Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने पर भड़के अश्विन, टीम मैनेजमेंट के फैसले पर उठाए सवाल

    October 16, 2026

    सऊदी अरब जाने वाली Air India की सभी उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

    October 16, 2026

    TVK पदाधिकारी पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप, शादी के लिए ₹25 लाख मांगने का दावा

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Friday, October 16
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » विराट कोहली-रोहित शर्मा कब लौटेंगे मैदान पर? अब 3 नहीं, 5 वनडे में दिखेगा दोनों का जलवा

    विराट कोहली-रोहित शर्मा कब लौटेंगे मैदान पर? अब 3 नहीं, 5 वनडे में दिखेगा दोनों का जलवा

    News DeskBy News DeskOctober 6, 20260 Views खेल

    मुंबई 

    शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। भारत ने तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी में आयोजित वनडे में 8-8 विकेट से जीत दर्ज की जबकि न्यू चंडीगढ़ में आखिरी मैच में पांच विकेट से हार का सामना किया। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने घर पर फैंस का काफी मनोरंजन किया। दोनों करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं लेकिन फैंस का जोश बरकरार है। 37 वर्षीय विराट और 39 वर्षीय रोहित टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलेते हैं। ऐसे में फैंस दोनों को मैदान पर देखने कोई मौका नहीं गंवाया चाहते। चलिए, आपको बताते हैं कि विराट और रोहित कब अगली बार भारतीय जर्सी में वनडे मैच खेलते हुए नजर आएंगे।

    अब 3 नहीं बल्कि 5 वनडे में मैदान पर उतरेंगे
    भारत को अगली वनडे सीरीज न्यूजीलैंड दौरे पर खेलनी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीनों फॉर्मेट की सीरीज आयोजित होगी। दोनों टीमें 22 अक्टूबर 2026 से पांच मैचों की टी20 सीरीज में भिड़ेंगी। उसके बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज होगी। विराट और रोहित 1 नवंबर से भारतीय जर्सी में एक्शन में होंगे क्योंकि उसी दिन से वनडे सीरीज शुरू होगी। विराट ने पिछली बार न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे सीरीज फरवरी 2020 में खेली थी। तब उनके बल्ले से 51, 15 और 9 के स्कोर निकले थे। वहीं, 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित ने न्यूजीलैंड में पिछली वनडे सीरीज जनवरी 2019 में खेली। रोहित ने पांच मैचों की सीरीज में 11, 87, 62, 7 और 2 के स्कोर बनाए थे।

    वनडे सीरीज के मैच कब-कहां खेले जाएंगे?
    भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज का पहला मैच एक नवंबर को ऑकलैंड के मैदान पर खेलना है। दोनों टीमें दूसरा वनडे में वेलिंग्टन के मैदान पर भिड़ेंगी, जो 7 नवंबर को आयोजित होगा। तीसरा मुकाबला हैमिल्टन में 10 नवंबर को खेला जाएगा। सीरीज के आखिरी दोनों वनडे माउंट माउंगानुई के मैदान पर होंगे। चौथे वनडे का 13 नवंबर और पांचवें मैच का 15 नवंबर को आयोजन होगा। वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

    विराट-रोहित ने WI सीरीज में कितने रन बनाए?
    विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में तीन मैचों में 168 रन जुटाए। उन्होंने पहले वनडे में नाबाद 139 रन बनाए, दूसरे में 29 रन की पारी खेली और तीसरे में गोल्डन डक का शिकार हुए। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में छठे पायदान पर है। रोहित शर्मा ने 225 रन बटोरे। उन्होंने पहले मैच में 32, दूसरे में 101 और तीसरे वनडे में 92 रनों की पारी खेली। वह लिस्ट में चौथे नंबर पर हे। कप्तान शुभमन गिल ने सीरीज में सर्वाधिक 334 रन जोड़े। उन्होंने एक दोहरा शतक लगाया और एक सेंचुरी जमाई। वह आखिरी मुकाबले में एक रन ही बना सके। गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड मिला।

    Related Posts

    कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने पर भड़के अश्विन, टीम मैनेजमेंट के फैसले पर उठाए सवाल

    October 16, 2026

    चिन्नास्वामी स्टेडियम में बल्लेबाजों की होगी मौज, भारत-वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक टी20 मुकाबला

    October 16, 2026

    टी20 इंटरनेशनल में छक्कों का महारिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम, भारत दूसरे नंबर पर; टॉप-5 टीमों की लिस्ट

    October 15, 2026

    जसप्रीत बुमराह को लेकर टीम इंडिया का बड़ा प्लान, सिर्फ टेस्ट क्रिकेट पर करेंगे फोकस

    October 15, 2026

    अभिषेक शर्मा ने T20I में रचा इतिहास, छक्कों के मामले में सूर्यकुमार यादव को पछाड़ा

    October 15, 2026

    IPL 2027: रोहित शर्मा की फिर होगी मुंबई इंडियंस में वापसी? हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर संकट

    October 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.