Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल

    November 22, 2026

    गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये, छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा के कई जिलों तक फूलों की आपूर्ति, रोजाना निकलती हैं 12 से 15 गाड़ियां…

    November 22, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात…..

    November 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, November 22
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल

    अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल

    News DeskBy News DeskNovember 22, 20260 Views देश

    नई दिल्ली
    एक घर है. घर में पत्नी है और दो छोटे बच्चे. पति नौकरी की तलाश में विदेश गया है. परिवार को उम्मीद है कि कुछ दिन बाद फोन आएगा, वहां काम मिल गया होगा, अब घर के हालात सुधरेंगे. लेकिन फोन आता है तो कोई अच्छी खबर नहीं मिलती. बल्कि सोशल मीडिया पर एक तस्वीर दिखाई देती है. तस्वीर में घर से नौकरी की तलाश में निकला शख्स रूसी सेना की वर्दी पहने कुछ दूसरे विदेशी नागरिकों के साथ खड़ा है. अब परिवार के मन में एक डर बैठ गया है. कहीं उनका अपना रूस-यूक्रेन युद्ध में तो नहीं फंस गया?

    यह कहानी असम के कछार जिले के रहने वाले अब्दुल मुक्तादिर लस्कर की है. घर में सब उसे मुन्ना कहकर बुलाते हैं. मुन्ना अजरबैजान में नौकरी करने की उम्मीद लेकर घर से निकला था. लेकिन परिवार को मिले यात्रा दस्तावेज कुछ और कहानी बताते हैं. उसके नाम पर मुंबई से मॉस्को का टिकट बुक था.

    अब 26 अगस्त के बाद से मुन्ना का परिवार से संपर्क नहीं हुआ है. उसकी पत्नी सलमा अपने तीन साल के बेटे और एक साल की बेटी के साथ उनके लौटने का इंतजार कर रही है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि मुन्ना इस वक्त कहां है, रूसी सेना में शामिल है या उसे युद्ध के मोर्चे पर भेजा गया है. परिवार को आशंका है कि नौकरी के नाम पर उसे रूस बुलाकर युद्ध में धकेल दिया गया हो.

    नौकरी अजरबैजान में करनी थी, टिकट मॉस्को का कैसे मिला?
    मुन्ना असम के कछार जिले के सोनाई इलाके का रहने वाला है. परिवार के मुताबिक, वह इस साल की शुरुआत में नौकरी की तलाश में विदेश गया था. उसे अजरबैजान में काम मिलने का भरोसा दिया गया था. इसके बाद परिवार के हाथ कुछ फ्लाइट टिकट और यात्रा दस्तावेज लगे. इन दस्तावेजों के मुताबिक, 14 जुलाई को मुन्ना के नाम पर मुंबई से मॉस्को की फ्लाइट बुक थी. यह सफर बाकू के रास्ते होना था.

    बाकू अजरबैजान की राजधानी है. एक और बात सामने आई. 30 जुलाई को भारत लौटने के लिए वापसी का टिकट भी बुक था. लेकिन परिवार को नहीं पता कि मुन्ना ने उस फ्लाइट से वापसी की या नहीं. वह रूस में ही रुक गया, कहीं और चला गया या उसके साथ कुछ और हुआ, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है. यानी जिस नौकरी के लिए मुन्ना घर से निकला था, उसका वादा अजरबैजान का था, लेकिन टिकट उसे मॉस्को ले जाने वाला था.

    फिर सोशल मीडिया पर रूसी वर्दी में तस्वीर दिखी
    परिवार की चिंता तब और बढ़ गई, जब सोशल मीडिया पर मुन्ना की एक तस्वीर सामने आई. तस्वीर में मुन्ना रूसी सैन्य वर्दी पहने कुछ दूसरे विदेशी नागरिकों के साथ दिखाई दे रहा था. अब परिवार के सामने कई सवाल खड़े हो गए. क्या मुन्ना रूस में किसी नौकरी के लिए गया था? क्या उसे रूसी सेना में शामिल कर लिया गया? क्या उसे रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में लड़ने के लिए भेज दिया गया? इन सवालों का जवाब अभी किसी के पास नहीं है, लेकिन यह तस्वीर परिवार के लिए चिंता की वजह जरूर बन गई है.

    मुन्ना की पत्नी सलमा ने आखिरी बार 26 अगस्त को पति से फोन पर बात की थी. इसके बाद से परिवार का संपर्क टूट गया. घर में अब सलमा के साथ दो छोटे बच्चे हैं. तीन साल का बेटा और एक साल की बेटी. सलमा के लिए हर गुजरता दिन एक नई चिंता लेकर आ रहा है. परिवार को यह भी नहीं पता कि मुन्ना सुरक्षित है या नहीं. उसकी लोकेशन क्या है और दोबारा संपर्क कैसे हो सकता है.

    परिवार ने पीएम मोदी और हिमंत बिस्वा सरमा से मदद मांगी
    अब मुन्ना का परिवार सरकार से गुहार लगा रहा है. परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से गुहार लगाई है कि इस मामले में मदद की जाए.

    परिजनों ने मांग की है कि सरकार रूसी अधिकारियों से संपर्क करे, मुन्ना का पता लगाए और उन्हें सुरक्षित भारत वापस लाने की कोशिश करे. परिवार के लिए अब सबसे जरूरी यह जानना है कि मुन्ना आखिर है कहां. उसे नौकरी के लिए किसने भेजा था? रूस पहुंचने के बाद वह किन लोगों के संपर्क में था? और 26 अगस्त के बाद उसका फोन क्यों बंद हो गया?

    मुन्ना का मामला अकेला नहीं लगता. पड़ोसी देश बांग्लादेश के कुछ युवाओं के वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. इनमें युवाओं ने कथित तौर पर दावा किया कि उन्हें रूस में नौकरी का लालच देकर बुलाया गया और बाद में युद्ध में जाने के लिए मजबूर किया गया. इस तरह के दावे चिंता पैदा करते हैं. खासकर उन युवाओं के लिए जो विदेश में नौकरी पाने की उम्मीद में एजेंटों या बिचौलियों के संपर्क में आते हैं.

    फिलहाल मुन्ना के परिवार के पास कुछ टिकट हैं, एक तस्वीर है और आखिरी फोन कॉल की तारीख है. एक तरफ तीन साल का बेटा और एक साल की बेटी है. दूसरी तरफ सलमा की उम्मीद है कि फोन फिर बजेगा और दूसरी तरफ से मुन्ना की आवाज सुनाई देगी. परिवार यह जानना है कि अजरबैजान में नौकरी का सपना लेकर निकला मुन्ना आखिर रूस कैसे पहुंचा और अब किस हाल में है.

    Related Posts

    गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये, छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा के कई जिलों तक फूलों की आपूर्ति, रोजाना निकलती हैं 12 से 15 गाड़ियां…

    November 22, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात…..

    November 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना….

    November 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन….

    November 22, 2026

    CG- डेढ़ लाख की रिश्वत मांगना GST असिस्टेंट कमिश्नर को पड़ा भारी, ACB की गिरफ्तारी के बाद विभाग ने किया सस्पेंड….

    November 22, 2026

    बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले, गांव में ही बिका 3850 क्विंटल मक्का, मंडी से भी ऊंचे मिले दाम…

    November 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.