Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विराट कोहली बिना ICC ट्रॉफी के भी टेस्ट कप्तानी में नंबर-1 क्यों? धोनी से तुलना के बीच चर्चा में ‘चीकू’

    November 6, 2026

    पाकिस्तानी क्रिकेटर आजम खान का बड़ा खुलासा, बाबर आजम के फैंस ने परिवार को दी थी दर्दनाक धमकी

    November 6, 2026

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर देहरादून पहुंचे अमित शाह, सीएम धामी ने किया स्वागत

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Friday, November 6
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » भारत की ट्रेड डिप्लोमेसी का दिखेगा असर, 50 से ज्यादा देशों में खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

    भारत की ट्रेड डिप्लोमेसी का दिखेगा असर, 50 से ज्यादा देशों में खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

    News DeskBy News DeskNovember 6, 20260 Views देश

    नई दिल्ली

    चंद महीनों पहले की बात है. अमेर‍िका ने भारत पर 50 फीसदी टैर‍िफ लगाया तो लगा सारे रास्‍ते बंद हो गए हैं. एक के बाद एक बुरी खबरें आने लगीं. ट्रंप 100 फीसदी, 200 फीसदी टैर‍िफ की धमकी देने लगे. सरकार थोड़ी हैरान जरूर थी, लेकिन ट्रंप के सनकीपन के बारे में शायद पता था. इसील‍िए कुछ ही द‍िनों बाद सरकार ने नए रास्‍ते खोलने शुरू कर द‍िए. सबसे पहले अमेर‍िका के ही सबसे करीबी देशों यूरोप को पार्टनर बनाया. अफ्रीका के साथ डील की. एश‍िया के कई देशों से हाथ म‍िलाया. एक के बाद एक ट्रेड डील ने ऐसे हालात बना द‍िए क‍ि ट्रंप को भी कहना पड़ा क‍ि हम भारत के साथ डील करना चाहते हैं. अब वही ट्रंप म‍िडटर्म इलेक्‍शन हार गए हैं. उनके हाथ बंध गए हैं. अब वे कड़े फैसले लेने से पहले कई बार सोचेंगे. ये सब देखकर एक्‍सपर्ट कह रहे क‍ि साल भर की मेहनत का नतीजा अब द‍िखेगा. भारत की ट्रेड ड‍िप्‍लोमेसी से कमाई के नए रास्‍ते खुलने वाले हैं। 

    यूरोप के साथ ट्रेड डील चंद महीनों में लागू होने वाली है, जो भारतीय व्‍यापार‍ियों को 27 देशों में खुलकर कारोबार करने के मौके देगी. इसके अलावा यूएई, ओमान, ब्रिटेन, ऑस्‍ट्रेल‍िया , न्यूजीलैंड, मॉरीशस, सिंगापुर नेपाल, साउथ कोर‍िया, स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन जैसे तमाम देशों के साथ भारत ने अलग से ट्रेड डील की है, जो लागू भी हो चुकी है. हम आपको यहां कुछ फैक्‍ट्स दे रहे हैं। 

    जहां भारत के ल‍िए खुला बाजार
        यूएई- भारत ने यूएई के साथ ट्रेड डील की है. भारत के 99 फीसदी प्रोडक्‍ट वहां टैर‍िफ फ्री हैं. भारत चाहता है क‍ि बाइलेटरल ट्रेड अगले 7 सालों में 200 अरब डॉलर तक पहुंच जाए. अभी भारत का एक्‍सपोर्ट स‍िर्फ 38 अरब डॉलर के आसपास है. यानी यहां काफी उम्‍मीद है। 

        ऑस्‍ट्रेल‍िया- यहां भी भारतीय प्रोडक्‍ट पर शून्‍य ड्यूटी लगती है. ऑस्‍ट्रेल‍िया के साथ अभी भारत का एक्‍सपोर्ट 7.28 अरब डॉलर है. इसे तीन गुना करने का भारत का टारगेट है। 

        स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और लिकटेंस्टीन के साथ TEPA लागू. भारत में 15 साल में 100 अरब डॉलर निवेश की प्रतिबद्धता और 10 लाख रोजगार की संभावना है। 

        ओमान के साथ जून 2026 में डील लागू हुई. 98.08% टैरिफ लाइनों पर भारतीय उत्पादों को जीरो ड्यूटी. FY26 निर्यात 4.02 अरब डॉलर है, इसे दोगुना करने का लक्ष्‍य है। 

        ब्रिटेन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट जुलाई 2026 में लागू हुआ. इससे करीब 99% भारतीय एक्‍सपोर्ट को शुल्क मुक्त बाजार पहुंच म‍िल गई है. FY26 एक्‍सपोर्ट 13.44 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। 

