Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल….

    November 26, 2026

    Gold Rate Today: सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत जानें यूपी और बिहार के ताजा भाव

    November 26, 2026

    सीट शेयरिंग विवाद के बीच इकरा हसन का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी को लेकर दिया बयान

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Thursday, November 26
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    Human India NewsBy Human India NewsNovember 26, 20262 Views आज के बड़े घटनाक्रम

     

    चंडीगढ़ – हरियाणा विधानसभा के आज यहां आयोजित एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान विधानसभा के गत सत्र से अब तक दिवंगत हुए प्रमुख व्यक्तियों, हरियाणा के शहीदों तथा सदन के सदस्यों के परिजनों को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक प्रस्ताव पारित किए गए।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शोक प्रस्ताव पढ़े और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने भी शोक प्रस्ताव पढ़े और शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के विधायक श्री आदित्य देवीलाल ने भी अपने-अपने दलों की ओर से शोक प्रस्ताव पढ़े और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    सदन ने विधायक श्रीमती पूजा के ससुर तथा हरियाणा के पूर्व मंत्री श्री फूल चंद मुलाना के 20 नवंबर, 2026 को हुए दुःखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

    सदन ने हरियाणा विधानसभा के पूर्व सदस्य श्री सतविन्द्र सिंह के 21 नवंबर, 2026 को हुए दुःखद निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया।

    सदन ने प्रदेश के उन 24 वीर सैनिकों को भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने मातृभूमि की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

    इन शहीदों में निरीक्षक सैन प्रकाश, झज्जर; निरीक्षक मनोज कुमार, गांव गोद, जिला महेंद्रगढ़; उप निरीक्षक राजकुमार, गांव कुतानी, जिला झज्जर; उप निरीक्षक विनोद कुमार, गांव भूषण कलां, जिला महेंद्रगढ़; उप निरीक्षक जगदीश चंद्र, गांव सोरखी, जिला हांसी; उप निरीक्षक वेदपाल, गांव मय्यड़, जिला हिसार; सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार, गांव रामबास, जिला महेंद्रगढ़; सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, गांव फरमाना बादशाहपुर, जिला रोहतक; हवलदार सुरेश कुमार, गांव सुन्दरह, जिला महेंद्रगढ़; हवलदार मंदीप कुमार, गांव गुमड़, जिला सोनीपत; हवलदार संदीप कुमार, गांव शेखपुरा, जिला सोनीपत; हवलदार विकास देशवाल, गांव मतलौडा, जिला पानीपत; हवलदार रणदीप सिंह, गांव मानहेरु, जिला भिवानी; हवलदार नरेश कुमार, गांव शादीपुर, जिला जींद; हवलदार अमित कुमार, गांव सिहोर, जिला महेंद्रगढ़; हवलदार वेदप्रकाश, गांव कंवाली, जिला रेवाड़ी; नायक शेर सिंह, गांव बुढ़नपुर बांगर, जिला करनाल; नायक बलजिंद्र सिंह, गांव किरमारा, जिला हिसार; लांस नायक कृष्ण, गांव नंदगढ़, जिला जींद; लांस नायक सुखचैन सिंह, गांव कुत्ताबड, जिला सिरसा; सिपाही विकास कुमार, गांव ढाणी किरावड़, जिला भिवानी; सिपाही परवीन कुमार, गांव सीहा, जिला पलवल; सिपाही दिनेश वशिष्ठ, गांव हीरापुर, जिला फरीदाबाद तथा सिपाही सोमबीर सिंह, गांव अहरी, जिला झज्जर शामिल हैं।

    सदन ने राष्ट्र की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले इन वीर सैनिकों की शहादत को शत्-शत् नमन किया।

    इसके अलावा, सदन ने नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौसी श्रीमती शांति देवी तथा विधायक श्री रणधीर पनिहार की बुआ श्रीमती मरमण देवी के दुःखद निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया।

    सदन ने दिवंगतों के शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की तथा परमात्मा से उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

    सदन के सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा।

     

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः महज 23 साल की उम्र में टीना ने बनाए दो ब्रांड

    November 26, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सम्भालेंगे नागरिक उड्डयन विभाग का कार्यभार

    November 26, 2026

    12 साल से सत्ता में फिर भी धरातल पर बदलाव नहीं कर पाई है बीजेपी सरकार: पंकज डावर

    November 24, 2026

    सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री

    November 24, 2026

    गुरुग्राम की तस्वीर बदलने के लिए मिशन मोड में काम करें अधिकारी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    November 24, 2026

    सामाजिक समरसता भाजपा का मूल संकल्प, रविदासिया समाज के सम्मान और हितों की सच्ची हितैषी है भाजपा : डॉ. बनवारी लाल

    November 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.