Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद यात्री रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी….

    October 20, 2026

    RSS को हिंदुत्व की बढ़ती धमक का श्रेय, विजयादशमी उत्सव में बोले संजय गुप्त

    October 20, 2026

    अभिजीत दीपके की अपील- दिवाली तक प्रदर्शन नहीं, परिवार के साथ समय बिताएं

    October 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 20
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » ‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक ने हल्क से ली प्रेरणा

    ‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक ने हल्क से ली प्रेरणा

    News DeskBy News DeskOctober 20, 20261 Views मनोरंजन

    हॉलीवुड की फैंटेसी फिल्मों में हमने द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स जैसी फ्रेंचाइजी में बेहद ताकतवर किरदार देखे हैं. पिछले दो दशकों में अगर किसी ऐसे किरदार की बात हो, जिसके पास अथाह ताकत और विशालकाय शरीर है तो जेहन में हल्क का नाम सबसे पहले आता है. मार्वल की दुनिया में मार्क रफालो ने जिस तरह इस किरदार को निभाया, उसे दुनियाभर में सराहा गया. अब हल्क से प्रेरित होकर पंचायत के प्रह्लाद चा यानी फैसल मलिक को नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में कुंभकर्ण के किरदार में देखा जा सकेगा.

    फैसल मलिक ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रामायण में कुंभकर्ण का किरदार निभाने के अपने अनुभव शेयर किए. फिल्म के ट्रेलर में रावण के विशालकाय भाई कुंभकर्ण की कद-काठी की झलक देखने को मिली है. महाकाव्य में कुंभकर्ण की लंबाई 600 धनुष जितनी बताई गई है जिसमें अगर फीट में देखें तो यह 1800 से 2400 फीट तक बैठ सकती है.

    फैसल ने इस विशालकाय असुर के किरदार को पर्दे पर उतारने की तैयारी के बारे में बताते हुए कहा कि हम सभी ने हल्क को देखा है और यह भी देखा है कि मार्क रफालो किस तरह उस विशालकाय हरे किरदार में बदल जाते हैं. जब मैंने कल्पना करनी शुरू की कि मैं कुंभकर्ण के रूप में कैसा दिखूंगा, तो हल्क मेरे ख्याल में था.

    फैसल मलिक को वेब सीरीज पंचायत में प्रह्लाद चा के किरदार के लिए खास पहचान मिली है. इसके अलावा वह गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्मों में छोटे किरदारों में भी नजर आ चुके हैं. हालांकि, रामायण में कुंभकर्ण का किरदार उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी भूमिकाओं में से एक है.

    फिल्म में काम करने के अनुभव को उन्होंने अपना सपना पूरा होने जैसा बताया. फैसल ने कहा कि रामायण में कुंभकर्ण का किरदार निभाना मेरे लिए सपना सच होने जैसा है. हम सभी रामायण देखते हुए बड़े हुए हैं, इसलिए इसके किसी किरदार को निभाने का मौका मिलना सौभाग्य की बात है. लेकिन यहां चुनौती यह है कि यह दुनिया मेरे लिए बिल्कुल अलग है. कुंभकर्ण कोई सामान्य इंसान नहीं है. उसका विशालकाय शरीर है और वह छह महीने तक गहरी नींद में रहता था. इन सभी बातों को ध्यान में रखकर किरदार को पर्दे पर उतारना मुश्किल काम है.

    इससे पहले रामानंद सागर की 1987 में आई टीवी सीरीज रामायण में नलिन दवे ने कुंभकर्ण का किरदार निभाया था.इस भूमिका को आज भी इस चरित्र के यादगार चित्रणों में गिना जाता है.

    बता दें कि नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर रामायण का निर्माण किया है। फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे.

    फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होने वाला है, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा. दोनों फिल्में भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होंगी.

    Related Posts

    काइली जेनर ने पहनी ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रेसियर, 4,410 हीरों से सजे लुक ने मचाई धूम

    October 20, 2026

    रामायण’ की एडवांस बुकिंग में देरी, रणबीर कपूर की फिल्म के टिकटों पर क्यों फंसा पेंच?

    October 20, 2026

    ‘Rise and Fall 2’ में मनीष कश्यप का फूटा गुस्सा, माइक फेंककर दरवाजे पर मारी लात

    October 20, 2026

    रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 5 दिन में 477 करोड़ के पार पहुंची कमाई

    October 20, 2026

    टाइगर श्रॉफ की एक झलक पाने पहुंचे फैन को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती; घर पर गर्भवती पत्नी कर रही इंतजार

    October 20, 2026

    कर्टनी कार्दशियन ने सुनाया कार में यूरिन करने का किस्सा, बोलीं- फ्रीवे पर नहीं मिला बाथरूम

    October 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.