Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आर्थिक तंगी से बंद हुई अखबारी वेबसाइटों को फिर मिलेगा डिजिटल जीवन!

    November 15, 2026

    संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर में, महिला आरक्षण पर संविधान संशोधन विधेयक लाने की तैयारी

    November 15, 2026

    463 किलोमीटर तक बिना ब्रेक दौड़ती रही वंदे भारत ट्रेन, रेलवे में मचा हड़कंप

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, November 15
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » SpiceJet संकट में घिरी: उड़ानें रद्द, विमान खड़े और 6 महीने से कर्मचारियों को नहीं मिली सैलरी

    SpiceJet संकट में घिरी: उड़ानें रद्द, विमान खड़े और 6 महीने से कर्मचारियों को नहीं मिली सैलरी

    News DeskBy News DeskNovember 14, 20260 Views बिजनेस

    मुंबई 

    दुबई हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बकाया भुगतान न मिलने पर ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी डीएनएटा ने एयरलाइन की चेक-इन सेवाएं रोक दीं। इसका असर यह हुआ कि कंपनी को दुबई से अपनी चार उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को एयरलाइन की सिर्फ दो उड़ानों को ही दुबई हवाई अड्डे से उड़ान भरने की अनुमति मिली।

    डीएनएटा का 1.4 करोड़ दिरहम से ज्यादा बकाया
    आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पाइसजेट पर ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी डीएनएटा का 1.4 करोड़ यूएई दिरहम से ज्यादा बकाया है। भुगतान नहीं होने के चलते कंपनी ने एयरलाइन की चेक-इन सेवाएं रोक दी थीं। हालांकि, यह रोक सिर्फ 12 नवंबर तक ही रही।

    दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को किया अलर्ट
    दुबई में उड़ानें रद्द होने के बाद अब दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने भी स्पाइसजेट के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। हवाई अड्डा प्रशासन ने कहा है कि एयरलाइन की परिचालन संबंधी परेशानियों के चलते कुछ उड़ानों पर असर पड़ सकता है। जीएमआर के संचालन वाले दिल्ली हवाई अड्डे ने यात्रियों को सलाह दी है कि घर से निकलने से पहले स्पाइसजेट की वेबसाइट या अन्य आधिकारिक माध्यमों से अपनी उड़ान की स्थिति जरूर जांच लें। किसी भी बदलाव की जानकारी के लिए एयरलाइन से संपर्क करने को भी कहा गया है।

    मई-2005 में उड़ान शुरू करने वाली स्पाइसजेट कभी देश की दूसरी सबसे बड़ी बजट एयरलाइन थी. लेकिन आज वह अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है. कंपनी के सामने संकट बड़ा है, इतिहास देखें तो कई एयरलाइंस कंपनियां इसी तरह धीरे-धीरे गायब हो गईं। 

    कैसे संकट में घिरी कंपनी?

    अगर मौजूदा समय में स्पाइसजेट की बात करें तो कंपनी पर चौतरफा चुनौतियां हैं. कोविड-19 के बाद से कंपनी भारी वित्तीय संकट में फंस गई. कंपनी पर कुल देनदारियां ₹4,500 करोड़ से अधिक पहुंच गईं, जिसमें विमान लीज देने वाली कंपनियों, एयरपोर्ट ऑपरेटरों और कर्मचारियों का बकाया (PF, TDS, GST) शामिल है. समय पर किराया नहीं चुकाने की वजह से कई विदेशी कंपनियों ने स्पाइसजेट को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) में घसीटा और अपने विमान वापस मांग लिए।  

    दरअसल, भारतीय विमानन क्षेत्र में पिछले एक दशक के दौरान भारी उथल-पुथल देखने को मिली है. एक ओर हवाई यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी है, तो दूसरी ओर महंगे ईंधन (ATF), डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट और कम किराये की प्रतिस्पर्धा ने कई एयरलाइंस की कमर तोड़ दी है। 

    मौजूदा समय में बजट एयरलाइन स्पाइसजेट (SpiceJet) सबसे गंभीर परिचालन और वित्तीय संकट से गुजर रही है. नवंबर 2026 तक के ताजा आंकड़े दर्शाते हैं कि कंपनी के लिए उड़ानों का नियमित संचालन करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। 

    सिकुड़ता बेड़ा और गिरती बाजार हिस्सेदारी
    विमानों की भारी कमी के कारण स्पाइसजेट का सक्रिय बेड़ा सिमटकर महज 12 से 13 विमानों तक रह गया है, जिनमें से कुछ विमान वेट लीज पर लिए गए हैं. बेड़े में कम विमान होने का सीधा असर यात्री संख्या पर पड़ा है. सितंबर 2026 में एयरलाइन की घरेलू बाजार हिस्सेदारी गिरकर महज 1% फीसदी से भी कम रह गई, और इस दौरान कंपनी केवल लगभग 73,000 यात्रियों को ही सेवा दे सकी. कभी स्पाइसजेट देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी हुआ करती थी। 

