रायपुर: छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में रेल नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न रेल परियोजनाओं को स्वीकृति दिए जाने पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना का निरंतर विस्तार प्रदेश के आर्थिक विकास, औद्योगिक गतिविधियों और व्यापारिक संभावनाओं को नई गति प्रदान करेगा। रेल नेटवर्क के विस्तार से यात्री परिवहन के साथ माल परिवहन की सुविधाएं भी बेहतर होंगी तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के बीच संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा।
*नई रेल लाइनों से मजबूत होगा प्रदेश का रेल नेटवर्क*
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि कटनी–शहडोल–पेंड्रा रोड तक चौथी रेल लाइन, पेंड्रा रोड–बिलासपुर तथा जांजगीर-चांपा–कोरबा तक तीसरी रेल लाइन के साथ खरसिया–नवा रायपुर–परमलकसा एवं कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल कॉरिडोर को स्वीकृति मिलना छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से रेल मार्गों की क्षमता में वृद्धि होगी तथा औद्योगिक क्षेत्रों, खनिज संसाधन आधारित उद्योगों और प्रमुख व्यापारिक केंद्रों के बीच परिवहन सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। इससे माल ढुलाई को अधिक सुगम बनाने के साथ उद्योगों की लॉजिस्टिक्स लागत कम करने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
*औद्योगिक निवेश और रोजगार की संभावनाओं को मिलेगा प्रोत्साहन*
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों और औद्योगिक संभावनाओं से समृद्ध राज्य है। रेल अधोसंरचना का विस्तार प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने में सहायक होगा। बेहतर रेल कनेक्टिविटी से उद्योगों को कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार उत्पादों के परिवहन में सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की संभावनाएं बढ़ेंगी।
उन्होंने कहा कि रेल परियोजनाओं के विस्तार से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में भी सहायता मिलेगी। इससे क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने के साथ नागरिकों के लिए आवागमन की सुविधाएं बेहतर होंगी।
*छत्तीसगढ़ की आर्थिक समृद्धि का मार्ग होगा प्रशस्त*
वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना के विकास को निरंतर प्राथमिकता मिल रही है। नई रेल लाइनों और रेल कॉरिडोर के विस्तार से प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा औद्योगिक और व्यापारिक संभावनाओं का विस्तार होगा।
उन्होंने इन महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रेल नेटवर्क का सुदृढ़ीकरण छत्तीसगढ़ के दीर्घकालिक आर्थिक विकास और समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


