Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    PM मोदी का बंगाल, बिहार और यूपी दौरा, 34,470 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

    November 21, 2026

    FBI पर फिर हुआ बड़ा साइबर अटैक, क्राइम डेटाबेस को हैकर्स ने बनाया निशाना

    November 21, 2026

    Peru Earthquake: पेरू में 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, लीमा में कांपी धरती, संसद भवन कराया गया खाली

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Saturday, November 21
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला

    AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला

    News DeskBy News DeskNovember 21, 20261 Views बिजनेस

    मुंबई 

    AI की दुनिया में अब तक चर्चा ChatGPT और OpenAI की होती थी, लेकिन अब एक दूसरी कंपनी ने पूरी टेक इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. 2021 में शुरू हुई एंथ्रोपिक ने 19 नवंबर 2026 को इतिहास के सबसे बड़े IPO में से एक के जरिए 81.3 अरब डॉलर जुटाए और करीब 1.5 ट्रिलियन डॉलर के वैल्यूएशन तक पहुंच गई. इसके पीछे है Claude AI, जिसे कंपनियां अब सिर्फ सवाल पूछने के लिए नहीं, बल्कि अपना काम पूरा कराने के लिए इस्तेमाल कर रही हैं। 

    कुछ साल पहले तक शायद ही किसी ने सोचा होगा कि AI चैटबॉट बनाने वाली एक नई कंपनी इतनी तेजी से दुनिया की सबसे वैल्यूएशन कंपनियों में शामिल होने की दौड़ में आ जाएगी. दिलचस्प ये है कि कंपनी को जिन्होंने बनाया है वो खुद पहले OpenAI में काम करते थे। 

    लेकिन यहां एक बात समझना जरूरी है. 1.5 ट्रिलियन डॉलर कंपनी की बाजार में तय हुई कीमत यानी वैल्यूएशन है. इसका मतलब यह नहीं कि कंपनी के पास इतना पैसा है या उसने इतनी कमाई कर ली है. यह भी कहना सही नहीं होगा कि Anthropic दुनिया की हर पुरानी और बड़ी कंपनी से आगे निकल गई है. इतना जरूर है कि इतनी कम उम्र में इस स्तर का मूल्यांकन हासिल करना अपने आप में बड़ी बात है। 

    2021 में शुरू हुई कंपनी, पांच साल में दुनिया के सामने बड़ा नाम
    एंथ्रोपिक की शुरुआत मई 2021 में हुई थी. इसे Dario Amodei, Daniela Amodei और AI रिसर्च से जुड़े दूसरे एक्सपर्ट्स ने मिलकर शुरू किया. डारियो और डैनिला इससे पहले OpenAI से जुड़े थे. कंपनी बनाने के पीछे एक बड़ा विचार था- ऐसे AI सिस्टम तैयार करना जो ताकतवर होने के साथ सिक्योर और भरोसेमंद भी हों। 

    Anthropic ने खुद को सिर्फ एक और टेक कंपनी के रूप में पेश नहीं किया. इसका जोर AI रिसर्च, सिक्योरिटी और ऐसे मॉडल बनाने पर रहा जो इंसानों के काम आ सकें. कंपनी ने इसी सोच के साथ Claude नाम का AI मॉडल तैयार किया, जो मार्च 2023 में सामने आया. क्लौड सीधे तौर पर ChatGPT जैसे AI टूल्स को टक्कर देने लगा। 

    शुरुआत में एंथ्रोपिक के पास न Google जैसी विशाल टेक व्यवस्था थी और न Microsoft जैसी बड़ी कस्टमर रीच. लेकिन उसके पास AI रिसर्च करने वाली अनुभवी टीम थी. यही उसकी सबसे बड़ी ताकत बनी। 

