचे और पंजाब के किसानों को लगभग 1600 करोड़ रुपये की सहायता देने का काम किया। इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश को भी प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के लिए 1500 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। उन्होंने सवाल किया कि पंजाब के किसानों के लिए केंद्र से मिली सहायता राशि कहां खर्च की गई?

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में बाढ़ के दौरान प्रभावित पशुओं को बचाने के लिए उन्होंने तत्काल हरियाणा के मुख्य सचिव को निर्देश दिए थे कि पशुपालन विभाग के डॉक्टरों की टीम दवाइयों सहित पंजाब भेजी जाए। इसके लिए तीन करोड़ रुपये की दवाइयां खरीदी गईं। हरियाणा के मुख्य सचिव लगातार एक सप्ताह तक पंजाब के मुख्य सचिव से डॉक्टरों की टीम भेजने की अनुमति मांगते रहे, लेकिन अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि आपदा के समय भी राजनीति करना उचित नहीं है। मानवता और सेवा की भावना सर्वोपरि होनी चाहिए। यह आम आदमी पार्टी नहीं, यह खास आदमी है।

    *हरियाणा में महिलाओं को 2,100 रुपये देने का वादा पूरा*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब की महिलाओं को 1 हजार रुपये देने का वादा किया था, लेकिन अब चुनाव नजदीक आने पर इस वादे को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने महिलाओं को 2,100 रुपये देने का संकल्प लिया था। सरकार बनने के बाद इस दिशा में तेजी से काम किया गया।

    उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने अपने पहले बजट में महिलाओं के लिए 5 हजार करोड़ रुपये आरक्षित किए। सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में महिलाओं को योजना के तहत 13 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और उनके खातों में लगभग 3 हजार करोड़ रुपये जमा करवाए गए हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने बुजुर्गों को 3200 रुपये मासिक पेंशन देने का वादा भी पूरा किया है। आज हर महीने की 10 तारीख को बुजुर्गों के खातों में पेंशन की राशि पहुंच रही है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 1 लाख 80 हजार रुपये तक की इनकम वाले परिवारों की महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने का वादा भी पूरा किया है। पात्र परिवारों की महिलाओं के खातों में शेष राशि जमा करवाने का काम किया जा रहा है, ताकि उनकी रसोई का बजट प्रभावित न हो।

    **हरियाणा में बिना खर्ची-बिना पर्ची युवाओं को मिल रहा रोजगार**

    मुख्यमंत्री ने पंजाब में भर्ती प्रक्रिया को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब के युवा भर्ती में कथित अनियमितताओं और पक्षपात से परेशान हैं। उन्होंने एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती और मेडिकल क्षेत्र में हुई भर्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन मामलों में भाई-भतीजावाद के आरोप सामने आए हैं। मेडिकल भर्तियों को लेकर हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लिया और सरकार को भर्ती प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं करने पर जवाब देना पड़ा।

    उन्होंने पीसीएस भर्ती का उल्लेख करते हुए कहा कि पंजाब के युवा उनसे मिले हैं और उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में न्याय की मांग की है। युवाओं का आरोप है कि उनके साथ अन्याय हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के युवाओं को न्याय मिलना चाहिए और भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब कहां है, वो सीजेपी वालों को लेकर पंजाब में हुए हाल को देखे। पंजाब के युवाओं के साथ केजरीवाल ने भगवंत मान ने कैसा धोखा किया है। 2 महीने बाद पंजाब का युवा आपको जवाब देने का काम करेगा। झूठ बोलकर सत्ता हथियाने वालों को 2 महीने बाद पंजाब के युवा जवाब देंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पारदर्शी भर्ती व्यवस्था स्थापित की गई है। पिछले 12 वर्षों में प्रदेश में लगभग दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। वर्तमान सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में लगभग 46 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है और हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा में युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची योग्यता के आधार पर नौकरी दी जा रही है। प्रदेश में 102 एचसीएस की नियुक्तियां हुई हैं। गरीब परिवारों के बच्चे भी अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर एसडीएम, डीएसपी, इंस्पेक्टर, तहसीलदार और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त हो रहे हैं। कोई भी युवा यह नहीं कह सकता कि उसे नौकरी पाने के लिए किसी को पांच पैसे भी देने पड़े। उन्होंने इस बीच पंजाब की एक बेटी का भी इसमें पारदर्शिता से चयन होने का उदाहरण दिया।