        न्यूजीलैंड के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट अक्टूबर 2026 में लागू हुआ. भारत के 100% निर्यात पर जीरो ड्यूटी. 20 अरब डॉलर निवेश की प्रतिबद्धता. 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 7 अरब का लक्ष्य। 

    पुरानी ट्रेड डील जहां रास्‍ते और खुले
    भारत ने आस‍ियान देशों के साथ कारोबार के नए रास्‍ते खोले हैं. स‍िंगापुर, जापान, नेपाल, साउथ कोर‍िया, मलेश‍िया, श्रीलंका, थाईलैंड, भूटान, साउथ एश‍ियाई देशों के साथ डील का भारत लगातार फायदा उठा रहा है. जो एक्‍सपोर्ट चंद करोड़ों डॉलर का हुआ करता था, वह अब अरबों डॉलर को पार कर रहा है। 

    यहां बातचीत पूरी, लागू होने की तैयारी
        यूरोपीय यून‍ियन के साथ बातचीत पूरी हो चुकी है. 27 देशों का लगभग 24 ट्र‍िल‍ियन डॉलर की ज्‍वाइंट इकाॅनमी है. भारत अभी स‍िर्फ 75 अरब डॉलर का एक्‍सपोर्ट है. भारत इसे पांच साल में तीन गुने करने का इरादा रखता है। 

        अमेर‍िका के साथ ट्रेड डील ट्रंप के फैसलों की वजह से अटकी पड़ी है. अमेर‍िका चाहता था क‍ि भारत एग्रीकल्‍चर और डेयरी सेक्‍टर खोले भारत तैयार नहीं है. अगर यह डील हो जाती है तो भारत के फार्मा, टेक्‍सटाइल, इंजीन‍ियर‍िंग और आईटी सर्विसेज को बड़े अवसर म‍िल जाएंगे। 

        इजरायल-कनाडा के साथ भी एफटीए पर बात हो रही है. यहां भारत को ड‍िफेंस, एग्रीकल्‍चर टेक्‍नोलॉजी, एआई, फार्मा और केम‍िकल सेक्‍टर में बड़े मौके म‍िल सकते हैं। 
        च‍िली, पेरू के अलावा रूस के साथ भी भारत ने बातचीत पूरी कर ली है. इंजीन‍ियरिंग, फार्मा, केम‍िकल सेक्‍टर में खूब मौके म‍िलने वाले हैं. वाहन कलपुर्जे, फार्मा इंजीन‍ियरिंग सेक्‍टर में अवसर म‍िल सकता है। 

    एक्‍सपर्ट क्‍या कह रहे

    एमके ग्‍लोबल फाइनेंश‍ियल सर्विसेस की र‍िपोर्ट के मुताबिक- ट्रंप अब इमरजेंसी इकोनॉम‍िक पावर एक्‍ट का बेजा इस्‍तेमाल करके जबरदस्‍ती भारत पर टैर‍िफ नहीं लगा पाएंगे, क्‍योंक‍ि उनके हाथ बंध जाएंगे. अगर वे कुछ करना भी चाहें तो उनके पास स‍िर्फ सेक्‍शन 301 और सेक्‍शन 232 ही रास्‍ता होगा. लेकिन इसका प्रॉसेस इतना धीमा है क‍ि जब तक लागू होगा, तब तक नए इलेक्‍शन आ जाएंगे। 

    एमसी ग्‍लोबल स‍िक्‍योर‍िटीज का कहना है क‍ि म‍िडटर्म इलेक्‍शन में ट्रंप की हार से डॉलर कमजोर होगा. तेल की कीमतों में नरमी आएगी. रुपया मजबूत होगा. यह सबकुछ भारत के ल‍िए पॉज‍िट‍िव साइन है. इससे भारतीय न‍िर्यातकों की संभावनाएं बेहतर होंगी. भारतीय संपत्‍त‍ियों पर जोख‍िम कम होगा. ये भी हो सकता है क‍ि दबाव में आकर अमेर‍िका भारत के साथ र‍िश्ते बेहतर करने के ल‍िए कुछ और फैसले ले। 

    Related Posts

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर देहरादून पहुंचे अमित शाह, सीएम धामी ने किया स्वागत

    November 6, 2026

    कल पत्नियां भी पॉकेट मनी मांगने लगेंगी’, सुप्रीम कोर्ट जज की टिप्पणी से मचा बवाल

    November 6, 2026

    जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बदला ट्रैफिक रूट, रामबन में लागू हुआ वन-वे सिस्टम

    November 6, 2026

    मोदी की गारंटी, साय सरकार का संकल्प : दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात….

    November 5, 2026

    माँ महामाया शक्कर कारखाना केरता में गन्ना खरीदी मूल्य वृद्धि पर आभार एवं कृषक चौपाल कार्यक्रम आयोजित….

    November 5, 2026

    जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए मास्टर ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न…

    November 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.