Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चाय की टपरी पर रुके सीएम धामी, खुद बनाई चाय और लोगों को पिलाई

    November 16, 2026

    चाय की टपरी पर रुके सीएम धामी, खुद बनाई चाय और लोगों को पिलाई

    November 16, 2026

    SIR में वोटर लिस्ट से नाम कटा तो न हों परेशान, फॉर्म-6 भरकर करा सकेंगे दोबारा रजिस्ट्रेशन

    November 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 17
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » उस्मान ख्वाजा का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर बड़ा हमला, बोले- तीनों को बनाया गया बलि का बकरा

    उस्मान ख्वाजा का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर बड़ा हमला, बोले- तीनों को बनाया गया बलि का बकरा

    News DeskBy News DeskNovember 16, 20261 Views खेल

     सिडनी

    ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में 2018 के सैंडपेपरगेट विवाद की आग आठ साल बाद एक बार फिर भड़क गई है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और कैमरन बैनक्रॉफ्ट के बचाव में खुलकर मोर्चा संभाला है. ख्वाजा का कहना है कि गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में इन तीनों खिलाड़ियों को जरूरत से कहीं ज्यादा सजा दी गई. उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर ICC के मुकाबले कहीं अधिक कठोर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। 

    ख्वाजा ने अपनी किताब 'Sabr' में दावा किया है कि 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ की साजिश के बारे में पूरी टीम को पता था. हालांकि, मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने इस दावे को पूरी तरह बकवास करार दिया है. इससे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में पुराना विवाद फिर चर्चा में आ गया है। 

    'मुझे और पैसों की जरूरत नहीं'
    ख्वाजा ने उन आरोपों को भी खारिज किया है कि उन्होंने अपनी किताब की बिक्री और कमाई के लिए इस विवाद को फिर से हवा दी है. उन्होंने कहा कि भगवान ने उन्हें जिंदगी में बहुत कुछ दिया है और अब ज्यादा पैसा उनकी जिंदगी में कोई बदलाव नहीं लाएगा। 

    ख्वाजा के मुताबिक, उन्होंने उन तीन खिलाड़ियों का साथ दिया, जिनके साथ उन्हें लगता है कि नाइंसाफी हुई. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस मुद्दे पर बोलने से मौजूदा टीम में खेल रहे कुछ खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती है, इसलिए उन्होंने अपनी बात रखते हुए इस पहलू का भी ध्यान रखा। 

    वॉर्नर से किया था खुलासे का वादा
    ख्वाजा ने बताया कि उन्होंने डेविड वॉर्नर से लंबे समय पहले इस मामले पर बात करने का वादा किया था. वॉर्नर को अपनी गलती के कारण पिछले आठ साल से बदनामी का बोझ उठाना पड़ा है. ख्वाजा ने कहा कि उन्होंने अपनी किताब में क्या लिखा है, इसकी जानकारी भी वॉर्नर को करीब दो महीने पहले ही दी थी। 

    उन्होंने कहा कि तीनों खिलाड़ियों को सार्वजनिक रूप से अपमानित होना पड़ा. उनके मुताबिक, ICC ने जो सजा तय की थी, उसके आगे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को नहीं जाना चाहिए था। 

    ICC की सजा से आगे निकल गया था क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
    ख्वाजा ने सजा के अंतर को समझाते हुए बताया कि ICC ने स्टीव स्मिथ को एक टेस्ट मैच और मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना दिया था. कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था, जबकि ख्वाजा के मुताबिक डेविड वॉर्नर को ICC की ओर से कोई जुर्माना नहीं मिला था। 

    इसके बावजूद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तीनों पर अलग से कड़ी कार्रवाई की. स्मिथ और वॉर्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था, जबकि बैनक्रॉफ्ट को नौ महीने के लिए प्रतिबंधित किया गया था. स्मिथ और वॉर्नर को नेतृत्व की भूमिकाओं से भी दूर कर दिया गया था। 

    ख्वाजा का मानना है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले में जरूरत से ज्यादा सख्ती दिखाई. उन्होंने कहा कि अपनी किताब में उन्होंने विस्तार से बताया है कि बोर्ड ने ऐसा क्यों किया और उस समय इसके पीछे क्या परिस्थितियां थीं। 

    विवाद के बीच डेविड वॉर्नर ने भी ख्वाजा का समर्थन किया है. उन्होंने पैट कमिंस की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि कमिंस ने उनके खिलाफ रुख अपनाकर उन्हें अकेला छोड़ दिया था. इस तरह आठ साल पुराना सैंडपेपरगेट मामला अब सिर्फ बॉल टेंपरिंग की घटना तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि उस समय खिलाड़ियों को मिली सजा और टीम के भीतर की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। 

    Related Posts

    जय शाह लगातार दूसरी बार बने ICC चेयरमैन, 2028 ओलंपिक पर रहेगा खास फोकस

    November 16, 2026

    ICC का बड़ा ऐलान: भारत को 2029 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

    November 15, 2026

    U-19 एशिया कप फाइनल के हीरो मोहित उल्वा की चमकी किस्मत, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मिला मौका

    November 15, 2026

    भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रन से हराया, 3-1 से वनडे सीरीज पर किया कब्जा

    November 15, 2026

    अंडर-19 एशिया कप में भारत की जीत पर गदगद हुए पीएम मोदी, युवा खिलाड़ियों से बोले- आप पर गर्व है

    November 15, 2026

    पाकिस्तान से 2025 की हार का भारत ने लिया बदला, अंडर-19 एशिया कप में 9वीं बार बना चैंपियन

    November 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.