Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बागबाहरा में स्मृति भवन शिशु वाटिका का किया भूमिपूजन, स्मृति भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए सहयोग की घोषणा….

    November 4, 2026

    विकास की नई किरण : दंतेवाड़ा के सुदूर ‘लावा’ गाँव में पहली बार गूंजी टीवी की आवाज, CREDA और जिला प्रशासन की अनूठी पहल….

    November 4, 2026

    वन मंत्री केदार कश्यप ने जिला स्तरीय युवा उत्सव एवं विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक का किया शुभारंभ….

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, November 4
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » Uttarakhand News: सीएम धामी का राहुल गांधी, अखिलेश यादव और खड़गे पर तीखा हमला, बोले- ‘जो राम का नहीं, वो किसी का नहीं’, विपक्ष को बताया सनातन विरोधी…

    Uttarakhand News: सीएम धामी का राहुल गांधी, अखिलेश यादव और खड़गे पर तीखा हमला, बोले- ‘जो राम का नहीं, वो किसी का नहीं’, विपक्ष को बताया सनातन विरोधी…

    News DeskBy News DeskNovember 4, 20261 Views देश

    रुद्रपुर. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में बीजेपी की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में हिस्सा लिया. गांधी पार्क में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा. इस दौरान धामी ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर कई आरोप लगाए.

    मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर सनातन विरोधी सोच रखने, देश में भ्रम फैलाने और सेना के शौर्य पर सवाल उठाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को संसद से बाहर कर दिया है, लेकिन पार्टी अब मॉक संसद के जरिए अपनी राजनीतिक बात रखने की कोशिश कर रही है. विपक्ष की स्थिति पर तंज कसते हुए उन्होंने ‘900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ वाली कहावत का भी जिक्र किया.

    दिल्ली रैली पर उठाए सवाल

    धामी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ओर से आयोजित रैली को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद भी कार्यक्रम किया जा सकता था, लेकिन रैली के लिए बाजार और दुकानें बंद कराई गईं, जिससे व्यापारियों को परेशानी हुई.

    मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष के कार्यक्रमों से कारोबारियों को नुकसान हुआ और अव्यवस्था की स्थिति बनी. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कथन का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता में रहने पर जनता और सत्ता से बाहर रहने पर देश के लिए खतरा बन जाती है.

    सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा

    मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में हर पांचवां जवान उत्तराखंड से आता है. ऐसे में सेना के शौर्य पर सवाल उठाना प्रदेश के सैनिकों और उनके परिवारों का अपमान है.

    धामी ने सर्जिकल स्ट्राइक का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता कभी सेना से कार्रवाई के सबूत मांगते हैं तो कभी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सवाल उठाते हैं. उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के नेताओं को अपने नेता के बयान स्वीकार नहीं हैं तो उन्हें इस पर अपनी बात रखनी चाहिए.

    खटीमा और रामपुर कांड का जिक्र

    अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान हुए खटीमा गोलीकांड और रामपुर तिराहा कांड का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि खटीमा गोलीकांड में सात लोगों की जान गई थी और कई लोग घायल हुए थे. वहीं, रामपुर तिराहा कांड में हुई घटनाओं ने मानवता को शर्मसार किया था.

    धामी ने इन घटनाओं के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी सरकार को जिम्मेदार ठहराया और अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से जुड़े जख्म उत्तराखंड के लोगों के मन में अब भी बने हुए हैं.

    मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहकर अपमानित करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे पर हल्द्वानी की एक रैली में कथित तौर पर लगाए गए जिहादी और उन्मादी नारों पर चुप रहने का आरोप लगाया. धामी ने कहा कि कांग्रेस के नेता अपनी सुविधा के हिसाब से मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हैं.

    कांग्रेस पर लगाए आरोप

    धामी ने कांग्रेस पर अपने शासनकाल में विकास के बजाय घोटालों को बढ़ावा देने और झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पार्टी को न्याय यात्रा निकालने के बजाय अपने कार्यकाल के लिए प्रायश्चित यात्रा निकालनी चाहिए.

    मुख्यमंत्री ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने संबंधी विपक्ष के बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास विरोध और भ्रम फैलाने के अलावा कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं बचा है.

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है. धामी ने राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब उनकी यह दुकान घाटे में चल रही है और झूठ की दुकान भी जल्द बंद हो जाएगी.

    सरकार के विकास कार्य गिनाए

    मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में बीजेपी सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस लंबे समय से सत्ता से बाहर है और जनता ने उसे बार-बार नकारा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों में भी कांग्रेस को प्रदेश में वापसी का मौका नहीं देने की अपील की.

    धामी ने बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की स्वीकृति मिल चुकी है. प्रदेश में एम्स की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. ऊधम सिंह नगर के खुरपिया में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी का काम शुरू हो चुका है और जमरानी बांध परियोजना से जुड़ी बाधाएं भी दूर हुई हैं.

    फरियाद लेकर पहुंचे युवक को रोका

    जनसभा के दौरान एक युवक मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पहुंचा. वह अपनी शिकायत लेकर आया था, लेकिन आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे सीएम तक पहुंचने से रोक दिया और बाहर की ओर धकेल दिया. इस घटनाक्रम के बाद कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर असहज स्थिति बन गई.

    मामले की जानकारी मिलने पर बीजेपी जिलाध्यक्ष मंच से नीचे आए और युवक के पास पहुंचकर उसकी बात सुनने की कोशिश की.

    गांधी पार्क से निकली पदयात्रा

    जनसभा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और विधायक शिव अरोरा सहित पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में हिस्सा लिया.

    यह यात्रा गांधी पार्क से शुरू होकर बाटा चौक, मेन बाजार, हरि मंदिर और काशीपुर बाईपास से होते हुए अग्रसेन चौक पहुंची. इसके बाद पदयात्रा वापस गांधी पार्क लौटी, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ. इस दौरान बीजेपी नेताओं ने पार्टी की नीतियों और सरकार के कामकाज को लोगों तक पहुंचाया.

    Related Posts

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बागबाहरा में स्मृति भवन शिशु वाटिका का किया भूमिपूजन, स्मृति भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए सहयोग की घोषणा….

    November 4, 2026

    विकास की नई किरण : दंतेवाड़ा के सुदूर ‘लावा’ गाँव में पहली बार गूंजी टीवी की आवाज, CREDA और जिला प्रशासन की अनूठी पहल….

    November 4, 2026

    वन मंत्री केदार कश्यप ने जिला स्तरीय युवा उत्सव एवं विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक का किया शुभारंभ….

    November 4, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पीएचसी क्षीरपानी के लिए दी 25 लाख रुपये की स्वीकृति….

    November 4, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, निषाद कुमार का उदाहरण देकर युवाओं को दिया सफलता का मंत्र, बोले- खेल का मैदान जोड़ता है पूरा देश एक मंच पर….

    November 4, 2026

    Uttarakhand News: खटीमा की रामलीला में सीएम धामी का संदेश, बोले- देवभूमि की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा…..

    November 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.