    Claude ने कैसे बदली कंपनी की किस्मत?
    एंथ्रोपिक की सबसे बड़ी सफलता क्लौड को सिर्फ एक चैटबॉट बनाकर नहीं छोड़ना है. आम तौर पर लोग AI से सवाल पूछते हैं, ईमेल लिखवाते हैं या किसी विषय को समझते हैं. लेकिन कंपनियों को इससे कहीं ज्यादा चाहिए. उन्हें ऐसा AI चाहिए जो लंबे दस्तावेज पढ़ सके, जानकारी का विश्लेषण कर सके, कोड लिख सके और कई फेज वाले काम पूरे करने में मदद करे। 

    क्लौड को इसी जरूरत के हिसाब से आगे बढ़ाया गया. इसके अलग-अलग मॉडल अलग तरह के काम के लिए बनाए गए हैं. कुछ तेज जवाब देने और कम खर्च वाले काम के लिए हैं, जबकि ज्यादा ताकतवर मॉडल कठिन सवालों, कोडिंग और गहरे विश्लेषण के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। 

    एंथ्रोपिक के लिए बड़ा मोड़ Claude Code रहा. यह ऐसा टूल है जो सॉफ्टवेयर डेवलपर्स को सिर्फ कोड का सुझाव नहीं देता, बल्कि कोड लिखने, उसकी जांच करने, गलतियां ठीक करने और उसे बेहतर बनाने के काम में भी मदद करता है. कंपनी के मुताबिक, NASA के इंजीनियरों ने भी Claude Code का इस्तेमाल मंगल ग्रह पर मौजूद Perseverance रोवर के लिए नेविगेशन कमांड तैयार करने में किया। 

    यहीं AI का असली बदलाव दिखाई देता है. पहले AI से पूछा जाता था कि कोड कैसे लिखा जाए. अब AI को कहा जा सकता है कि यह काम पूरा करो, कोड लिखो, टेस्ट करो और गलती मिलने पर उसे ठीक भी करो. यानी AI धीरे-धीरे एक डिजिटल सहायक से आगे बढ़कर काम करने वाले सहयोगी की भूमिका में पहुंच रहा है। 

    कंपनियां Claude पर इतना पैसा क्यों खर्च कर रही हैं?

    एंथ्रोपिक की कमाई का बड़ा हिस्सा आम लोगों के चैटबॉट इस्तेमाल से नहीं, बल्कि कंपनियों के कारोबार में Claude के इस्तेमाल से आता है. बैंक, टेक कंपनियां, वित्तीय संस्थान और दूसरी बड़ी कंपनियां AI का उपयोग ग्राहक सेवा, सॉफ्टवेयर बनाने, दस्तावेजों की जांच, रिसर्च और रोजमर्रा के कामों में कर रही हैं। 

    कंपनी की IPO फाइलिंग के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 तक उसके पास 11,900 से ज्यादा ऐसे ग्राहक थे जिनसे पिछले 12 महीनों में कम से कम 1 लाख डॉलर का रेवेन्यू आया. इनमें 1,900 से ज्यादा ग्राहक ऐसे थे जिनसे कम से कम 10 लाख डॉलर का रेवेन्यू मिला. करीब 250 ग्राहक ऐसे थे जिनसे 1 करोड़ डॉलर या उससे ज्यादा की कमाई हुई। 

    दरअसल क्लौड अब सिर्फ लोगों के लिए एक AI ऐप नहीं है. यह कई कंपनियों के कामकाज का हिस्सा बन रहा है. जब कोई कंपनी AI को अपने सॉफ्टवेयर, टीम और रोजमर्रा के काम में शामिल कर लेती है, तो उसका इस्तेमाल लगातार बढ़ सकता है. एंथ्रोपिक इसी बाजार पर दांव लगा रही है। 

    Google और Amazon ने क्यों लगाया अरबों डॉलर का दांव?
    एंथ्रोपिक की सफलता में बड़ी टेक कंपनियों का निवेश भी अहम रहा है. Google और Amazon ने इसमें अरबों डॉलर लगाए हैं. ऐमेजॉन ने 2023 में एंथ्रोपिक में 4 अरब डॉलर तक निवेश करने का ऐलान किया था. बाद में उसने और निवेश किया. गूगल ने भी कंपनी में निवेश किया और उसके साथ कंप्यूटिंग से जुड़े समझौते किए। 

