Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भूटान की ग्लेशियर झील फटने का 5 साल पहले मिला था अलर्ट, बंगाल तक बाढ़ का खतरा

    October 30, 2026

    32 साल बाद फिर सिनेमाघरों में लौटेगी ‘मोहरा’, नसीरुद्दीन शाह के खतरनाक किरदार ने बनाया था यादगार

    October 30, 2026

    ऑकलैंड में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में 87 रनों से रौंदा

    October 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Friday, October 30
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » ऑकलैंड में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में 87 रनों से रौंदा

    ऑकलैंड में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में 87 रनों से रौंदा

    News DeskBy News DeskOctober 30, 20261 Views खेल

    ऑकलैंड
    भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को खेला गया. ऑकलैंड के ईडन पार्क में आयोजित इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 87 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 260 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था, लेकिन भारतीय बल्लेबाज अपनी टीम को लक्ष्य के करीब भी नहीं ले जा पाए. भारतीय टीम 20 ओवरों में 9 विकेट पर 172 रन ही बना सकी.

    इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने टी20 सीरीज में स्कोर 1-2 कर दिया है. भारतीय टीम पहले ही टी20 सीरीज अपने नाम कर चुकी थी. टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले क्राइस्टचर्च में खेले गए, जिन्हें भारतीय टीम ने 4 विकेट के समान अंतर से जीते. फिर वेलिंगटन में हुए मुकाबले को भारतीय टीम 6 विकेट से जीतने में सफल रही थी. सीरीज का आखिरी मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा.

    ऐसी रही भारत की बल्लेबाजी
    रनचेज में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में जैकब डफी ने संजू सैमसन (4 रन) और ईशान किशन (0 रन) के रूप में भारत को दो तगड़े झटके दिए. इसके बाद श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा के बीच तीसरे विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हुई. मैथ्यू फिशर ने अभिषेक शर्मा को आउट कर इस साझेदारी का अंत कर दिया. अभिषेक ने 3 चौके और एक छक्के की मदद से 15 बॉल पर 27 रन बनाए. फिर एडम मिल्ने ने श्रेयस अय्यर (22 रन) को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया.

    इसके बाद भारतीय टीम ने नीतीश कुमार रेड्डी (21 रन) और अक्षर पटेल (7 रन) के विकेट गंवाए, जिसने रनचेज को मुश्किल बना दिया. नमन धीर ने जरूर कुछ बड़े शॉट्स खेले, लेकिन जैकब डफी ने उन्हें चलता कर दिया. नमन ने दो छक्के और दो चौके की मदद से 13 बॉल पर 28 रनों का योगदान दिया. अर्शदीप सिंह के रूप में भारत का आठवां विकेट गिरा, जो अपना खाता भी नहीं खोल सके. तिलक वर्मा ने 100 की स्ट्राइक रेट से 35 रन बनाए और वो मैथ्यू फिशर का शिकार बने. न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी ने चार विकेट लिए. जबकि मैथ्यू फिशर और मिचेल सेंटनर ने दो-दो विकेट झटके.

    न्यूजीलैंड की बैटिंग: फिलिप्स का शतक, ब्रेसवेल भी चमके
    टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने सात विकेट पर 259 रन बनाए. न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. मयंक यादव ने अपने पहले ही ओवर की छठी गेंद पर भारत को सफलता दिला दी. उन्होंने टिम सीफर्ट को डीप थर्ड मैन पर प्रिंस यादव के हाथों कैच कराया. सीफर्ट 5 गेंदों पर 3 रन बनाकर लौटे. फिर मयंक यादव ने अपनी रफ्तार से न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया. उन्होंने 143 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सटीक यॉर्कर डालकर डेरिल मिचेल को LBW आउट किया. मिचेल ने रिव्यू भी लिया, लेकिन गेंद सीधे उनके पिछले पैर पर लगी थी और अंपायर का फैसला बरकरार रहा. मिचेल ने सिर्फ 9 गेंदों पर 24 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.

    इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और फिन एलन ने तीसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़े. अक्षर पटेल ने फिन एलन की तूफानी पारी का अंत कर दिया. उन्होंने 99 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से छोटी गेंद डाली, जिसे एलन ने हवा में खेल दिया. डीप कवर पर अभिषेक शर्मा ने आसान कैच लपक लिया. एलन 17 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुए. उनकी पारी में 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.

    मयंक यादव ने अपनी रफ्तार से न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया. उन्होंने 142 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शॉर्ट गेंद डाली. जैकब्स ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में ऊंची उठ गई. मिडविकेट पर अर्शदीप सिंह ने आसान कैच लपक लिया. जैकब्स 7 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए. जैकब्स के आउट होने के बाद ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल के बीच पांचवें विकेट के लिए 40 बॉल पर 115 रनों की साझेदारी हुई.

    प्रिंस यादव ने सटीक यॉर्कर डालकर माइकल ब्रेसवेल की तूफानी पारी का अंत कर दिया. ब्रेसवेल गेंद को स्कूप करने के लिए आगे बढ़े, लेकिन चूक गए और गेंद सीधे पैड पर जा लगी. अंपायर ने उन्हें LBW आउट दिया. ब्रेसवेल ने रिव्यू लिया, लेकिन फैसला नहीं बदला. न्यूजीलैंड ने अपना एक रिव्यू भी गंवा दिया. ब्रेसवेल ने 25 गेंदों पर 65 रन ठोके. उनकी पारी में 4 चौके और 6 छक्के शामिल रहे.

