Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सहकारिता से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगे आर्थिक अवसर : धन सिंह रावत

    November 13, 2026

    प्रवासियों के अनुभव और निवेश से बदलेगी उत्तराखंड की तस्वीर

    November 13, 2026

    सिक्किम में बर्फबारी के बीच सेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 900 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Saturday, November 14
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » सलमान खान की ‘मातृभूमि’ में कौन हैं चीनी मेजर? नेपाली सिनेमा के इस विलेन की जानें कहानी

    सलमान खान की ‘मातृभूमि’ में कौन हैं चीनी मेजर? नेपाली सिनेमा के इस विलेन की जानें कहानी

    News DeskBy News DeskNovember 13, 20261 Views मनोरंजन

    सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। इसमें सलमान चीनी सेना से लोहा लेते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में उनका सामना चीनी सेना के एक मेजर से भी होता है। इस किरदार में दिखे अभिनेता अनूप बिक्रम शाही ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। हिंदी सिनेमा के दर्शकों के लिए अनूप भले ही नया चेहरा हों, लेकिन नेपाली फिल्म इंडस्ट्री में वह अपनी दमदार पहचान रखते हैं। ट्रेलर में उनकी झलक सामने आने के बाद लोग उनके बारे में जानने के लिए इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं अनूप बिक्रम शाही और कैसे मॉडलिंग से शुरू हुआ उनका सफर बॉलीवुड तक पहुंचा।

    नेपाली सिनेमा के चर्चित विलेन हैं अनूप
    अनूप बिक्रम शाही नेपाली सिनेमा के जाने-माने अभिनेताओं में शामिल हैं। लंबी कद-काठी, आकर्षक व्यक्तित्व और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस उनकी पहचान है। उन्हें खासतौर पर अपने निगेटिव किरदारों के लिए जाना जाता है। दिलचस्प बात यह है कि अनूप हमेशा हीरो बनना चाहते थे, लेकिन पर्दे पर विलेन के रूप में उन्हें ज्यादा लोकप्रियता मिली। बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के उन्होंने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में जगह बनाई। काठमांडू में जन्मे अनूप ने शोबिज में कदम मॉडलिंग के जरिए रखा। साल 2013 में उन्होंने 'मैनहंट इंटरनेशनल नेपाल' का खिताब जीता। इसके बाद 2016 में चीन के शेनझेन में आयोजित 'मैनहंट इंटरनेशनल' प्रतियोगिता में नेपाल का प्रतिनिधित्व किया। यहां उन्हें 'बेस्ट टीवी मॉडल' के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    'हसिया' से मिली फिल्मों में पहचान
    मॉडलिंग में पहचान बनाने के बाद अनूप ने अभिनय की दुनिया का रुख किया। साल 2013 में उन्होंने नेपाली फिल्म 'सौर्य' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। हालांकि, 2014 में आई फिल्म 'हसिया' ने उन्हें असली पहचान दिलाई। इसमें उनके निगेटिव किरदार को दर्शकों ने पसंद किया और वह नेपाली सिनेमा के चर्चित विलेन बन गए। इसके बाद अनूप ने कई फिल्मों में काम किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में 'बीर बिक्रम', 'किंग', 'क्री', 'लिली बिली', 'जय शंभू', 'पुरानो बुलेट', 'पासवर्ड', 'लक्षे' और 'लप्पन छप्पन 2' शामिल हैं। अपने स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस के चलते उन्हें नेपाली फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट स्टाइलिश एक्टर्स में भी गिना जाता है।

    टीवी शो और राजनीति में भी आजमाया हाथ
    फिल्मों के अलावा अनूप ने टेलीविजन पर भी अपनी पहचान बनाई। वह नेपाली रियलिटी शो 'हिमालयन रोडीज' में गैंग लीडर के तौर पर नजर आए। शो के फॉर्मेट के साथ उनका बेबाक अंदाज और प्रभावशाली व्यक्तित्व खूब जमे। अभिनय के अलावा उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा। साल 2022 में वह नेपाली कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे।

    'मातृभूमि' में सैकड़ों कलाकारों को पछाड़कर मिला रोल
    अनूप के करियर के लिए 'मातृभूमि' एक बड़ा मौका है। निर्देशक अपूर्व लाखिया ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान बताया था कि चीनी सेना के मेजर के किरदार के लिए दुनिया भर के कलाकारों के ऑडिशन लिए गए थे। सैकड़ों कलाकारों में से अनूप को इस भूमिका के लिए चुना गया। इस तरह नेपाली सिनेमा में अपनी पहचान बना चुके अभिनेता को अब हिंदी दर्शकों के सामने खुद को साबित करने का मौका मिला है। अनूप सलमान खान के बड़े प्रशंसक हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में उन्होंने सलमान के पैर छुए थे। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अब फिल्म में दोनों अभिनेताओं के आमने-सामने आने वाले दृश्यों को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी 'मातृभूमि' 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    मालिना जोशी से जुड़ा था नाम
    अनूप अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। हालांकि, एक समय उनका नाम पूर्व मिस नेपाल और मॉडल मालिना जोशी के साथ जुड़ा था। दोनों ने फिल्म 'रानी' में साथ काम किया था। बताया जाता है कि करीब दो साल तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों अलग हो गए। फिलहाल अनूप का ध्यान अपने अभिनय करियर पर है और 'मातृभूमि' के जरिए वह बॉलीवुड में नई पहचान बनाने की तैयारी में हैं।

    Related Posts

    दुबई में शाहरुख खान के 50 करोड़ के पेंटहाउस लॉन्च होते ही बिके, गौरी खान ने किया डिजाइन

    November 13, 2026

    मौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन, 54 साल का साथ छूटा; परिवार में शोक

    November 13, 2026

    फुटबॉल के बाद अब टीवी की दुनिया में उतरेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पहली सीरीज ‘डे 1s’ की शूटिंग शुरू

    November 12, 2026

    असली भारत अब हमारी फिल्में देखने घरों से निकल रहा है’, सिद्धार्थ मल्होत्रा का बड़ा बयान

    November 12, 2026

    अमिताभ बच्चन की KBC 18 में वापसी, 10 नवंबर से शुरू करेंगे शूटिंग; 16 नवंबर से आएंगे नए एपिसोड

    November 10, 2026

    ‘रामायण’ में रावण बनने के लिए यश ने पहना 33 किलो का कॉस्ट्यूम, 1.8 किलो का था मुकुट

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.