    यहां एक दिलचस्प बात है. गूगल खुद Gemini AI बनाता है और Amazon भी AI के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा है. इसके बावजूद दोनों ने एंथ्रोपिक में निवेश किया. इसकी वजह यह है कि AI की दौड़ में सिर्फ अपना मॉडल बनाना काफी नहीं है. कंपनियों को AI सेवाओं के लिए ग्राहकों, कंप्यूटिंग क्षमता और मजबूत तकनीकी साझेदारियों की भी जरूरत है। 

    Anthropic को Amazon Web Services और Google Cloud जैसे प्लेटफॉर्म से कंप्यूटिंग संसाधन मिलते हैं. AI मॉडल चलाने के लिए बहुत बड़ी कंप्यूटिंग क्षमता चाहिए. ऐसे में बड़ी टेक कंपनियों के साथ साझेदारी Anthropic के लिए भी फायदेमंद है और इन कंपनियों के क्लाउड कारोबार के लिए भी। 

    41 मिलियन डॉलर से 33.2 अरब डॉलर तक पहुंची कमाई
    एंथ्रोपिक की कमाई में बढ़ोतरी की रफ्तार चौंकाने वाली है. कंपनी की IPO फाइलिंग के मुताबिक, 2023 में उसका रेवेन्यू 41 मिलियन डॉलर था. 2024 में यह बढ़कर 386 मिलियन डॉलर हुआ और 2025 में 4.6 अरब डॉलर तक पहुंच गया। 

    2026 के पहले नौ महीनों में कंपनी ने 33.2 अरब डॉलर का रेवेन्यू दर्ज किया. सितंबर 2026 में खत्म हुई तिमाही में ही इसका रेवेन्यू 17 अरब डॉलर था. कंपनी ने अक्टूबर के अंत तक सालाना आधार पर रेवेन्यू की रफ्तार 81 अरब डॉलर बताई थी. ध्यान रहे, सालाना रेवेन्यू रन रेट का मतलब यह नहीं कि कंपनी ने पूरे साल में इतनी कमाई कर ली है. यह मौजूदा रफ्तार के आधार पर लगाया गया अनुमान होता है। 

    यही आंकड़े इन्वेस्टर्स को आकर्षित कर रहे हैं. उन्हें लगता है कि आने वाले वर्षों में कंपनियां AI पर और ज्यादा खर्च करेंगी और एंथ्रोपिक इस बाजार का बड़ा हिस्सा हासिल कर सकती है। 

    इतनी कमाई के बावजूद खर्च और घाटा क्यों?
    कहानी का दूसरा पहलू भी है. AI मॉडल बनाना और उन्हें दुनिया भर में चलाना बेहद महंगा काम है. इसके लिए डेटा सेंटर, महंगे चिप, बिजली, कंप्यूटिंग क्षमता और बड़ी रिसर्च टीम चाहिए. हर बार जब लाखों लोग क्लौड से सवाल पूछते हैं या कंपनियां उससे बड़े काम कराती हैं, तो इसके पीछे कंप्यूटिंग संसाधन खर्च होते हैं। 

    एंथ्रोपिक की फाइलिंग बताती है कि कंप्यूटिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर पर उसका खर्च तेजी से बढ़ा है. 2025 में इस मद में कंपनी ने 7.3 अरब डॉलर खर्च किए, जो 2024 के मुकाबले करीब 190 फीसदी ज्यादा था. कंपनी ने यह भी कहा है कि आने वाले समय में कंप्यूटिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर उसका सबसे बड़ा खर्च बना रह सकता है। 

    2026 के पहले नौ महीनों में कंपनी का ऑपरेटिंग लॉस 1.3 अरब डॉलर रहा. इसका मतलब है कि तेजी से बढ़ती कमाई के बावजूद कारोबार को चलाने और AI विकसित करने पर भारी खर्च हो रहा है. कंपनी का दावा है कि रेवेन्यू बढ़ने के साथ उसकी ऑपरेटिंग स्थिति में सुधार हो रहा है, लेकिन आगे भी बड़े निवेश की जरूरत रहेगी। 

