Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राष्ट्रपति मुर्मु का सातवां उत्तराखंड का दो दिवसीय दौरा एक नवंबर से।

    October 28, 2026

    हंगामे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित।

    October 28, 2026

    Uttarakhand News: श्रीनगर-देवप्रयाग मार्ग पर सुरक्षा कार्यों का CM धामी ने लिया जायजा, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर….

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Thursday, October 29
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » राष्ट्रपति मुर्मु का सातवां उत्तराखंड का दो दिवसीय दौरा एक नवंबर से।

    राष्ट्रपति मुर्मु का सातवां उत्तराखंड का दो दिवसीय दौरा एक नवंबर से।

    News DeskBy News DeskOctober 28, 20260 Views देश

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एक नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका प्रदेश का सातवां दौरा होगा। पिछले कुछ वर्षों में उनके लगातार आगमन से उत्तराखंड के साथ राष्ट्रपति का जुड़ाव और मजबूत हुआ है। उनके दौरों में शैक्षणिक कार्यक्रमों से लेकर ऐतिहासिक स्थलों और जनसुविधाओं से जुड़ी पहल तक शामिल रही हैं।
    राष्ट्रपति मुर्मु ने दिसंबर 2022 में देहरादून में नागरिक अभिनंदन समारोह और दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के कार्यक्रम में भी शिरकत की। अप्रैल 2024 में ऋषिकेश और देहरादून में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद जून 2025 में उनका दौरा प्रदेश के लिए खास रहा। नवंबर 2025 में भी उन्होंने उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। जून 2026 में वह फिर देहरादून पहुंचीं।
    राष्ट्रपति निकेतन और तपोवन आमजन के लिए खुले
    राष्ट्रपति मुर्मु के उत्तराखंड दौरे से जुड़ी महत्वपूर्ण पहलों में राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन को आम लोगों के लिए खोलना शामिल है। 20 जून 2025 को उन्होंने राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन को आमजन के लिए खोलने की पहल की थी। इसी दौरान राष्ट्रपति उद्यान की आधारशिला भी रखी गई।
    राष्ट्रपति निकेतन का परिसर ऐतिहासिक महत्व रखता है। यहां पहले राष्ट्रपति के अंगरक्षकों के घोड़ों के प्रशिक्षण और ठहरने की व्यवस्था से जुड़ी गतिविधियां होती थीं। अब इस परिसर को आम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
    132 एकड़ में विकसित हो रहा राष्ट्रपति उद्यान
    राष्ट्रपति निकेतन परिसर में लगभग 132 एकड़ क्षेत्र में राष्ट्रपति उद्यान विकसित किया जा रहा है। इसकी योजना में हरित क्षेत्र, प्रकृति पथ, झील, तितली घर, पक्षीशाला, पैदल और साइकिल मार्ग के साथ बच्चों के खेलने के स्थान जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इस पहल से परिसर को पर्यटन और प्रकृति से जुड़ी गतिविधियों के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की उम्मीद है।
    राष्ट्रपति के लगातार दौरों और ऐतिहासिक परिसरों को आमजन के लिए उपलब्ध कराने की पहल से उत्तराखंड की पहचान को नया आयाम मिला है। एक नवंबर से प्रस्तावित दो दिवसीय दौरे पर भी प्रदेश की निगाहें रहेंगी।

    Related Posts

    हंगामे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित।

    October 28, 2026

    Uttarakhand News: श्रीनगर-देवप्रयाग मार्ग पर सुरक्षा कार्यों का CM धामी ने लिया जायजा, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर….

    October 28, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: हरिद्वार, नैनीताल से पिथौरागढ़ तक विकास कार्यों के लिए 36 करोड़ रुपये मंजूर…..

    October 28, 2026

    Uttarakhand News: ऋषिकेश में युवाओं ने रोका CM धामी का काफिला, युवा आयोग के गठन को लेकर रखी मांग…

    October 28, 2026

    PM मोदी कहीं नहीं जा रहे’, भाजपा अध्यक्ष नबीन का बड़ा दावा

    October 28, 2026

    मेधावी विद्यार्थियों को इसरो, अहमदाबाद के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाएगा जिला प्रशासन सक्ती, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 15 नवंबर को होगी चयन परीक्षा….

    October 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.