Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना के विस्तार से आर्थिक विकास को मिलेगी नई गति : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    October 29, 2026

    चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी….

    October 29, 2026

    कैप्टन स्मित ने दो बार मौत को दी मात, सिर में फ्रैक्चर को लेकर डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

    October 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Thursday, October 29
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » IND vs NZ 4th T20: ऑकलैंड में टीम इंडिया का अजेय रिकॉर्ड, चौथे मुकाबले में क्लीन स्वीप पर नजर

    IND vs NZ 4th T20: ऑकलैंड में टीम इंडिया का अजेय रिकॉर्ड, चौथे मुकाबले में क्लीन स्वीप पर नजर

    News DeskBy News DeskOctober 29, 20260 Views खेल

    नई दिल्ली
     भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जाना है। न्यूजीलैंड के इस ग्राउंड पर भारतीय टीम ने टी20 में अब तक खेले सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है। ऑकलैंड के ईडन पार्क पर भारतीय टीम ने कुल 3 मुकाबले खेले हैं और सभी में टीम इंडिया को जीत मिली है।

    टीम इंडिया ने ऑकलैंड में कब खेले मैच?
    भारतीय टीम ने इस मैदान पर अपना पहला मुकाबला साल 2019 में खेला था, जहां भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया था। इसके बाद 2020 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के अपने दौरे पर ईडन पार्क में दो मैच खेले और दोनों में ही जीत दर्ज की थी। एक मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया, तो दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी।

    न्यूजीलैंड क्रिकेट के अनुसार, ऑकलैंड में होने वाले चौथे टी20 मैच के लिए सभी 40 हजार टिकट बिक चुकी हैं और इस मुकाबले में स्टेडियम हाउसफुल रहने वाला है, हालांकि भारतीय टीम सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त पहले ही हासिल कर चुकी है। तीसरे टी20 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराने के साथ ही सीरीज में अजेय बढ़त बनाई। तीसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खोकर 198 रन बनाए। टीम की ओर से डेरिल मिचेल ने 52 गेंदों में 89 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि फिन एलन ने 25 गेंदों में 40 रनों का योगदान दिया।

    ऑकलैंड के मैदान पर टी20 क्रिकेट का रिकॉर्ड
        कुल मैच- 33
        पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती- 16
        रन चेज करने वाली टीम जीती- 12
        टाई रहे मैचों की संख्या- 4
        पहली पारी का औसत स्कोर- 159
        दूसरी पारी का औसत स्कोर- 149
        सबसे बड़ा स्कोर- 245/5 (ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड)
        सबसे छोटा स्कोर- 76/10 (बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड)
        सबसे सफल रन चेज- 245/5 (ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड)

    अभिषेक शर्मा ने ठोक दिए थे 113 रन
    भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा के 38 गेंदों पर खेली गई 113 रनों की तूफानी शतकीय पारी के बूते 199 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 13.2 ओवर में चेज कर लिया था। अभिषेक के अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में 45 रन बनाए। इससे पहले दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था। वहीं टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 226 रनों के लक्ष्य को चेज करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की थी।

     

    Related Posts

    मुंबई इंडियंस में बड़ा फेरबदल, लसिथ मलिंगा समेत तीन कोचों की छुट्टी; कीरोन पोलार्ड बने नए हेड कोच

    October 29, 2026

    मुंबई इंडियंस में बड़ा फेरबदल, लसिथ मलिंगा समेत तीन कोचों की छुट्टी; कीरोन पोलार्ड बने नए हेड कोच

    October 29, 2026

    टीम इंडिया की सफलता के पीछे गौतम गंभीर अकेले नहीं, 16 लोगों की सपोर्ट स्टाफ टीम संभाल रही कमान

    October 29, 2026

    तिलक वर्मा का बदला अंदाज, अब पहली गेंद से करेंगे अटैक; टीम इंडिया की नजरें 5-0 के क्लीन स्वीप पर

    October 29, 2026

    तिलक वर्मा का बदला अंदाज, अब पहली गेंद से करेंगे अटैक; टीम इंडिया की नजरें 5-0 के क्लीन स्वीप पर

    October 29, 2026

    रवींद्र जडेजा से छिना टेस्ट में नंबर-1 ऑलराउंडर का ताज, 1683 दिन बाद ICC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर

    October 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.