    मुख्यमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान द्वारा 60 हजार नौकरियां देने के दावे का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं मीडिया के सामने यह बात कही है। उन्होंने सवाल किया कि पंजाब सरकार बताए कि ये नौकरियां किस प्रकार और किन प्रक्रियाओं के तहत दी गई हैं, भगवंत मान इस पर श्वेत पत्र जारी करे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में दो वर्षों में साढ़े 46 हजार नौकरियां दी गई हैं, साढ़े 16 हजार पाइप लाइन में है, उनकी प्रकिया जारी है। जबकि पंजाब सरकार पांच वर्षों में 60 हजार नौकरियां देने का दावा कर रही है। पंजाब के यूथ को मान साहब, जवाब दें।

    *पंजाब में नशे के कारोबार को समाप्त करना भाजपा की प्राथमिकता*

    मुख्यमंत्री ने पंजाब में नशे की समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले तीन से छह महीने में नशे को समाप्त करने का वादा किया था, लेकिन आज पंजाब का युवा नशे की गंभीर समस्या से जूझ रहा है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब के अनेक लोग उनसे मिलकर बताते हैं कि नशे के खिलाफ शिकायत करने पर भी उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ लोगों का आरोप है कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ शिकायत लेकर थाने जाने पर उलटे शिकायतकर्ताओं पर ही मामले दर्ज कर दिए जाते हैं। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से बचाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने पंजाब की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वर्ष 2029 तक पंजाब से नशे के कारोबार को पूरी तरह समाप्त करना भाजपा की गारंटी है। नशे का कारोबार करने वालों को या तो अपना यह अवैध धंधा छोड़ना होगा या पंजाब छोड़कर कहीं और जाना होगा।

    *हरियाणा में गरीब परिवारों को मकान, आयुष्मान और चिरायु से लाखों लोगों को मिला उपचार*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है। प्रदेश में गरीब परिवारों को लगभग 1 लाख 60 हजार मकान बनाकर उपलब्ध करवाए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत और चिरायु योजना के तहत प्रदेश में लगभग डेढ़ करोड़ से अधिक कार्ड बनाए गए हैं तथा लगभग 40 लाख लोगों ने इन योजनाओं के माध्यम से अपना उपचार करवाया है। इनके इलाज पर लगभग 6 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी गरीब व्यक्ति को इलाज से वंचित न रहना पड़े। उन्होंने इस बीच आम आदमी पार्टी द्वारा खोले गए मोहल्ला क्लिनिक पर भी सवाल उठाये।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ने पंजाब को विकास की दौड़ में पीछे धकेलने का काम किया है। पंजाब के लोग मेहनती, बहादुर और स्वाभिमानी हैं। वे अपने प्रदेश की वास्तविक स्थिति को समझते हैं और आने वाले समय में अपने मताधिकार से उचित निर्णय लेंगे।

    इस दौरान सरदार हरिंदर सिंह सबरवाल, हरियाणा के मार्केट कमेटी चेयरमैन देशराज, पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बीबा जयनेंद्र कौर, सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठाणमाजरा, समाना से विधायक सरदार चेतन सिंह जोड़ामाजरा, पटियाला देहाती के अध्यक्ष जसपाल सिंह, जिला अध्यक्ष विजय कुमार, हरदीप चौधरी, पंजाबी कलाकार हैप्पी ढालोवाल, सतबीर सिंह, गुरदीप कोहली, हरदीप कंबोज, गुरतेज ढिल्लों, मुकेश अग्रवाल, मंजू सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव के राष्ट्रसेवा के जज्बे की सराहना

    November 14, 2026

    आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहर लाल नेहरू: पंकज डावर

    November 14, 2026

    अशोक बुवानीवाला को दिल्ली की सीएम ने दिया महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड

    November 14, 2026

    हरियाणा युवक कांग्रेस के 10 पदाधिकारि तत्काल प्रभाव से निलंबित 

    November 3, 2026

    हरियाणा की धरती ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर राष्ट्र निर्माण तक हर क्षेत्र में दिया अतुलनीय योगदान – राष्ट्रपति

    November 1, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर, कुरुक्षेत्र में देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए की विधिवत पूजा-अर्चना

    November 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.