    AI सुरक्षा की बात करने वाली कंपनी खुद विवादों से दूर नहीं
    एंथ्रोपिक की पहचान AI सुरक्षा पर जोर देने वाली कंपनी के रूप में रही है. उसने Constitutional AI नाम का तरीका विकसित किया, जिसमें AI मॉडल को कुछ लिखित सिद्धांतों के आधार पर ट्रेन किया जाता है. इसका मकसद मॉडल को सुरक्षित, उपयोगी और तय दिशा-निर्देशों के अनुरूप जवाब देने के लिए तैयार करना है। 

    कंपनी ने खुद को Public Benefit Corporation के रूप में भी बनाया है. इस व्यवस्था में कंपनी के बोर्ड को शेयरधारकों के आर्थिक हित के साथ समाज पर पड़ने वाले असर और कंपनी के घोषित सार्वजनिक उद्देश्य को भी ध्यान में रखना होता है। 

    लेकिन AI सुरक्षा का दावा करने के बावजूद एंथ्रोपिक विवादों से अछूती नहीं रही. लेखकों ने आरोप लगाया कि कंपनी ने अपने AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए उनकी किताबों का गलत इस्तेमाल किया. जुलाई 2026 में कंपनी ने लेखकों से जुड़े एक बड़े मुकदमे में 1.5 अरब डॉलर का समझौता किया. संगीत से जुड़े कॉपीराइट मामलों में भी कंपनी को कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। 

    इसके अलावा AI मॉडल के गलत इस्तेमाल, साइबर सुरक्षा और तेजी से शक्तिशाली होते सिस्टम से जुड़े खतरे भी कंपनी के सामने हैं. यानी AI बनाने की रफ्तार के साथ यह सवाल भी बड़ा होता जा रहा है कि इस तकनीक पर नियंत्रण और जवाबदेही कैसे तय होगी। 

    क्या एंथ्रोपिक अब OpenAI और Google को पीछे छोड़ देगी?
    एंथ्रोपिक की तेज बढ़त ने AI की दौड़ को और दिलचस्प बना दिया है. OpenAI के पास ChatGPT और बड़ी उपभोक्ता पहुंच है. गूगल के पास Gemini के साथ सर्च, Android और क्लाउड जैसे बड़े प्लेटफॉर्म हैं. माइक्रोसॉफ्ट भी AI को अपने सॉफ्टवेयर और क्लाउड सेवाओं में जोड़ रहा है. दूसरी तरफ एंथ्रोपिक ने कंपनियों और डेवलपर्स के बीच क्लौड की मजबूत जगह बनाने की कोशिश की है। 

    इसलिए AI की लड़ाई सिर्फ इस बात पर नहीं है कि किसका चैटबॉट बेहतर जवाब देता है. असली मुकाबला इस बात का है कि कौन सा AI मॉडल कंपनियों का काम ज्यादा तेजी से और कम खर्च में पूरा कर सकता है. कौन सा मॉडल डेवलपर्स के लिए ज्यादा उपयोगी है और कौन अपने ग्राहकों को लंबे समय तक अपने साथ बनाए रख सकता है। 

    Anthropic के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही होगी कि वह अपनी तेजी से बढ़ती कमाई को लंबे समय तक बनाए रखे, कंप्यूटिंग का खर्च संभाले और AI सिक्योरिटी को लेकर अपने दावों पर खरी उतरे। 

    Related Posts

    Gold-Silver Price Crash: हफ्तेभर में सोना ₹11,000 और चांदी ₹20,000 तक सस्ती, क्या अभी और गिरेगी कीमत?

    November 21, 2026

    KIA का बड़ा बदलाव, Seltos-Sonet समेत तीन कारों के कई वेरिएंट बंद

    November 21, 2026

    Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल

    November 20, 2026

    सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड?

    November 20, 2026

    शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही Sensex-Nifty धड़ाम; निवेशकों में हलचल

    November 20, 2026

    ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी

    November 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.