Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कंगना रनौत की फिल्म से शुरू हुआ था साई पल्लवी का करियर, आज बनीं सीता

    August 13, 2026

    हरियाली तीज पर चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

    August 13, 2026

    ‘12 बिल पास, सिर्फ एक पर चर्चा’, रिजिजू ने बताया संसद के हंगामेदार मॉनसून सत्र का पूरा हाल

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Thursday, August 13
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » सेंसेक्स 1 लाख के पार जाएगा! मॉर्गन स्टेनली की बड़ी भविष्यवाणी, निवेशकों में उत्साह

    सेंसेक्स 1 लाख के पार जाएगा! मॉर्गन स्टेनली की बड़ी भविष्यवाणी, निवेशकों में उत्साह

    News DeskBy News DeskAugust 6, 20261 Views बिजनेस

    मुंबई 
    भारतीय शेयर मार्केट को लेकर ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक 'मॉर्गन स्टेनली' (Morgan Stanley) को काफी उम्मीदें हैं. कंपनी ने BSE Sensex के लिए अपना 1,00,000 का बुल केस टारगेट बरकरार रखा है. उसका मानना है कि हाल के महीनों में शेयर मार्केट में आई तेजी आगे भी जारी रह सकती है. हालांकि, आगे की दिशा काफी हद तक वैश्विक घटनाक्रमों और निवेशकों के नजरिए पर निर्भर करेगी। 

    मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि भारत की बेहतर होती ग्रोथ और वैल्यूएशन बाजार को सपोर्ट दे रहे हैं. कंपनी के मुताबिक, सबसे अहम बात यह होगी कि निवेशक भारत और दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की ग्रोथ की तुलना कैसे करते हैं. अगर ग्लोबल स्तर पर AI Capex को लेकर सतर्कता बनी रहती है और भारत की ग्रोथ मजबूत होती है, तो भारतीय शेयर मार्केट को फायदा मिल सकता है। 

    मॉर्गन स्टेनली ने अपने बुल केस को 25 फीसदी संभावना दी है. वहीं 50 फीसदी संभावना के साथ Sensex का बेस केस टारगेट 89,000 रखा गया है. दूसरी ओर, 25 फीसदी संभावना के साथ बेयर केस टारगेट 66,000 तय किया गया है. बेस केस में मैक्रो स्टेबिलिटी, प्राइवेट इन्वेस्टमेंट में बढ़ोतरी और मजबूत आर्थिक ग्रोथ का अनुमान लगाया गया है। 

    कमाई में मजबूत बढ़त की उम्मीद
    4 अगस्त की अपनी रिपोर्ट में मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि उसे फिलहाल सप्लाई से जुड़ी बड़ी दिक्कतें नजर नहीं आ रही हैं. कंपनी का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2029 तक Sensex कंपनियों की कमाई (Earnings) औसतन 16 फीसदी सालाना की दर से बढ़ सकती है. उसका मानना है कि रिटेल निवेशकों की मांग अब भी बाजार में सप्लाई से ज्यादा बनी हुई है। 

    जून तिमाही के नतीजों से भरोसा
    मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक, जून तिमाही के नतीजों ने इस धारणा को और मजबूत किया है कि भारत की डोमेस्टिक ग्रोथ में तेजी आ रही है. वहीं, ग्लोबल AI ट्रेड में उतार-चढ़ाव विदेशी बाजारों में बढ़ती सतर्कता का संकेत देता है. कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में हाई फ्रीक्वेंसी इंडिकेटर्स पॉजिटिव बने रहेंगे। 

    सुधारों से ग्रोथ में तेजी की उम्मीद
    रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत इस समय बड़े आर्थिक सुधारों के दौर से गुजर रहा है. इसका असर आने वाली तिमाहियों में ग्रोथ और कैपिटल फ्लो दोनों पर दिख सकता है. मॉर्गन स्टेनली का यह भी मानना है कि लगातार आ रहे IPO अगले कुछ महीनों तक बाजार को सपोर्ट दे सकते हैं, बशर्ते उनकी रफ्तार बहुत ज्यादा न हो जाए। 

    वैल्यूएशन पर क्या है राय?
    मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि भारतीय शेयर मार्केट में हाल में दिखी Valuation De-rating अस्थायी यानी साइक्लिकल है, न कि लंबे समय की सेक्युलर कमजोरी. उसके मुताबिक, भारत की ग्रोथ निचले स्तर से निकलकर अब ऊपर की ओर बढ़ रही है. हालांकि, AI Capex Cycle से फायदा उठाने वाली कुछ अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में इसकी रफ्तार अभी कम है. कंपनी ने यह भी कहा कि भारत की लंबी अवधि की ग्रोथ को लेकर दो बड़ी चिंताएं जताई जाती हैं. पहली, घटती Fertility Rate और दूसरी, बड़ी सर्विस इकोनॉमी पर AI का असर. हालांकि मॉर्गन स्टेनली का मानना है कि इन दोनों जोखिमों को जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर देखा जा रहा है। 

    IT सेक्टर बनेगा डार्क हॉर्स
    मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि IT Services आने वाले समय में Dark Horse साबित हो सकती हैं. दुनिया AI बेस्ड एप्लिकेशन और सॉल्यूशंस डेवलपमेंट करने के लिए भारतीय IT कंपनियों की ओर देख रही है. अगर यह ट्रेंड मजबूत हुआ, तो इस सेक्टर को बड़ा फायदा मिल सकता है। 

    क्या हैं बड़े जोखिम?
    कंपनी के मुताबिक, भारत के लिए सबसे बड़े जोखिम फिलहाल बाहरी हैं. इनमें भू-राजनीतिक तनाव और ग्लोबल इकोनॉमी की सुस्त रफ्तार शामिल है. घरेलू स्तर पर कमजोर कृषि उत्पादकता, न्यायपालिका में क्षमता की कमी और AI के कारण लेबर मार्केट पर संभावित दबाव को भी जोखिम के तौर पर देखा गया है. मॉर्गन स्टेनली का मानना है कि आने वाले महीनों में डोमेस्टिक ग्रोथ और ग्लोबल सेंटीमेंट यह तय करेंगे कि भारतीय शेयर मार्केट की अगली चाल कैसी रहती है। 

    Related Posts

    Gold Rate: सोने की कीमतों में फिर तेजी, ₹1.54 लाख के पार पहुंचा गोल्ड

    August 13, 2026

    Toyota Hyryder का नया एडिशन लॉन्च, 27KM का माइलेज और खुद होती है चार्ज; जानें कीमत-फीचर्स

    August 13, 2026

    Apple Pay India Launch: 2026 के अंत तक भारत में दस्तक, शुरुआत में UPI सपोर्ट नहीं; जानें क्या बदलेगा

    August 12, 2026

    Tata Sons में बड़ा बदलाव! चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने छोड़ा पद, AGM से पहले लिया बड़ा फैसला

    August 12, 2026

    Maruti Suzuki August Offers: अगस्त में कारों पर बंपर डिस्काउंट, Grand Vitara से Baleno तक ₹1.55 लाख तक का फायदा

    August 12, 2026

    Nifty 50 में बड़ा बदलाव: करीब 3 दशक बाद Wipro बाहर, BSE की हुई एंट्री

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.