Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उफरैंखाल को मिली 8.73 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

    November 28, 2026

    बेटियों को समान अवसर और सुरक्षित माहौल देना सबकी जिम्मेदारी : रेखा आर्या

    November 28, 2026

    पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, November 29
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट में धमाका, 35 महीनों में 12 रिकॉर्ड ध्वस्त

    News DeskBy News DeskNovember 27, 20260 Views खेल

    नई दिल्ली
    वैभव सूर्यवंशी ने जब जनवरी 2024 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि अगले 35 महीनों में यह युवा बल्लेबाज क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक में इतनी बड़ी जगह बना लेगा।

    महज 14 साल की उम्र में आईपीएल में शतक जड़ने से लेकर 15 साल की उम्र में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने और पुरुष टी20 क्रिकेट का सबसे युवा कप्तान बनने तक, वैभव सूर्यवंशी ने एक के बाद एक कई कीर्तिमान स्थापित किये।

    लिस्ट ए, टी20, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी के नाम 12 बड़े रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं। इस लेख में वैभव सूर्यवंशी के उन रिकॉर्ड्स के बारे में जानेंगे, जिसने इतनी कम उम्र में उन्हें क्रिकेट की दुनिया में खास पहचान दिलाई है।
    लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज शतक और दोहरा शतक

    वैभव सूर्यवंशी ने यूएई (UAE) के खिलाफ ‘एशिया कप राइजिंग स्टार्स’ मैच में लिस्ट A क्रिकेट का सबसे तेज शतक और दोहरा शतक लगाया। वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंद में शतक और 52 गेंद में दोहरा शतक पूरा किया। वैभव ने 28 छक्के और 7 चौके की मदद से सिर्फ 53 गेंद में 204 रन बनाए।

    इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज 50, 100, 150 और 200 रन बनाने वाले क्रिकेटर बने। वैभव सूर्यवंशी की मदद से भारत ने 250 रन के लक्ष्य को सिर्फ 14.2 ओवर में हासिल कर लिया।
    पुरुष T20 इतिहास के सबसे युवा कप्तान (15 साल 232 दिन)

    15 साल 232 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी पुरुष टी20 इतिहास के सबसे युवा कप्तान बने। वैभव सूर्यवंशी ने इंदौर में 2026-27 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती मैच में सौराष्ट्र के खिलाफ बिहार टीम की कप्तानी की। वैभव सूर्यवंशी ने क्रोएशिया के जैक वुकुसिक का रिकॉर्ड तोड़ा। जैक वुकुसिक ने 17 साल 311 दिन की उम्र में अपनी राष्ट्रीय टीम की कप्तानी की थी।

    पुरुष T20 में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी (14 साल 32 दिन)
    सबसे कम उम्र में T20 शतक लगाने वाले खिलाड़ी (14 साल 32 दिन)
    आईपीएल (IPL) में सबसे कम उम्र में अर्धशतक और शतक लगाने वाले खिलाड़ी (14 साल 32 दिन)

    वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 के दौरान अपने केवल चौथे T20 मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंद में शतक जड़ दिया। वह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है।

    लिस्ट A क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी (14 साल 272 दिन)

    वैभव सूर्यवंशी ने 2025-26 विजय हजारे ट्रॉफी के अपने पहले मैच में 84 गेंद पर 190 रन की पारी खेली और लिस्ट A क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 36 गेंद में अपना शतक पूरा किया और 59 गेंद में 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया (पुरुषों के लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज)। इस मैच में बिहार ने रांची में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 6 विकेट पर 574 रन बनाए।
    टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड

    वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में भी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं। वह टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों और सबसे कम पारियों में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 514 गेंदों और 29 पारियों में हासिल की। इस मामले में ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह ने 33 पारियों में 100 छक्के पूरे किये थे, जबकि बेल्जियम के साबेर जाखिल ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 699 गेंदें खेली थीं।
    लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक (11 गेंद)

    वैभव सूर्यवंशी ने जून 2026 में श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल में सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मैच में 29 गेंदों पर 94 रन की पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। यह एक अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में उनकी आखिरी पारी भी थी।

    टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन (473 गेंद)
    वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की ओर से 37 गेंद में 103 रन की पारी खेली। वैभव ने इस दौरान टी20 क्रिकेट में 1000 रन भी पूरे किये। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बने। वैभव सूर्यवंशी ने इसके लिए सिर्फ 473 गेंदें खेलीं।

    पिछला रिकॉर्ड मिचेल ओवेन के नाम था। मिचेल ओवेन ने 533 गेंदों में 1000 रन पूरे किये थे। इस उपलब्धि के साथ वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी बने। उनसे पहले किसी खिलाड़ी ने 18 साल की उम्र से पहले यह मुकाम हासिल नहीं किया था।

    आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन (440 गेंद)
    T20 क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने के कुछ मैच बाद ही वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में भी यह उपलब्धि हासिल की। IPL 2026 के क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंदों पर 96 रन की पारी खेली। इसी दौरान उनके आईपीएल करियर के 1000 रन पूरे हुए।

    वैभव सूर्यवंशी ने यह आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 440 गेंदें खेलीं। इससे पहले यह रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम था। आंद्रे रसेल ने 545 गेंदों में 1000 आईपीएल रन बनाए थे।

    एक T20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के (72 छक्के)
    वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में छक्कों की बरसात कर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव सूर्यवंशी ने सीजन में 327 गेंदों में 72 छक्के लगाए। इसके साथ वह किसी एक T20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने।

    इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था। क्रिस गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के लगाए थे। क्रिस गेल ने तब 456 गेंदें खेली थीं। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप भी अपने नाम की।
    पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक (15 साल 118 दिन)इंग्लैंड दौरे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शुरुआत

    अच्छी नहीं रहने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे में बल्ले से शानदार जवाब दिया। वैभव सूर्यवंशी ने वहां सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वह पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए। उस समय उनकी उम्र 15 साल और 118 दिन थी।

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी (15 साल 121 दिन)
    जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 49 गेंदों पर 81 रन की शानदार पारी खेली। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वैभव की उस समय उम्र 15 साल और 121 दिन थी।

    वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह पुरस्कार पाने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। इस मामले में उनसे आगे सिएरा लियोन के अलुसिने तुरे हैं। अलुसिने तुरे ने दिसंबर 2022 में कैमरून के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण पर 20 गेंदों में 33 रन बनाने के साथ 24 रन देकर दो विकेट लिए थे। उस समय उनकी उम्र 15 साल और 74 दिन थी।

    वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में भी अपनी छाप छोड़ी। भारत ने यह सीरीज 3-0 से जीती। वैभव सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। उन्होंने 3 मैच में 196.10 के स्ट्राइक रेट से कुल 151 रन बनाए। इस उपलब्धि के साथ वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।

    इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा के नाम था। शेफाली ने 15 साल और 296 दिन की उम्र में यह पुरस्कार जीता था। पुरुष क्रिकेट में यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज के नाम था। रहमानुल्लाह गुरबाज 17 साल 300 दिन की उम्र में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे।

    क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबा टेस्ट, 12 दिन तक चला मुकाबला; जीत से 42 रन दूर थी इंग्लैंड, हाथ में थे 5 विकेट, फिर भी नहीं निकला नतीजा

    टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक मुकाबला ऐसा भी हुआ, जो 12 दिन तक चला। साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच 1939 में डरबन में खेले गए इस टेस्ट में इंग्लैंड को जीत के लिए 696 रन का लक्ष्य मिला था। टीम 654 रन बना चुकी थी और उसके पांच विकेट बाकी थे, लेकिन इसके बावजूद मुकाबले का नतीजा नहीं निकल पाया। आखिर ऐसा क्या हुआ कि जीत के इतने करीब पहुंचकर भी इंग्लैंड को खाली हाथ लौटना पड़ा

    Related Posts

    रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा

    November 28, 2026

    274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष

    November 28, 2026

    रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा

    November 28, 2026

    भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से रौंदा

    November 28, 2026

    अलकराज के बिना स्पेन ने ऑस्ट्रिया हराया, डेविस कप सेमीफाइनल में बनाई जगह

    November 28, 2026

    ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में 89 छक्कों के साथ बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ा

    November 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202476 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202476 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.