    उड़ानों का रद्द होना और समय की पाबंदी में गिरावट
    रिपोर्ट्स की मानें तो विमानों और आर्थिक संकट के चलते स्पाइसजेट रोजाना औसतन 15 से 20 से अधिक उड़ानें रद्द कर रही हैं. नवंबर 2026 के शुरुआती दिनों (5 से 9 नवंबर) में महज 5 दिनों के भीतर कंपनी ने कुल 333 उड़ानें रद्द कीं. इसके साथ ही एयरलाइन का 'ऑन-टाइम परफॉर्मेंस' (OTP) यानी समय पर उड़ान भरने का रिकॉर्ड गिरकर 16.6% के बेहद निचले स्तर पर आ गया है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। 

    वित्तीय संकट और कर्मचारियों का बकाया वेतन
    साफ शब्दों में कहें तो कंपनी की आर्थिक स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है. खबर ये है कि नकदी के गंभीर संकट के कारण कर्मचारियों को जून 2026 से वेतन नहीं मिला है. इसके अलावा कंपनी ने पिछले एक साल से अधिक समय से कर्मचारियों के कर्मचारी भविष्य निधि (PF), TDS और जीएसटी का भुगतान भी नहीं किया है, जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष है।  

    पैसे की तंगी के कारण कंपनी अपने खराब हुए विमानों के इंजन और स्पेयर पार्ट्स नहीं खरीद पाई, जिससे बड़ी संख्या में विमान ग्राउंडेड हो गए। 

    ऐसे में अगर जल्द ही बड़े पूंजी निवेश की व्यवस्था नहीं हुई, तो कंपनी के लिए परिचालन बचाए रखना मुश्किल होगा. इस बीच स्पाइसजेट का शेयर गिरकर 8 रुपये के आसपास पहुंच गया है और मार्केट कैप गिरकर 1320 करोड़ रुपये रह गया है।  

    नियामक संस्थाओं (DGCA) की सख्त निगरानी
    इस बीच यात्रियों को हो रही लगातार परेशानी और एयरलाइन की परिचालन क्षमता पर उठते सवालों को देखते हुए, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने स्पाइसजेट के खिलाफ अपनी वित्तीय और परिचालन ऑडिट तेज कर दी है. नियामक संस्थाएं इस बात की गहन जांच कर रही हैं कि क्या एयरलाइन सुरक्षित और विश्वसनीय सेवाएं जारी रखने में सक्षम है?

    भारत सरकार की ओर से मार्च 2026 में संसद में दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले 10 वर्षों (2016 से 2026 के बीच) में वित्तीय संकट, विमानों की अनुपलब्धता और आंतरिक समस्याओं के कारण कुल 11 एयरलाइंस ने भारत में अपना परिचालन बंद किया है. इसके अलावा 2 बड़ी एयरलाइंस (विस्तारा और एयरएशिया इंडिया) का टाटा समूह की अन्य एयरलाइंस में विलय हो गया।  

    पिछले एक दशक में दिवालिया या परिचालन बंद करने वाली प्रमुख भारतीय एयरलाइंस:

    जेट एयरवेज (Jet Airways- 2019 में बंद): कभी भारत की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन रही जेट एयरवेज भारी कर्ज के कारण अप्रैल 2019 में बंद हो गई. इसे पुनर्जीवित करने की सभी कोशिशें विफल रहीं और 2024 में इसके परिसमापन का आदेश दिया गया। 

    गो फर्स्ट (Go First- 2023 में बंद): पहले 'गोएयर' के नाम से मशहूर इस बजट एयरलाइन ने प्रैट एंड व्हिटनी (Pratt & Whitney) के खराब इंजनों के कारण अपने आधे विमान खड़े होने के बाद मई 2023 में दिवालियापन के लिए आवेदन किया और बंद हो गई। 

    एयर कोस्टा (Air Costa- 2017 में बंद): दक्षिण भारत की यह क्षेत्रीय एयरलाइन वित्तीय संकट और लीज पर लिए गए विमानों की वापसी के कारण बंद हो गई। 

    एयर पेगासस (Air Pegasus- 2016 में बंद): बेंगलुरु स्थित इस क्षेत्रीय एयरलाइन का लाइसेंस बकाया भुगतान न करने के कारण रद्द कर दिया गया। 
    एयर कार्निवल (Air Carnival- 2017 में बंद): कोयंबटूर से संचालित होने वाली यह एयरलाइन महज एक साल के भीतर वित्तीय समस्याओं के चलते बंद हो गई। 

    ट्रूजेट (TruJet- 2022 में बंद): क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना (UDAN) के तहत उड़ान भरने वाली यह एयरलाइन नकदी की कमी के कारण बंद हुई.

