Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार

    November 29, 2026

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल

    November 29, 2026

    दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम

    November 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, November 29
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के सपनों को मिलेंगे अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचने के पंख : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के सपनों को मिलेंगे अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचने के पंख : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    News DeskBy News DeskNovember 29, 20260 Views देश

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निज निवास में महत्वाकांक्षी ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ किया। इस अभिनव पहल के माध्यम से जशपुर के 50 चयनित विद्यार्थी अंतरिक्ष विज्ञान की अत्याधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना शैक्षणिक सैटेलाइट पेलोड विकसित कर रहे हैं। जिला प्रशासन जशपुर की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर सहयोग और इग्नाइटिंग ड्रीम्स ऑफ यंग माइंड्स (IDYM) फाउंडेशन के तकनीकी मार्गदर्शन में क्रियान्वित किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन, सहयोगी संस्थाओं और विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जशपुर जैसे जनजातीय बहुल अंचल के विद्यार्थियों का अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि हमारे ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता उन्हें सही अवसर, आधुनिक संसाधन और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की है। JOHAR Edu-SAT जैसी पहल विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा को नई पहचान देने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगी।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज का युग विज्ञान, तकनीक और नवाचार का युग है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। देश की इस गौरवशाली यात्रा से छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों के विद्यार्थियों का जुड़ना अत्यंत उत्साहजनक है। हमारी सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हर बच्चे को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने के अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि जशपुर के बच्चों की यह पहल आने वाले समय में प्रदेश के अन्य जिलों के विद्यार्थियों को भी विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

    अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियां सीख रहे जशपुर के विद्यार्थी

    जिला प्रशासन जशपुर द्वारा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए लगातार नवाचारी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अंतरिक्ष ज्ञान अभियान, रोबोटिक्स कार्यशाला, रॉकेट्री कार्यशाला, सैटेलाइट प्रशिक्षण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक का व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराया जा रहा है।

    इन्हीं प्रयासों की अगली कड़ी के रूप में JOHAR Edu-SAT परियोजना प्रारंभ की गई है। इसके अंतर्गत जिले के 50 चयनित विद्यार्थी सैटेलाइट इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, कोडिंग, रेडियो संचार और अंतरिक्ष तकनीक की बारीकियां सीख रहे हैं। विद्यार्थियों को इसरो के सेवानिवृत्त वैज्ञानिकों और अनुभवी विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो रहा है।

    परियोजना के तकनीकी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी IDYM फाउंडेशन निभा रहा है, जो इसरो में पंजीकृत स्पेस ट्यूटर संस्था है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को शैक्षणिक Amateur Radio Satellite Payload के डिजाइन, निर्माण, परीक्षण और संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

    अंतरिक्ष से संदेश प्रसारित करने की तैयारी, जशपुर में स्थापित हुआ ग्राउंड स्टेशन

    JOHAR Edu-SAT परियोजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे सैटेलाइट पेलोड का प्रक्षेपण इसरो के POEM/SMiLE प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रस्तावित है। इसका संभावित प्रक्षेपण अप्रैल 2027 में निर्धारित किया गया है।

    इस परियोजना का उद्देश्य विद्यालयों द्वारा भेजे गए संदेशों को अंतरिक्ष से प्रसारित करना है। इसके लिए जशपुर में UHF ग्राउंड स्टेशन भी स्थापित किया गया है, जिसकी सहायता से सैटेलाइट को ट्रैक करने, अंतरिक्ष से प्राप्त डेटा को ग्रहण करने और उसे डिकोड करने का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को दिया जाएगा।

    सपनों से आगे बढ़कर तकनीक को समझने और विकसित करने की दिशा में बढ़ रहे विद्यार्थी

    IDYM फाउंडेशन के प्रतिनिधि श्री शिव सिंह भदौरिया ने बताया कि इस परियोजना से जशपुर के विद्यार्थियों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण में उल्लेखनीय सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। पहले विद्यार्थी अंतरिक्ष और सैटेलाइट के बारे में केवल कल्पना करते थे, लेकिन अब वे स्वयं तकनीक को समझने और उसके व्यावहारिक उपयोग की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि विद्यार्थी अब यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि सैटेलाइट किस प्रकार कार्य करता है, अंतरिक्ष में सिग्नल कैसे भेजे जाते हैं और वहां से संदेश एवं डेटा कैसे प्राप्त होते हैं। वास्तविक उपकरणों और तकनीकी प्रक्रियाओं से जुड़ने के कारण विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।

    जनजातीय अंचल से अंतरिक्ष तक नई संभावनाओं का विस्तार

    JOHAR Edu-SAT परियोजना की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि जनजातीय बहुल जशपुर जिले के विद्यार्थी अब अंतरिक्ष विज्ञान के केवल अध्ययन तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि वास्तविक अंतरिक्ष मिशन से जुड़ी तकनीकी प्रक्रियाओं में भी भागीदारी करेंगे।

    यह पहल विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराएगी। साथ ही ग्रामीण और जनजातीय अंचलों में विज्ञान के प्रति नई रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शिक्षा को आधुनिक तकनीक और नवाचार से जोड़ने की दिशा में JOHAR Edu-SAT एक महत्वपूर्ण पहल है, जो जशपुर के विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने के साथ छत्तीसगढ़ में वैज्ञानिक प्रतिभाओं की नई पीढ़ी तैयार करने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

    Related Posts

    महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार

    November 29, 2026

    संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु

    November 29, 2026

    Uttarakhand News: ‘मन की बात’ से CM धामी ने दिया नशामुक्त उत्तराखंड का संदेश, बोले- स्वस्थ समाज के निर्माण में जनभागीदारी जरूरी….

    November 29, 2026

    मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान

    November 29, 2026

    Uttarakhand News: 50 देशों की भागीदारी से उत्तराखंड में सजेगा वैश्विक मंच: विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 का CM धामी ने किया शुभारंभ, IIT के लिए 1 करोड़ की घोषणा…..

    November 29, 2026

    ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202476 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202476 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.