Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर- वनमंत्री केदार कश्यप……

    August 3, 2026

    तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ, गांव के पास खुला फड़, 365 संग्राहकों को मिला सीधा आर्थिक लाभ….

    August 3, 2026

    ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल….

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 4
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का 24 साल का सबसे खराब प्रदर्शन, पहली बार बना यह शर्मनाक रिकॉर्ड

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का 24 साल का सबसे खराब प्रदर्शन, पहली बार बना यह शर्मनाक रिकॉर्ड

    News DeskBy News DeskAugust 3, 20261 Views खेल

    नई दिल्ली
    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन हो चुका है. ये खेल 23 जुलाई से ग्लासगो में शुरू हुए थे और 2 अगस्त को समाप्त हुए. सबसे ज्यादा मेडल ऑस्ट्रेलिया के हाथ लगे, जिसने 170 मेडल अपनी झोली में डाले, जबकि इंग्लैंड भी पदकों का शतक लगाने में कामयाब रहा. दूसरी ओर भारत ने पिछले 24 साल में अपना सबसे खराब कॉमनवेल्थ प्रदर्शन किया है. हालांकि मेडल कम आने की एक खास वजह भी है। 

    भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कुल 39 मेडल जीते. इनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज रहे. भारतीय खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा मेडल एथलेटिक्स में जीते, जबकि बॉक्सिंग दूसरे और वेटलिफ्टिंग तीसरे स्थान पर रहा. हालांकि सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल भारतीय बॉक्सरों ने जीते. बॉक्सिंग में खिलाड़ियों ने 7 गोल्ड मेडल जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया. फिर भी यह पिछले 24 साल में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन आखिर कैसे हुआ?

    24 साल में सबसे खराब प्रदर्शन
    दरअसल 2002 मैंचेस्टर कॉमनवेल्थ गेम्स से ही भारत ने हर बार 50 या उससे अधिक मेडल जीतने का सिलसिला बरकरार रखा था. 2002 मैंचेस्टर (69 मेडल), 2006 मेलबर्न (50 मेडल), 2010 नई दिल्ली (101 मेडल), 2014 ग्लासगो (64 मेडल), 2018 गोल्ड कोस्ट (66 मेडल), 2022 बर्मिंघम (60 मेडल). भारत ने 50 से ज्यादा मेडल जीतने का सिलसिला बरकरार रखा था, लेकिन 2026 ग्लासगो खेलों में सिर्फ 39 मेडल आए। 

    इस बार क्यों नहीं लगा पदकों का अर्धशतक
    दरअसल इस बार मेडलों की संख्या सिर्फ 39 होने के पीछे बहुत बड़ी वजह छिपी है. 2026 के कॉमनवेल्थ गेम्स ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में होने थे, सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन मेजबानी की हामी भरने के करीब 15 महीने बाद यानी 2023 में वहां की सरकार ने कहा कि खेलों के आयोजन की अनुमानित लागत 6-7 बिलियन डॉलर तक पहुंच रही है, जो बहुत ज्यादा थी. इस वजह से विक्टोरिया ने खेलों की मेजबानी से इनकार कर दिया। 

    करीब एक साल तक 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के पास कोई मेजबान नहीं था, लेकिन साल 2024 में आखिरकार ग्लासगो ने हाथ आगे बढ़ाया. चूंकि ग्लासगो के पास तैयारियों के लिए कम समय था और इन्फ्रास्ट्रक्चर दोबारा से तैयार करने के लिए पर्याप्त समय नहीं था, इसलिए कुश्ती, बैडमिंटन और हॉकी जैसे खेलों को हटा दिया गया. अधिकांश उन खेलों पर मार पड़ी, जिनमें भारत अच्छा करता है। 

    2022 के खेलों को याद करें तो भारत ने कुश्ती में 12 मेडल, टेबल टेनिस में 7 मेडल, बैडमिंटन में 6 मेडल, वहीं हॉकी में भी 2 मेडल आए थे. अगर खेलों को हटाया नहीं जाता और भारत पिछली बार के प्रदर्शन को दोहराता तो आसानी से 70 पदकों का आंकड़ा पार कर सकता था। 

    Related Posts

    बृजभूषण को कोर्ट से राहत, विनेश फोगाट ने फैसले को चुनौती देने का ऐलान

    August 3, 2026

    मैच फिक्सिंग में दोषी अमेरिकी क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर ICC का 8 साल का बैन

    August 3, 2026

    सुनील छेत्री ने जमशेदपुर एफसी बंद करने के फैसले पर जताई गहरी चिंता

    August 3, 2026

    मनु भाकर ने अभद्र भाषा पर जताई चिंता, कहा- “गाली देना कूल नहीं, शब्द बताते हैं व्यक्तित्व”

    August 3, 2026

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, आकाश नबी को मिला मौका

    August 3, 2026

    भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम घोषित, सितंबर में खेली जाएगी सीरीज

    August 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202473 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202473 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.