    अर्शदीप सिंह ने मिचेल सेंटनर को आउट कर न्यूजीलैंड को छठा झटका दिया. उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर फुल गेंद डाली. सेंटनर ने जोरदार शॉट खेला, लेकिन गेंद सीधे डीप पॉइंट पर खड़े नीतीश कुमार रेड्डी के हाथों में चली गई. सेंटनर 6 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हुए. इस विकेट के साथ ही अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 150 विकेट भी पूरे कर लिए.

    नीतीश कुमार रेड्डी ने ग्लेन फिलिप्स की विस्फोटक पारी का अंत कर दिया. उन्होंने फुल गेंद डाली, जिस पर फिलिप्स ने कवर के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे डीप में खड़े अभिषेक शर्मा के हाथों में चली गई. फिलिप्स ने 49 गेंदों पर 107 रन बनाए. उनकी इस आतिशी पारी में 6 चौके और 10 छक्के शामिल रहे. उन्होंने 218.36 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. फिलिप्स की विदाई पर ईडन पार्क में दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं.

    वैभव को नहीं मिला मौका
    इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में दो बदलाव किए गए, ईशान किशन और मयंक यादव की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई. जबकि वैभव सूर्यवंशी-भुवनेश्वर कुमार बाहर रहे. वहीं न्यूजीलैंड टीम में काइल जेमिसन की जगह नाथन स्मिथ की वापसी हुई. इस बदलाव के साथ ही भारत की उस ओपनिंग जोड़ी को भी तोड़ दिया गया है, जिसने पिछले मुकाबले में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पावरप्ले में 118 रन जोड़कर इतिहास रचा था. यह टी20 इंटरनेशनल में किसी टीम का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है.

    भारत की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, शअय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव

    न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर.

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 35 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 20 मुकाबलों में जीत हासिल की. जबकि कीवी टीम ने 12 मुकाबले जीते. 3 मुकाबले टाई पर छूटे, जिनमें मौकों पर सुपर ओवर का इस्तेमाल हुआ और भारतीय टीम को जीत मिली. यानी आंकड़ों में भी भारत का पलड़ा भारी रहा है.

    भारत vs न्यूजीलैंड (h2h)
    कुल टी20I मैच: 35
    भारत ने जीते: 20
    न्यूजीलैंड ने जीते: 12
    टाई: 3

    भारत का फुल स्क्वॉड: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और मयंक यादव.

    न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जेमिसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन और डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर).

    भारत का न्यूजीलैंड दौरा
        पहला टी20: 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च, भारत 4 विकेट से जीता
        दूसरा टी20: 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च, भारत की 4 विकेट से जीत
        तीसरा टी20: 27 अक्टूबर, वेलिंगटन, भारत 6 विकेट से जीता
        चौथा टी20: 30 अक्टूबर, ऑकलैंड, न्यूजीलैंड 87 रनों से जीता.
        पांचवां टी20: 1 नवंबर, हैमिल्टन, दोपहर 12:30 बजे
        पहला वनडे: 4 नवंबर, ऑकलैंड, सुबह 7:30 बजे
        दूसरा वनडे: 7 नवंबर, वेलिंगटन, सुबह 7:30 बजे
        तीसरा वनडे: 10 नवंबर, हैमिल्टन, सुबह 7:30 बजे
        चौथा वनडे: 13 नवंबर, माउंट माउंगानुई, सुबह 7:30 बजे
        पांचवां वनडे: 15 नवंबर, माउंट माउंगानुई, सुबह 7:30 बजे
        पहला टेस्ट: 19 से 23 नवंबर, वेलिंगटन, सुबह 3:30 बजे
        दूसरा टेस्ट: 27 से 1 द‍िसंबर, क्राइस्टचर्च, सुबह 3:30 बजे

     

    Related Posts

    पैरा एशियन गेम्स में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर मेडल जीते, देश का नाम रोशन किया

    October 30, 2026

    ईडन पार्क में अभिषेक-वैभव का तूफान मचाएगा तबाही? न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की बढ़ी टेंशन

    October 30, 2026

    IND vs NZ: नंबर-3 से नंबर-5 पर आते ही बदले तिलक वर्मा के तेवर, पहली गेंद से बाउंड्री ठोकने की तैयारी

    October 30, 2026

    IND vs NZ 4th T20: ऑकलैंड में टीम इंडिया का अजेय रिकॉर्ड, चौथे मुकाबले में क्लीन स्वीप पर नजर

    October 29, 2026

    मुंबई इंडियंस में बड़ा फेरबदल, लसिथ मलिंगा समेत तीन कोचों की छुट्टी; कीरोन पोलार्ड बने नए हेड कोच

    October 29, 2026

    मुंबई इंडियंस में बड़ा फेरबदल, लसिथ मलिंगा समेत तीन कोचों की छुट्टी; कीरोन पोलार्ड बने नए हेड कोच

    October 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.