Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Uttarakhand News: श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले का CM धामी ने किया शुभारंभ, पहाड़ी संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर दिया जोर….

    November 23, 2026

    Uttarakhand News: गुजरात हादसे में गढ़वाल राइफल्स के दो जवानों समेत परिजनों की मौत, CM धामी ने जताया शोक….

    November 23, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, व्यक्तिगत को ₹35 हजार और समूह को मिलेंगे ₹1.20 लाख रुपये…..

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, November 23
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं का अयोध्या दर्शन का सपना, रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी…

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं का अयोध्या दर्शन का सपना, रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी…

    News DeskBy News DeskNovember 23, 20261 Views देश

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित श्री रामलला दर्शन योजना प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक आनंद का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। इसी कड़ी में आज रायपुर रेलवे स्टेशन से रायपुर संभाग के विभिन्न जिलों के 850 श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल की उपस्थिति में विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    इस अवसर पर रेलवे स्टेशन का वातावरण श्रद्धा और उत्साह से परिपूर्ण रहा। भगवान श्रीराम के दर्शन की अभिलाषा लेकर तीर्थयात्रा पर निकले श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने इस महत्वपूर्ण तीर्थयात्रा का अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

    रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। श्री रामलला दर्शन योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या धाम के दर्शन का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम छत्तीसगढ़ की संस्कृति, लोकजीवन और जनमानस की आस्था के केंद्र हैं। छत्तीसगढ़ का भगवान श्रीराम से अत्यंत गहरा और आत्मीय संबंध रहा है। वनवास काल में प्रभु श्रीराम ने छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर लंबा समय व्यतीत किया था। ऐसे में प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या धाम की यात्रा विशेष धार्मिक और भावनात्मक महत्व रखती है।

    श्री वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि आर्थिक एवं अन्य परिस्थितियों के कारण तीर्थयात्रा से वंचित रहने वाले श्रद्धालुओं को भी धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्राप्त हो। उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों को सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

    *अयोध्या के साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन से यात्रा का बढ़ेगा आध्यात्मिक महत्व*

    इस विशेष तीर्थयात्रा के अंतर्गत श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में भगवान श्रीरामलला के दर्शन के साथ ही वाराणसी स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन का भी सौभाग्य प्राप्त होगा। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि और भगवान शिव की पावन नगरी काशी के दर्शन का अवसर मिलने से यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक महत्व रखती है।

    रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन और काशी में बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अभिलाषा से श्रद्धालु उत्साहित हैं। इस यात्रा के माध्यम से उन्हें देश की महान धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त होगा।

    *धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक एकता को भी मिल रहा प्रोत्साहन*

    राज्य सरकार की श्री रामलला दर्शन योजना केवल तीर्थयात्रा का माध्यम नहीं, बल्कि प्रदेश की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। इस योजना से विभिन्न जिलों के श्रद्धालुओं को एक साथ यात्रा करने और धार्मिक अनुभव साझा करने का अवसर मिल रहा है। इससे सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक एकता की भावना को भी बढ़ावा मिल रहा है।

    छत्तीसगढ़ की पावन भूमि माता कौशल्या की जन्मभूमि के रूप में प्रतिष्ठित है। भगवान श्रीराम का छत्तीसगढ़ से आत्मीय संबंध प्रदेशवासियों की धार्मिक आस्था को और अधिक गहराई प्रदान करता है। इसी भावनात्मक जुड़ाव को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के दर्शन का अवसर उपलब्ध करा रही है।

    *तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए विभागों में समन्वय*

    श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं की यात्रा को व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए जिला प्रशासन, रेलवे, भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम तथा छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग द्वारा आपसी समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यात्रियों की सुविधा, यात्रा प्रबंधन और सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

    इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल ने भी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना प्रदेशवासियों की धार्मिक आस्था को सम्मान देने वाली महत्वपूर्ण पहल है।

    रायपुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन के प्रस्थान के अवसर पर जिला प्रशासन, रेलवे, भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम तथा पर्यटन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    Related Posts

    Uttarakhand News: श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले का CM धामी ने किया शुभारंभ, पहाड़ी संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर दिया जोर….

    November 23, 2026

    Uttarakhand News: गुजरात हादसे में गढ़वाल राइफल्स के दो जवानों समेत परिजनों की मौत, CM धामी ने जताया शोक….

    November 23, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, व्यक्तिगत को ₹35 हजार और समूह को मिलेंगे ₹1.20 लाख रुपये…..

    November 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं…..

    November 23, 2026

    श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल…

    November 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास….

    November 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.