Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया फेल हुई तो बढ़ेंगी मुश्किलें? गौतम गंभीर के लिए बजी खतरे की घंटी

    August 4, 2026

    LPG Rule: 16 अगस्त से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, वरना गैस सिलेंडर मिलने में हो सकती है परेशानी

    August 4, 2026

    34 की उम्र में UFC फाइटर Allan Nascimento का निधन, नींद में आया हार्ट अटैक; 2021 में किया था डेब्यू

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 5
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » शिल्पा शेट्टी ने किया चैलेंजिंग बैलेंस पोज, फैंस को दिया नया फिटनेस चैलेंज

    शिल्पा शेट्टी ने किया चैलेंजिंग बैलेंस पोज, फैंस को दिया नया फिटनेस चैलेंज

    News DeskBy News DeskAugust 4, 20260 Views मनोरंजन

    मुंबई 
     अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हेल्दी डाइट और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देती हैं, जिसके लिए वे नियमित तौर पर रोजाना योगासन करती रहती हैं। सोमवार को उन्होंने अपने फैंस को मोटीवेट करने के लिए खास पोस्ट शेयर की। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें उन्होंने चैलेंजिंग बैलेंस पोज किया, जो उनके लिए भी काफी मुश्किल भरा था। वीडियो में शिल्पा पहले गिरती हैं और कहती हैं, "यह बहुत मुश्किल है।" अभिनेत्री आगे कहती हैं, "इस पोज को करने के लिए सबसे पहले सांस रोकनी होगी।" फिर शिल्पा शांत, फोकस्ड एक्सप्रेशन बनाए रखती हैं और चैलेंज पूरा करती हैं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "थोड़ा बैलेंस कभी नुकसान नहीं पहुंचाता…इतना। अब मैं देखना चाहती हूं कि आप में से कितने लोग असल में यह कर सकते हैं।"

    शिल्पा शेट्टी द्वारा किए गए पोज का नाम 'एक पाद उत्कटासन' है, जिसे पीठ के बल लेटकर किया जाता है। इस आसन को करने के दौरान एक पैर 45 से 60 डिग्री के कोण पर ऊपर उठाया जाता है। इसके नियमित अभ्यास से पेट की मांसपेशियों, पाचन तंत्र और पैरों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

    अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बात करें, तो वे हाल ही में फिल्म 'केडी – द डेविल' में नजर आईं थी। फिल्म को कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज किया गया था। यह फिल्म 1970 और 1980 के दशक के बेंगलुरु की सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिसमें शिल्पा शेट्टी ने 'सत्यवती' नाम का एक दमदार और रेट्रो किरदार निभाया है, जिसे उन्होंने अपनी मां को श्रद्धांजलि बताया था।

    फिल्म में ध्रुव सरजा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेशमा नानैया, जीशु सेनगुप्ता और नोरा फतेही भी थीं। फिल्म का संगीत अर्जुन जन्या ने बनाया था, जबकि सिनेमैटोग्राफी और एडिटिंग विलियम डेविड और संकेत अचार ने की थी।

    इसी के साथ ही अभिनेत्री कुकिंग रियलिटी शो 'मां है ना' में होस्ट के तौर पर नजर आईं थीं। शो में, सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट जोड़ियों में मुकाबला करते हैं, हर कोई कुकिंग चैलेंज और कॉमेडी सेगमेंट में एक पब्लिक फिगर को माता-पिता या बड़े बच्चे के साथ जोड़ता है।

    Related Posts

    ‘तुम नेकेड थीं?’ सनी लियोनी के खुलासे ने चौंकाया, एडल्ट फिल्मों की सच्चाई जानकर रो पड़ा परिवार

    August 4, 2026

    अलायंस में सलमान खान ने सुनाए जेल के दिन, बताया कैसे गुजरे मुश्किल पल

    August 3, 2026

    राखी सावंत का ‘नो फिल्टर’ अंदाज, ड्रामा से लेकर मुद्दों पर बेबाक राय तक कायम है स्टारडम

    August 3, 2026

    सीता के किरदार से पहले भी चर्चा में रहीं साई पल्लवी, 2 करोड़ का फेयरनेस क्रीम ऐड ठुकराया था

    August 3, 2026

    ‘भोजपुरी बवाल’ में तेज प्रताप यादव की एंट्री, बोले- भोजपुरी इंडस्ट्री से अश्लीलता खत्म करनी होगी

    August 3, 2026

    ‘द अलायंस’ में सलमान खान की एंट्री, भाई सोहेल को सपोर्ट करते हुए तलाक पर कही बड़ी बात

    August 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202473 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202473 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.