Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार

    November 29, 2026

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल

    November 29, 2026

    दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम

    November 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, November 29
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

    Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

    News DeskBy News DeskNovember 29, 20261 Views बिजनेस

    मुंबई 
     दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Royal Enfield ने अपनी नई Royal Enfield Himalayan 750 को हाल ही में आयोजित हुए EICMA 2026 इवेंट में ग्लोबल मार्केट के लिए पेश किया था. अब कंपनी ने भारतीय बाजार में इस मोटरसाइकिल को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस एडवेंचर-टूरर बाइक को 4.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। 

    बता दें कि कंपनी ने Motoverse के पहले दिन इस मोटरसाइकिल को पेश किया और कल से इस इवेंट में मौजूद लोगों के लिए इसकी बुकिंग शुरू कर दी जाएगी. जो लोग Vagator में नहीं हैं, उन्हें इसे बुक करने के लिए 1 दिसंबर तक इंतजार करना होगा. कंपनी ने इस बाइक को पांच कलर ऑप्शन्स में पेश किया है, और ग्राहक जो कॉन्फ़िगरेशन चुनते हैं, उसके हिसाब से इसकी कीमत अलग-अलग रखी गई है। 

    नई Royal Enfield Himalayan 750 का इंजन
    नई Himalayan 750 के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पहले ही जानकारी सामने आ चुकी है. इसमें एक नया 743cc पैरेलल-ट्विन इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो कंपनी के मौजूदा 648cc इंजन का ही काफी बदला हुआ और बड़े आकार वाला वर्ज़न है। 

    Himalayan 750 में यह इंजन 7,000rpm पर 55hp की पावर और 5,000rpm पर 63Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है. Royal Enfield ने खास तौर पर जानकारी दी है कि इस टॉर्क का 90 प्रतिशत हिस्सा 3,500rpm से ही मिलने लगता है, जबकि Himalayan 750 की आइडलिंग स्पीड 1,300rpm है। 

    नई Royal Enfield Himalayan 750 के वेरिएंट
    कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को कुल तीन वेरिएंट में पेश किया है, जो मुख्य रूप से कलर्स और क्रॉस-स्पोक रिम्स की मौजूदगी के आधार पर अलग-अलग हैं. बाइक के अलॉय वेरिएंट में CEAT क्रॉसराड AT टायर इस्तेमाल किए गए हैं, जबकि क्रॉस-स्पोक रिम्स वाले वेरिएंट में Vredestein सेंटॉरो XR टायर दिए गए हैं। 

    नई Royal Enfield Himalayan 750 के फीचर्स
    नई Himalayan 750 में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो यह कंपनी की अब तक की सबसे ज़्यादा फीचर्स वाली मोटरसाइकिल है. इसमें क्रूज़ कंट्रोल, कॉर्नरिंग सेंसिटिव ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल, एक नई LED हेडलाइट (जो मौजूदा हेडलाइट से ज़्यादा पावरफुल बताई जा रही है), डुअल फ्रंट डिस्क और एडजस्टेबल शोवा सस्पेंशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

    नई Royal Enfield Himalayan 750 की कीमत
    19-इंच के फ्रंट व्हील और 17-इंच के रियर व्हील के अलावा, इन तीनों में एक और समानता यह है कि इनकी एक्स-शोरूम कीमतें फिलहाल इंट्रोडक्टरी हैं. अलॉय रिम वाले 'एज़्टेक ग्रीन' और 'टेक्टोनिक ब्लैक' वेरिएंट की कीमत 4.89 लाख रुपये रखी गई है. इसके बाद वाले वेरिएंट की कीमत 5.14 लाख रुपये है। 

    इसमें ट्यूबलेस क्रॉस-स्पोक रिम इस्तेमाल किए गए हैं. यह वेरिएंट कुल दो कलर्स – 'वाइकिंग ब्रॉन्ज़' और 'साइबेरिया वाइट' – में पेश किया गया है. वहीं, सबसे टॉप वेरिएंट 6.29 लाख रुपये की कीमत पर उतारा गया है. यह केवल 'अंटार्कटिक सिल्वर' रंग में पेश किया गया है और इसमें खास GIVI एक्सेसरीज का इस्तेमाल 

    इनमें टॉप बॉक्स, पैनियर, हीटेड ग्रिप्स, हैंडगार्ड और एल्युमिनियम स्किड प्लेट मिलती है. ये एक्सेसरीज अलग से उन अन्य वेरिएंट्स में भी लगवाई जा सकती हैं, जिनकी कीमत टॉप वेरिएंट से कम है, हालांकि इनके लिए अतिरिक्त कीमत चुकानी होगी। 

    Related Posts

    दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम

    November 29, 2026

    Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक

    November 29, 2026

    FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान

    November 29, 2026

    मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम वासियों को दी आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन की सौगात

    November 28, 2026

    Meta India मुख्यालय के बाहर युवा कांग्रेस का जोरदार ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन, पुलिस की रोक के बावजूद कार्यकर्ताओं ने बुलंद की आवाज, कई नेता गिरफ्तार

    November 28, 2026

    Swiggy में छंटनी की तैयारी, Instamart से 340 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, AI पर फोकस

    November 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202476 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202476 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.