Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भारत में सजेगा ऑटो इंडस्ट्री का महाकुंभ, 50 देशों की 1,750 कंपनियां होंगी शामिल

    November 11, 2026

    शेयर बाजार में जोरदार तेजी, 8 महीने के उच्चतम स्तर पर सेंसेक्स और निफ्टी

    November 11, 2026

    भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम, विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और योगदान से कराया जाएगा परिचित….

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, November 11
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » पुरुषों में भी तेजी से बढ़ रही इनफर्टिलिटी, इन बीमारियों के चलते अस्पतालों के चक्कर काट रहे लोग

    पुरुषों में भी तेजी से बढ़ रही इनफर्टिलिटी, इन बीमारियों के चलते अस्पतालों के चक्कर काट रहे लोग

    News DeskBy News DeskNovember 11, 20260 Views लाइफ स्टाइल

    नई दिल्ली

    माता-पिता बनने का सपना पूरा करने के लिए अब पहले से ज्यादा कपल IVF की मदद ले रहे हैं. एवेंडस की रिपोर्ट बताती है कि देश में जून 2024 तक करीब 3.20 लाख आईवीएफ साइकिल हुई थी, लेकिन ये आंकड़ा 2028 तक 5.50 लाख तक जा सकता है, हालांकि आईवीएफ कराने वालों की संख्या बढ़ना खराब सेहत की निशानी है. अलग- अलग अस्पतालों के आईवीएफ सेंटर से ये भी पता चला है कि अब महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष भी बड़ी संख्या में इनफर्टिलिटी का शिकार हो रहे हैं। 

    भारत में कितनी तेजी से बढ़ रहा IVF?
    दिल्ली के अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल में सीनियर कंसल्टेंट डॉ. मेघा मित्तल बताती हैं कि देश में 2023 तक हर साल लगभग 2 से 2.5 लाख IVF साइकिल होती थी, लेकिन 2030 तक यह संख्या सालाना 5 से 6 लाख तक पहुंच सकती है. इलाज के लिए आने वाले कपल्स का आंकड़ा हर साल बढ़ रहा है. आईवीएफ साइकिल भी पहले की तुलना में ज्यादा हो रही हैं। 

    क्रिस्टा IVF की डॉ. निधि सहरावत ने बताया कि अब IVF के बारे में जानकारी लेने वाले कपल की संख्या काफी बढ़ गई है. 2025-26 में IVF कंसल्टेशन में 33.2% का इजाफा हुआ है. IVF साइकिल भी 2025-26 में 58.6%  तक बढ़ी है. मरीजों की संख्या भी 40.1% ज्यादा हो गई है। 

    महिलाओं में  PCOS और पुरुषों में स्पर्म काउंट एक बड़ी समस्या 
    डॉ निधि ने बताया कि उनके यहां आईवीएफ के लिए आने वाली कुल महिलाओं में करीब 35 फीसदी ऐसी हैं ,जिनको PCOS है और इस वजह से वह आईवीएफ का सहारा ले रही हैं. उन्होंने यह भी बताया कि लगभग आधे मामलों में पुरुषों में भी इनफर्टिलिटी की समस्याएं हैं. उनमें स्पर्म काउंट का कम होना और उसकी क्वालिटी का खराब होना जैसी समस्याएं देखी जा रही है। 

    डॉ निधि के मुताबिक,स्पर्म काउंट का कम होना ओलिगोस्पर्मिया नाम की बीमारी है. पुरुषों में बीते कुछ सालों में ये समस्या काफी बढ़ी है. डॉ. मेघा ने भी आईवीएफ कराने वाले कपल्स में ये दो हेल्थ प्रॉबल्म ज्यादा देखी हैं. उनका कहना है कि इनफर्टिलिटी केवल महिलाओं में ही नहीं पुरुषों में भी देखी जा रही है. 20 से 30 % पुरुषों में ये देखा जा रहा है. इसके अलावा खराब खानपान, देर से शादी, बढ़ती उम्र , महिलाओं में में परिवार शुरू करने का फैसला इसके बड़े कारण हैं। 

    देर से परिवार शुरू करना पड़ सकता है भारी
    एलांटिस हेल्थकेयर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मनन गुप्ता ने बताया कि IVF की बढ़ती मांग के पीछे लाइफस्टाइल और मेडिकल कारणों की भूमिका है. देर से शादी और ज्यादा उम्र में परिवार शुरू करने का फैसला भी उनमें से एक है. महिलाओं की उम्र बढ़ने के साथ उनके अंडों की संख्या कम हो जाती है. कई महिलाएं PCOS के कारण भी सामान्य तरीके से बच्चा कंसीव नहीं कर पाती हैं. वहीं, पुरुषों में भी उम्र के साथ स्पर्म काउंट कम हो जाता है।  

    कब डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए?

    अगर 1 साल तक प्रयास करने के बाद भी नॉर्मल तरीके से बच्चा कंसीव नहीं हो रहा है तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. सामान्य तौर पर 35 साल से कम उम्र की महिलाओं को एक साल कोशिश के बाद और 35 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को छह महीने कोशिश के बाद जांच कराने की सलाह दी जाती है. अगर पहले से PCOS की बीमारी है और पुरुष को उसकी सेहत ठीक नहीं लग रही है तो भी डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

    Related Posts

    सर्दियों में मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी रूखी रहती है त्वचा? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 9 गलतियां

    November 10, 2026

    सर्दियों में मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी रूखी रहती है त्वचा? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 9 गलतियां

    November 10, 2026

    ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

    October 30, 2026

    अलसी और नींबू से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन जेल, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से पाएं छुटकारा

    October 30, 2026

    5 मिनट की टैपिंग थेरेपी से कम होगा तनाव? जानें EFT तकनीक कैसे सुधार सकती है मूड और मानसिक शांति

    October 29, 2026

    5 मिनट की टैपिंग थेरेपी से कम होगा तनाव? जानें EFT तकनीक कैसे सुधार सकती है मूड और मानसिक शांति

    October 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.