Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एलॉन मस्क के आरोपों पर सुनील मित्तल का करारा जवाब! स्टारलिंक की एंट्री में देरी पर छिड़ी बहस

    October 14, 2026

    तेल-गैस संकट का खतरा फिर बढ़ा! सऊदी अरब पर हमलों की आशंका से कच्चे तेल में उछाल, क्या महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

    October 14, 2026

    ट्रंप को पति कह बैठीं नई प्रेस सेक्रेटरी, फिर खुद ही बोलीं- ‘ओह, ये अच्छा था!

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 14
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » तेल-गैस संकट का खतरा फिर बढ़ा! सऊदी अरब पर हमलों की आशंका से कच्चे तेल में उछाल, क्या महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

    तेल-गैस संकट का खतरा फिर बढ़ा! सऊदी अरब पर हमलों की आशंका से कच्चे तेल में उछाल, क्या महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

    News DeskBy News DeskOctober 14, 20261 Views बिजनेस

     नई दिल्ली

    पश्चिम एशिया में बढ़ते हमलों ने एक बार फिर इंटरनेशनल एनर्जी मार्केट की चिंता बढ़ा दी है. सऊदी अरब के ऊर्जा ढांचों पर हूती विद्रोहियों के हमलों और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते तेल की ढुलाई को लेकर अनिश्चितता ने बाजार को सतर्क कर दिया है. तेल के कुओं से लेकर उसे दुनिया भर में पहुंचाने वाले समुद्री रास्तों तक, सप्लाई से जुड़ा कोई भी जोखिम कीमतों को ऊपर धकेल सकता है. 14 अक्टूबर को ब्रेंट क्रूड और अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) की कीमतों पर भी इसका असर दिखा. ब्रेंट क्रूड $106.58 प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था, जबकि US वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड $94.94 पर था। 

    यमन के हूती विद्रोहियों की ओर से सऊदी अरब के तेल ठिकानों पर हमले तेज होने की खबरों ने ऊर्जा बाजार की चिंता बढ़ाई है. 13 अक्टूबर को सऊदी अरब के ढहरान (Dhahran) में सरकारी स्वामित्व वाली पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस कंपनी सऊदी अरामको (Saudi Aramco) की एक प्रशासनिक इमारत पर संदिग्ध हूती हमले की खबर सामने आई. इससे सीमित आग लगने की सूचना मिली। 

    सऊदी अरब दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादकों में शामिल है. ऐसे में उसके ऊर्जा ढांचे पर किसी भी हमले का खतरा बाजार के लिए अहम हो जाता है. आशंका है कि संघर्ष बढ़ने पर तेल उत्पादन, भंडारण या निर्यात की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. ध्यान देने वाली बात यह है कि कीमतें बढ़ने के लिए तेल की वास्तविक सप्लाई में कमी आना जरूरी नहीं है. अगर कारोबारियों को लगता है कि आने वाले दिनों में उत्पादन या निर्यात बाधित हो सकता है, तो वे पहले ही कीमतों में इस जोखिम को शामिल करने लगते हैं। 

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर क्यों टिकी हैं नजरें?
    कच्चे तेल की कीमतों के लिए सिर्फ उत्पादन ही नहीं, बल्कि उसकी ढुलाई भी बेहद अहम है. होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक है. यहां जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की सप्लाई पर दबाव बढ़ सकता है. जहाजों पर हमलों और टैंकरों की आवाजाही को लेकर अनिश्चितता ने इस चिंता को और बढ़ाया है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में टैंकरों पर हमलों के बाद इस मार्ग से तेल की ढुलाई प्रभावित हुई थी. अगर समुद्री रास्तों पर खतरा बढ़ता है, तो अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार तेल पहुंचने में देरी के साथ माल ढुलाई और बीमा की लागत भी बढ़ सकती है. इससे तेल खरीदने वाली कंपनियों का खर्च बढ़ता है और बाजार में कीमतों पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। 