    एयर डेक्कन- री-लॉन्च (Air Deccan- 2020 में बंद): उड़ान योजना के तहत दोबारा शुरू हुई यह कंपनी कोविड-19 महामारी के झटके को नहीं झेल सकी.

    अन्य छोटी/क्षेत्रीय एयरलाइंस: इनके अलावा एयर ओडिशा (2019), सुप्रीम एयरलाइंस (2018), जूम एयर / Zooom Air (2024) और फ्लाईबिग / FlyBig (2025) ने भी वित्तीय व परिचालन संकट के कारण उड़ानें बंद कर दीं.

    रोजाना 15 से 20 उड़ानें रद्द होने की खबर
    नवंबर की शुरुआत से ही स्पाइसजेट की उड़ानों को लेकर लगातार परेशानियों की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरलाइन रोजाना करीब 15 से 20 उड़ानें रद्द कर रही है, जबकि उसके तय कार्यक्रम में लगभग 65 उड़ानें ही शामिल हैं।

    कई कंपनियों का बकाया नहीं चुका पा रही एयरलाइन
    स्पाइसजेट की परेशानी सिर्फ ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी तक सीमित नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरलाइन पर विमान किराये पर देने वाली कंपनियों, तेल कंपनियों, हवाई अड्डा संचालकों और जमीन पर विमान सेवाएं देने वाली एजेंसियों का भी बकाया है। हालात ऐसे बताए जा रहे हैं कि कई जरूरी सेवाओं के लिए एयरलाइन को पहले पैसे देने पड़ रहे हैं। यानी भुगतान मिलने के बाद ही उसे ईंधन और दूसरी जरूरी सुविधाएं मिल पा रही हैं।

    बेड़े में बचे करीब 12 विमान, तीन खड़े
    आर्थिक तंगी का असर स्पाइसजेट के विमानों पर भी पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरलाइन के पास अब करीब 12 विमान ही उड़ान भरने के लिए उपलब्ध हैं। इनमें से तीन विमान किराये के भुगतान से जुड़े विवाद के चलते खड़े हैं। कम विमानों के साथ उड़ानें चलाने और दूसरी कंपनियों का बकाया चुकाने में आ रही दिक्कतों का असर एयरलाइन के रोजमर्रा के कामकाज पर भी पड़ रहा है।

    कर्मचारियों को जून 2026 से नहीं मिली तनख्वाह
    एयरलाइन की आर्थिक हालत का असर उसके कर्मचारियों पर भी पड़ने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारियों को जून 2026 से तनख्वाह नहीं मिली है। इससे कंपनी के भीतर भी आर्थिक संकट की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

    कंपनी का घाटा बढ़ा, कमाई में भी गिरावट
    स्पाइसजेट की आर्थिक स्थिति भी लगातार दबाव में है। सितंबर 2025 में खत्म हुई तिमाही में कंपनी को 621 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। एक साल पहले इसी तिमाही में यह घाटा 458 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की कमाई भी 13.4 फीसदी घटकर 792 करोड़ रुपये रह गई। वहीं, कंपनी को कारोबार से जुड़े खर्चों के बाद 297 करोड़ रुपये का परिचालन घाटा हुआ। विदेशी मुद्रा के उतार-चढ़ाव का असर हटाकर देखें तो ब्याज, टैक्स, मूल्यह्रास और विमान किराये से पहले का घाटा भी बढ़कर 203.8 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 58.87 करोड़ रुपये था। ये आंकड़े बताते हैं कि एयरलाइन के लिए आर्थिक मोर्चे पर चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं।

    Related Posts

    आर्थिक तंगी से बंद हुई अखबारी वेबसाइटों को फिर मिलेगा डिजिटल जीवन!

    November 15, 2026

    भारत में दस्तक देने जा रहा नया कार ब्रांड JSW, 3 दिसंबर को लॉन्च होगी पहली कार

    November 15, 2026

    अशोक बुवानीवाला को दिल्ली की सीएम ने दिया महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड

    November 14, 2026

    TATA Sons की लिस्टिंग पर नोएल टाटा की चिंता, बोले- मुनाफे पर चला जाएगा ध्यान

    November 14, 2026

    लखनऊ की एरा यूनिवर्सिटी में जुटे चिकित्सा विशेषज्ञ, पर्सनलाइज्ड मेडिसिन के 5वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

    November 14, 2026

    शेयर बाजार में अचानक भूचाल! झटके में 2 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, निवेशकों को भारी नुकसान

    November 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.