Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रुपये को संभालने के लिए RBI का बड़ा प्लान, गवर्नर संजय मल्होत्रा बोले- हर जरूरी कदम उठाने को तैयार

    October 15, 2026

    सूरत में साड़ी उद्योग पर संकट, उत्पादन में भारी गिरावट से बढ़ेंगी कीमतें!

    October 15, 2026

    एलन मस्क का ट्रंप के लिए बड़ा दांव! अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में खर्च करेंगे हजारों करोड़ रुपये?

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Thursday, October 15
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » Likes-Comments नहीं मिले तो बिगड़ जाता है Gen Z का मूड! स्टडी में सोशल मीडिया को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

    Likes-Comments नहीं मिले तो बिगड़ जाता है Gen Z का मूड! स्टडी में सोशल मीडिया को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

    News DeskBy News DeskAugust 2, 20261 Views लाइफ स्टाइल

    नई दिल्ली
    आज सोशल मीडिया सिर्फ फोटो और वीडियो शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है. खासकर Gen Z के लिए यह उनकी पहचान, कॉन्फिडेंस और खुशी से भी जुड़ता जा रहा है. एक नई स्टडी में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर मिलने वाले लाइक्स, कमेंट्स और फॉलोअर्स का असर अब युवाओं की मेंटल हेल्थ पर भी पड़ रहा है। 

    राजस्थान के कोटा स्थित गवर्नमेंट आर्ट्स गर्ल्स कॉलेज के समाजशास्त्र डिपार्टमेंट की प्रोफेसर डॉ. ज्योति सिडाना की अगुवाई में यह स्टडी की गई. 25 दिनों तक चली इस स्टडी में अलग-अलग कॉलेजों की 141 छात्राओं से बात की गई. इसमें यह समझने की कोशिश की गई कि सोशल मीडिया का युवाओं की भावनाओं, रिश्तों और मेंटल हेल्थ पर कितना असर पड़ रहा है। 

    लाइक्स और व्यूज से बदल जाता है मूड

    स्टडी के मुताबिक 82.9 फीसदी छात्राओं ने कहा कि उनकी पोस्ट पर मिलने वाले लाइक्स, कमेंट्स और व्यूज सीधे उनके मूड को प्रभावित करते हैं. वहीं 9.8 फीसदी ने कहा कि इसका कुछ हद तक असर पड़ता है. सिर्फ 7.3 फीसदी छात्राओं ने माना कि सोशल मीडिया पर मिलने वाले रिस्पॉन्स से उनके मूड पर कोई फर्क नहीं पड़ता। 

    रिसर्च के मुताबिक अब लाइक्स और व्यूज सिर्फ नंबर नहीं रह गए हैं. कई युवाओं के लिए यह उनकी पहचान और लोगों के बीच ऐक्सेप्ट किए जाने का पैमाना बन चुके हैं. अगर किसी पोस्ट पर उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिलता, तो कई लोग खुद को कम महत्वपूर्ण महसूस करने लगते हैं। 

    हजारों फॉलोअर्स, फिर भी अकेलापन
    स्टडी का सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा यह रहा कि 61 फीसदी छात्राओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर हजारों फॉलोअर्स होने के बावजूद वे असल जिंदगी में अकेलापन महसूस करती हैं. रिसर्च में शामिल छात्राओं का कहना था कि ऑनलाइन दोस्ती में वह अपनापन नहीं होता जो आमने-सामने मिलने वाले रिश्तों में होता है. मुश्किल समय में परिवार और करीबी दोस्तों का साथ ही सबसे ज्यादा काम आता है। 

    फोन से दूर रहना आसान नहीं
    स्टडी में पाया गया कि 48.2 फीसदी छात्राएं नोटिफिकेशन आते ही तुरंत फोन चेक करती हैं. वहीं 43.9 फीसदी ने माना कि उनके फोन इस्तेमाल करने का कोई तय समय नहीं है. यानी वे दिनभर कई बार बिना वजह भी फोन देखती रहती हैं. करीब 70 फीसदी छात्राओं ने कहा कि वे सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए दूरी बनाना चाहती हैं, लेकिन ऐसा कर पाना उनके लिए आसान नहीं है। 

    ट्रोलिंग भी बन रही तनाव की वजह
    स्टडी में 61 फीसदी छात्राओं ने कहा कि ट्रोलिंग या नेगेटिव कमेंट्स की वजह से उन्हें तनाव या दुख महसूस होता है. इसके अलावा 43.9 फीसदी छात्राओं का मानना है कि सोशल मीडिया पर दिखावा बढ़ रहा है. 41.5 फीसदी ने कहा कि इसका असर उनकी असली पहचान पर पड़ता है. वहीं 14.6 फीसदी का मानना है कि सोशल मीडिया लोगों को जरूरत से ज्यादा खर्च करने के लिए भी प्रेरित करता है। 

    क्या कहती है स्टडी?
    रिसर्च के मुताबिक Gen Z पहली ऐसी पीढ़ी है जिसने बचपन से ही इंटरनेट और सोशल मीडिया के साथ जीवन बिताया है. इससे उन्हें कई नए मौके मिले हैं, लेकिन इसके साथ कंपैरिजन, अकेलापन, तनाव और सोशल मीडिया पर ज्यादा निर्भर होने जैसी समस्याएं भी बढ़ी हैं। 

    क्या करना चाहिए?
    रिसर्च में सलाह दी गई है कि समय-समय पर डिजिटल डिटॉक्स करना चाहिए. परिवार और दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताना चाहिए. अपनी खुशी और आत्मविश्वास को लाइक्स, कमेंट्स या फॉलोअर्स से नहीं जोड़ना चाहिए. असली रिश्ते और आमने-सामने की बातचीत आज भी मानसिक सेहत के लिए सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है। 

     

    Related Posts

    प्याज के छिलके फेंकने की गलती न करें, पौधों से लेकर किचन तक इन 5 तरीकों से आएंगे काम

    October 10, 2026

    45 की उम्र में भी त्वचा दिखेगी जवां? घर पर बनाएं मुल्तानी मिट्टी का नेचुरल फेस पैक

    October 9, 2026

    तंबाकू चबाने वालों के लिए बड़ा खतरा! 2.51 लाख मौतें, 24.1 करोड़ लोग प्रभावित

    October 4, 2026

    फटे और रूखे होंठों से मिलेगा छुटकारा, घर पर ऐसे बनाएं चुकंदर का नेचुरल लिप बाम

    October 3, 2026

    Gen Z ने शराब से बनाई दूरी, लेकिन सीनियर लोगों में बढ़ी खपत; रिसर्च में सामने आई वजह

    October 2, 2026

    बारिश में तेजी से झड़ रहे बाल? प्याज के रस की ये ट्रिक करें, जड़ों से मजबूत होंगे बाल

    October 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.