    दूसरे देशों से आने वाली सप्लाई देगी राहत?
    तेल बाजार में कीमतों का रुख इस बात पर भी निर्भर करेगा कि दूसरे उत्पादक देश कितनी अतिरिक्त सप्लाई उपलब्ध करा पाते हैं. रूस से डीजल का निर्यात बढ़ने की संभावना ईंधन बाजार को कुछ राहत दे सकती है. हालांकि, इससे पश्चिम एशिया में कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर पैदा हुई चिंताओं की पूरी भरपाई हो पाएगी या नहीं, यह अभी साफ नहीं है. अगर उत्पादन जारी रहता है, लेकिन सुरक्षा जोखिमों के कारण रिफाइनरियों तक तेल पहुंचने में देरी होती है, तो भी बाजार में उपलब्ध सप्लाई कम पड़ सकती है. यही वजह है कि कारोबारियों की नजर उत्पादन के आंकड़ों के साथ-साथ समुद्री मार्गों की स्थिति और संभावित निर्यात रुकावटों पर भी है। 

    भारत में पेट्रोल-डीजल पर क्या होगा असर?
    भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा विदेशों से कच्चा तेल खरीदकर पूरा करता है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रहती हैं, तो देश की तेल आयात लागत बढ़ सकती है. हालांकि, कच्चे तेल की कीमत बढ़ने का मतलब यह नहीं है कि पेट्रोल और डीजल के दाम तुरंत बढ़ जाएंगे. घरेलू कीमतों पर सरकार की कर नीति, तेल कंपनियों के फैसलों और लागत में होने वाले बदलावों का भी असर पड़ता है. महंगा कच्चा तेल सिर्फ ईंधन तक सीमित असर नहीं डालता. परिवहन और माल ढुलाई महंगी होने से विनिर्माण और दूसरी आर्थिक गतिविधियों की लागत भी बढ़ सकती है. इसका असर समय के साथ वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों पर पड़ने की आशंका रहती है। 

    रुपये और महंगाई पर बढ़ सकता है दबाव
    कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी भारत के व्यापार संतुलन पर दबाव बढ़ा सकती है. तेल आयात के लिए ज्यादा डॉलर खर्च करने पड़ने से डॉलर की मांग बढ़ सकती है, जिससे रुपये पर दबाव आने की आशंका रहती है. महंगे तेल का असर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की लागत और देश में महंगाई के रुख पर भी पड़ सकता है. हालांकि, इसका वास्तविक असर इस बात पर निर्भर करेगा कि अंतरराष्ट्रीय कीमतें कितनी बढ़ती हैं और कितने समय तक ऊंची बनी रहती हैं. फिलहाल, अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार की नजर पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष, सऊदी अरब के ऊर्जा ढांचे की सुरक्षा, होर्मुज से टैंकरों की आवाजाही और दूसरे उत्पादकों से मिलने वाली अतिरिक्त सप्लाई पर है. आने वाले दिनों में यही कारक तय करेंगे कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी रहती है या बाजार को कुछ राहत मिलती है। 

    Related Posts

    एलॉन मस्क के आरोपों पर सुनील मित्तल का करारा जवाब! स्टारलिंक की एंट्री में देरी पर छिड़ी बहस

    October 14, 2026

    Toyota Glanza Facelift लॉन्च! त्योहारों पर टोयोटा का धमाका, जानें कीमत और नए फीचर्स

    October 14, 2026

    भारत के लिए बड़ी चेतावनी! 10 दिन में बढ़ सकता है कच्चे तेल का संकट, SBI रिसर्च ने जताई चिंता

    October 14, 2026

    TVS Radeon का त्योहारी धमाका! 69 KM माइलेज वाली बाइक हुई अपडेट, टॉप वेरिएंट ₹7,500 सस्ता

    October 14, 2026

    शेयर बाजार में आखिरी घंटे में तूफानी तेजी, निवेशकों की हुई ₹4 लाख करोड़ की कमाई

    October 13, 2026

    Hyundai Bayon की एंट्री से मचेगा SUV बाजार में धमाल, ₹11 हजार में बुकिंग शुरू; मिलेंगे हाईटेक फीचर्स

    October 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.